मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)
घर का माहौल शांतिपूर्ण करने का प्रयास करेंगे। कुछ लोग किसी नई जगह पर घूमने जा सकते हैं। छात्रों को लंबा असाइनमेंट बोरिंग लग सकता है। ऑफिस में शत्रुओं को हराने में सफल हो पाएंगे।
शुभ अंक : 18 शुभ रंग : रोजी ब्राउन
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20)
प्रॉपर्टी संबंधी मसला आपके पक्ष में आ सकता है। सोशल लाइफ में आज कोई मदद मांग सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। नौकरी बदलने का फैसला गलत साबित हो सकता है। प्रेमी के साथ किसी इवेंट को इंजॉय कर सकते हैं।
शुभ अंक : 8 शुभ रंग : हल्का ग्रे
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)
करीबी रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिल सकता है। आप अच्छे दामों पर नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। बचत के पैसों से तंगी से उबरने में मदद मिलेगी। प्रोफेशनल लाइफ में चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक : 11 शुभ रंग : इंडिगो
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22)
विदेश यात्रा को भरपूर इंजॉय कर सकते हैं। कोई आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। सुबह एक्सरसाइज से थकान हो सकती है। नौकरी बदलने का ख्याल मन में आ सकता है। प्रेमी से आपको कोई तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक : 15 शुभ रंग : गहरा हरा
सिंह (LEO) : (Jul23-Aug23)
कोई करीबी घर में उत्साह लेकर आ सकता है। आज यात्रा के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। आप अपना घर किराए पर देने की सोच सकते हैं। धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न महसूस करेगा। आपके विचारों में सकारात्मकता आने की संभावना है।
शुभ अंक : 8 शुभ रंग: हल्का ग्रे और इंडिगो
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23)
तारीफ मिलने से गृहणियों का दिन बन सकता है। घर किराए पर देकर धन अर्जित करने में सफल होंगे। छात्रों के प्रयास सकारात्मक परिणाम दिखा सकते हैं। भरोसे वाली योजनाओं में निवेश करने का समय है।
शुभ अंक : 6 शुभ रंग: रॉयल ब्लू
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23)
बिजनेस ट्रिप से लाभ मिलने होने की संभावना है। घर में किसी गलतफहमी को सुलझाने पर ध्यान दें। अकेले लंबी यात्रा पर जाने से बचना ही बेहतर है। आप अपने पैसों को अच्छी तरह से मैनेज कर पाएंगे। प्रेमी आज आपको कोई सरप्राइज दे सकता है।
शुभ अंक : 7 शुभ रंग : लेमन
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
कमीशन पर काम करने वालों के लिए अच्छा मुनाफा है। घर पर कोई उलझन आपको परेशान कर सकती है। छात्र प्रतिस्पर्धी स्थिति में खुद को संभालने में सक्षम होंगे। बीमार सदस्य की सेहत में अब सुधार दिख सकता है।
शुभ अंक : 2 शुभ रंग : लैवेंडर
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)
व्यापारियों को लाभ कमाने के अवसर मिल सकते हैं। काम की वजह से परिवार के लिए समय नहीं मिलेगा। छात्रों को अपने व्यवहार से लाभ मिलने की उम्मीद है। कुछ लोगों के लिए आर्थिक तंगी के संकेत मिल रहे हैं। पार्टनर आपको लुभाने की कोशिश कर सकते हैं।
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। कुछ प्रयासों से वेट को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। आय के अच्छे स्रोत से आर्र्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में प्रमोशन या इंक्रिमेंट की अपेक्षा करने से बचें।
शुभ अंक : 4 शुभ रंग : नीला
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19)
अपनी किसी गलती की वजह से तंगी में आ सकते हैं। बड़ों की सलाह से आपकी स्थिति बेहतर हो सकती है। गृहणियां घर के कामों में बोझिल महसूस कर सकती हैं। रूटीन से ब्रेक लेकर छुट्टी पर जाने का मन कर सकता है।
शुभ अंक : 4 और 8 शुभ रंग : हल्का ग्रे और फिरोजा
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होने की संभावना है। पारिवारिक स्थिति को प्यार से संभालने की कोशिश करें। शॉर्ट ट्रिप पर जाने से मन रिफ्रेश महसूस कर सकता है। सेहत को लेकर आपको बेवजह चिंता करने से बचना है।
शुभ अंक : 9 शुभ रंग : गुलाबी