मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
समस्याएं बढ़ सकती है। सावधानी से अपना काम करते रहें। इसके साथ ही जो लोग शेयर मार्केट का काम करते हैं उन्हें सौदे काटने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी सलाह को विशेष तौर पर महत्व मिलेगा। यदि वार्तालाप में मधुरता बनाए रख पाए तो आज कुछ लाभ प्राप्त होने का योग बन सकता है
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
कार्य सिद्धि हो सकती है। धन और मान-सम्मान में हानि हो सकती है। यात्रा योग है। आर्थिक दृष्टि से अभी कुछ संघर्ष बना रहेगा
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
सायं तक शुभ समाचार मिलने से सप्ताह में तनाव की स्थिति राहत मिल सकेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियों का संचार होगा। विषमताओं से छुटकारा मिलने की संभावना है
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
समय पर दवाइयों से लाभ दिखाई देगा। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होने से मन की बेचौनी से राहत का अनुभव होगा। इन दिनों स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी बनी रह सकती है
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
कुछ सिद्धांतों का त्याग करें तो निराशा के अंधेरे में जाने से बच सकेंगे। संतान के विषय में कोई चिन्ता रहेगी। व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा। कुछ कामों में भाग्य आपका साथ देगा तो कुछ में नहीं देगा
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
सरकार की तरफ से कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। परिजनों से ज्यादा आशा नहीं रखें। हालांकि दोपहर बाद आने वाला दूसरे घर का चन्द्रमा हमेशा बिजनेस से लाभ देता है
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
प्रयासों में तेजी दिखानी चाहिए। आज आशा के विपरीत लाभ हो सकता है। मित्रों और परिजनों से संबंधों सुधार होगा। किसी मांगलिक कार्य में आपकी भागीदारी होगी
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
कार्यों में सफलता का योग बनता है। मानसिक तौर पर स्वयं को खुश रखने की कोशिश करें। हास परिहास का वातावरण बना रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में सफलता की उम्मीद लगा सकते हैं
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
वाद विवाद हो सकता है। पेट में स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। अपने विचारों को दूसरे पर थोपने की कोशिश नहीं करें। मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
राशि से दसवें घर का चन्द्रमा मानसिक तौर पर व्यक्ति को परिपक्व बनाता है। बिजनेस की समझ को विकसित करता है। आज धन संबंधी परेशानी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद रखी जा सकती है
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रसिद्धि प्राप्ति का योग है। लोग आपकी सलाह से लाभान्वित होंगे। धन संबंधी सुविधा में कुछ विस्तार का योग बना हुआ है