Horoscope: आज का राशिफल (18 जुलाई 2024) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Horoscope: आज का राशिफल (18 जुलाई 2024)

सभी दर्शकों का पंजाब केसरी डॉट कॉम में स्वागत है। सभी को जय श्री बालाजी महाराज। आज के पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत् 2081 के आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज ज्येष्ठा नक्षत्र है और शुक्ल योग है। बव करण है। आज चन्द्रमा सम्पूर्ण दिन और रात्रि वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। बिजनेस संबंधी यात्रा की बात करें आप आज पूर्व या उत्तर दिशा की यात्रा कर सकते हैं। आज उत्तर दिशा की यात्रा बिजनेस और रिलेशनशिप दोनों के लिए विशेष शुभ है।

अब बात करते हैं आज के वास्तु टिप्स की
रुद्राक्ष कंठा या माला धारण करने से दुर्घटना से बचाव होता है। यदि आप रुद्राक्ष की माला नहीं पहन सकते हैं तो एक या दो की संख्या में मटर के दाने के साइज के रुद्राक्ष को गले में धारण करना चाहिए। इसके अलावा आप चाहें तो दाईं कलाई में रुद्राक्ष का ब्रेसलेट भी पहन सकते हैं। ब्रेसलेट में रुद्राक्ष की संख्या सम होनी चाहिए।

अब बात करते हैं कि आज के राशिफल की। कौन सी राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। और कौन सी राशि वालों को आज विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4

मेष राशि – परिजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने की आशंका है, संयम से काम लें। कार्य में असफलता से आपका उत्साह में कमी का अनुभव होगा। आठवें स्थान का चन्द्रमा खर्च तो बढ़ाता ही है साथ ही मानसिक अशान्ति और परिश्रम भी अधिक देता है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ राशि – धन संबंधी कुछ असुविधा रहेगी। जिसने वादा किया है वह अपने वादे पर शायद ही खरा उतरे, इस लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी ध्यान दें। रिश्ते नातों में सुधार आएगा। आय वृद्धि के नवीन स्त्रोत बनेंगे। विदेश यात्रा की दृष्टि से गुरु का राशि पर होना अनुकूल है।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन राशि – आज की तुलना में कल दिन अच्छा होना चाहिए। वित्तीय मामलों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक लाभ भी होगा। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम बढ़ेगा। भाग्यवृद्धि के प्रसंग बनेंगे। हालांकि कुछ अनावश्यक व्यय हो सकता है। लेकिन कार्य योजना में इच्छित सफलता मिल जायेगी।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क राशि – लोगों की आपके प्रति धारणाओं में सकारात्मक बदलाव होगा। मध्याह्न के बाद मित्रों व स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आप प्रसन्न हो सकते हैं। पांचवें स्थान का चन्द्रमा आपकी भाग्य वृद्धि करवा सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेना संभव है।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह राशि – सरकारी योजनाओं से लाभ लेने का अवसर प्राप्त होगा। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात होना संभव है। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। आज किसी नये कार्य का आगाज कर सकते हैं। गौरव प्राप्त करने की आशा रखी जा सकती है।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या राशि – काफी दिनों से चल किसी खास योजना में सफल होंगे जिसके चलते आपको पैसे की आवक में इजाफा होगा। नौकरीपेशा लोगो का अधिकारियों से संबंध अच्छा रहेगा। आज लटक रहे कामों में प्रगति दिखाई देगी। लोगों में आपकी छवि में काफी कुछ सुधार हो सकता है।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला राशि – स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। आय की तुलना में व्यय अधिक होगा। आज का दिन आपके लिये एकदम शुभ नहीं है। खर्च पर नियंत्रण रख कर ही चले तो आगे समय सुचारू रह पायेगा। आपके विरोधी आपकी स्थिति को दूसरों के सामने कमजोर करने का पुरजोर प्रयास करेंगे।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक राशि – क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो जाए इसका ध्यान रखना चाहिए। हालांकि सायं तक आपका पक्ष मजबूत हो जायेगा। संतान के संबंध में चिन्ता बढेगी। भावुक विषयों रूचि बढेगी। बहुत परिश्रम और दूरदर्शिता से कार्य संपन्न कर सकेंगे। अधिकारियों की तरफ से आपको प्रोत्साहन मिलेगा।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु राशि – आर्थिक स्थिति में भारी उथल-पुथल की संभावना दिखाई देती है। विदेश यात्रा की योजना पर काम हो सकता है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। भू संपत्ति में वृद्धि होगी। बहुत प्रयासों के बाद आज जरूर कुछ अच्छा प्राप्त कर पायेंगे। पदोन्नति के योग हैं एवं मनोवांछित फल प्राप्ति होगी।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर राशि – प्रियपात्र व मित्रों के साथ मुलाकात होगी। आज का दिन आपके लिए एकदम शुभ है। शान्त बने रहें। यात्रा के लिए, विशेष तौर पर बिजनेस यात्रा के लिए दिन बहुत अच्छा कहा जायेगा। मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद होगा। शनि की ढ़ैया चल रही है।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुंभ राशि – आज प्रयास पूरी तरह से सफल नहीं होंगे। परिजनों के साथ वाद-विवाद होना संभव है। मध्याह्न के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। कठिनाइयां भी कम होंगी। राशि पर पड़ा हुआ शनि कार्यों में विलम्ब पैदा करता है। इसलिए शनि की शान्ति करवाएं।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन राशि – हालांकि आज कुछ हद तक आर्थिक स्थिति में सुधार के कारण मनोबल में तेजी से वृद्धि होगी। पीछे किये गये प्रयासों का कुछ प्रतिफल प्राप्त हो सकता है। आपको कहीं से अचानक धन लाभ मिल सकता है। संपत्ति से आपको लाभ भी मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।