मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
अधिक प्रयासों की आवश्यकता है। लोगों का सहयोग मिल पाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। सरकार से संबंधित लोगों के रिपोर्ट कार्ड में परेशानी हो सकती है
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
चन्द्रमा की स्थिति बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है। लेकिन प्रयासों का लाभ मिल सकेगा। हालांकि किसी की सलाह को एक सीमा में ही महत्व दें। अन्यथा नुकसान होने की आशंका रहेगी
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
परिश्रम की अधिकता के बावजूद भी लाभ पूरा नहीं मिल पायेगा। क्योंकि गोचर ग्रह बहुत शानदार नहीं है। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सायं तक धन संबंधी सहूलियत हो जायेगी
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
राशि स्वामी अच्छी स्थिति में है। आज राशि से तीसरा चन्द्रमा होने से कुछ हद तक मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है। आज नया कुछ नहीं करें
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
नये संबंध से भविष्य में लाभ होगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जो लोग शेयर मार्केट का काम करते हैं उनको लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर किसी चिंता से छुटकारा मिल सकेगा
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
दिन बहुत अच्छा नहीं है। बिजनेस में गति कुछ सीमित रहेगी। चोट लगना या कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखनी चाहिए
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
परिजनों से सहयोग की आशा रखी जा सकती है। हालांकि राशि से बारहवें भाव का चन्द्रमा आपके नीजि खर्च का बढ़ा रहा है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। शेयर बाजार का काम करते हैं तो सावधानी रखनी चाहिए
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
आज लाभ की स्थिति होना शायद संभव नहीं होगा। पीछे किये गये कार्यों का लाभ मिलेगा। तनाव से मुक्त रहने का प्रयास करें
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
घर-परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। बिजनेस की दृष्टि से आज का दिन बहुत ज्यादा बुरा नहीं है। कल की तुलना में आज का दिन ज्यादा ठीक रहेगा। शेयर मार्केट का काम करने वाले लोगों को लाभ के सौदे मिल सकते हैं
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
कार्यों में सफलता मिलेगी और स्वास्थ्य लाभ होगा। कर्मचारी वर्ग को उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त हो सकेगा। शेयर बाजार का काम करते हैं तो थोड़ा इंतजार करें
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
आज जो सौदे होंगे उनमें लाभ नहीं होगा। कम से कम दोपहर से पहले तो कोई जोखिम नहीं लेना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर भी परेशानी दिखाई देती है। बिजनेस यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
गोचर ग्रहों के अनुसार आज परिश्रम का पूरा प्रतिफल नहीं मिलेगा। लोग आपके भरोसे पर पूरी तरह से खरे नहीं उतरेंगे। पैसों की कमी के कारण आज आपके कुछ बिजनेस सौदे रूक सकते हैं