आज का राशिफल (17 जुलाई 2021) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (17 जुलाई 2021)

किसी माता के मंदिर में जाने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। दोपहर के बाद का समय आपके

मेष (ARIES) : किसी माता के मंदिर में जाने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। दोपहर के बाद का समय आपके लिए शुभ नहीं है। वाहनादि चलाते समय सावधानी रखें अन्यथा चोट आदि लगने का भय है। सेहत का ध्यान रखें।

वृष (TAURUS) : सैन्य क्षेत्र में साहस का परिचय देंगे। देश-प्रेम की भावना जाग्रित होगी। उदारता का परिचय देंगे। पति-पत्नी में अनबन हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं की कमी रहेगी। नेत्र विकार से पीड़ित होंगे।

मिथुन (GEMINI) : बच्चों के साथ मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में बाधा उत्पन्न होगी। बैंकिंग क्षेत्र में तरक्की प्राप्त होगी। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी कार्य को करने से पहले सोच-विचार करें। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क (CANCER) : मालिक से पैसे के संबन्ध में बहस हो सकती है। शत्रु आपके कार्य में बाधा पहुंचाएंगे। आत्मविश्वास से अपने कार्य को अंजाम देंगे। समाज द्वारा पुरस्कृत हो सकते हैं। सेहत का ध्यान दें। व्यवसाय में लाभ होगा।

सिंह (LEO) : खान-पान पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा कोई बीमारी जन्म ले सकती है। उच्चाधिकारी द्वारा पुरस्कृत हो सकते हैं। तालाब या नदी के समीप जाने में सावधानी बरतें। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या (VIRGO) : माता से अत्यधिक लगाव रहेगा। जीवन साथी से सहयोग प्राप्त होगा। भाई-बहन के रिश्तों में खटाश आ सकती है। घर भौतिक सुख-सुविधाओं से संपन्न होगा। चाचा-चाची से किसी बात पर अनबन होगी।

तुला (LIBRA) :  विद्यार्थी वर्ग के लिए कठिन परिश्रम के उपरान्त सुखद परिणाम आ सकते हैं। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएंगे। किसी मित्र को लेकर चिकित्सा परामर्श के लिए जा सकते हैं। गले में दर्द हो सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO) : अभिनय की दुनिया में अपना नाम रोशन करेंगे। समाज के अराजक तत्वों से दूर रहें, अन्यथा आपकी छवि खराब कर सकते हैं। गृहणियां गृहस्थ जीवन में व्यस्त रहेंगी। मन में किसी बात से संशय बना रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : चिकित्सा के क्षेत्र में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। देश-प्रेम की भावना जाग्रित होगी। सैन्य क्षेत्र में नौकरी कर सकते हैं। यात्रा करते समय कीमती सामान का ध्यान रखें, अन्यथा चोरी होने का भय है।

मकर (CAPRICORN) : वाणी को नियंत्रित रखें, अन्यथा बने हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। किसी राजनेता से वाद-विवाद हो सकता है। भाई के परदेश से आने पर घर में खुशी का माहौल रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : संतान की बीमारी को लेकर माता-पिता चिंतित होंगे। अचानक अपने गुरुदेव से मुलाकात हो सकती है। बिल्डिंग का कार्य करते समय मजदूर वर्ग ध्यान दें, अन्यथा खतरा होने का अशुभ योग बन सकते हैं।

मीन (PISCES) : साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर सकते हैं। माता-पिता गौरवान्वित महसूस करेंगे। दिल के मरीज अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। कारखानों में कार्य करने वाले मजदूर मशीनों से सावधान रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।