आज का राशिफल (20 जनवरी 2022) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (20 जनवरी 2022)

कार्यक्षेत्र में कलात्मक मूड में रहेंगे,कोई नया हुनर दिखा सकते हैं।

मेष (ARIES) : कार्यक्षेत्र में कलात्मक मूड में रहेंगे,कोई नया हुनर दिखा सकते हैं। आज का दिन वैसे तो शानदार रहेगा लेकिन यात्रा से परहेज रखें। पारिवारिक मसले को सुलझाने के लिए डिप्लोमेटिक होना पड़ेगा। आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे,निवेश के लिए प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। सेहत से संबंधित समस्याएं दूर हो जाएंगी,राहत महसूस कर पाएंगे। 
शुभ अंक : 11, शुभ रंग  : पेरॉट ग्रीन
वृष (TAURUS) :आर्थिक रूप से सुदृढ़ रहेंगे ,कई श्रोत से आमदनी होगी। घरेलू मामले को छोड़ दें तो दिन शानदार बीतने वाला है। कुछ मामलों को तत्काल सुलझा लेना चाहिए,ध्यान रखें। लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने का फायदा महसूस होगा। प्रमोशन या बड़ा बिजनेस डील होने की उम्मीद है,धैर्य रखें।
शुभ अंक : 3, शुभ रंग : मरुन
मिथुन (GEMINI) :आमदनी अच्छी रहेगी,शेयर या म्यूचुअल फंड में निवेश करेंगे। आज प्रॉपर्टी मामले से परहेज रखें,दिन इसके अनुकूल नहीं है। सेहत के प्रति पहले से ज्यादा सजग होकर अपना केयर करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी,अपेक्षित परिणाम मिल सकेगा। बिजनेस तरक्की की राफ्तार पकड़ेगा,नए क्लाइंट बना सकते हैं।
शुभ अंक : 3, शुभ रंग :  लेमन
कर्क (CANCER) :प्रोफेशनली अच्छा दिन है,किसी प्रभावशाली इंसान से मिलेंगे।कुछ अनअपेक्षित खर्च बजट खराब कर सकता है,सजग रहें। घरेलू मामले में बहस से बचें,स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। सेहत शानदार रहने वाली है,ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। मूड उत्साहित रहेगा,सभी पेंडिंग काम पूरा कर सकते हैं।
शुभ अंक : 9, शुभ रंग : डार्क ग्रे
सिंह (LEO) :आमदनी बढ़ाने का जरिया तलाशें ,सही अवसर मिलने वाला है। बच्चों के संग वक्त बिताने का मौका मिलेगा,साथ खेल सकते हैं। करियर के मामले में किस्मत चमकेगी,कई जॉब ऑफर मिलेंगे।
सेहत सामान्य रहेगा,कोई एडवेंचर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 
शुभ अंक :3, शुभ रंग :  क्रिमसन
कन्या (VIRGO) :वित्तीय स्तर पर स्थिरता रहेगी,नए बिजनेस में निवेश कर सकते हैं। परिवार को पर्याप्त समय देने से उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में प्रतिकूल स्थिति रहेगी,सहकर्मी से बहस न करें। 
सेहत को लेकर निश्चिंत रहें,नियमित व्यायाम से समझौता नहीं करेंगे।
शुभ अंक :6, शुभ रंग : कॉफी 
तुला (LIBRA) :आर्थिक मामले में सामान्य दिन रहने वाला है,निश्चिंत रहें। प्रॉपर्टी में निवेश को फिलहाल टाल देना ही बेहतर होगा। 
मार्गदर्शन के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह लेंगे। कोई आपके आकर्षण में है,नजरअंदाज नहीं कर सकते। बच्चों के संग समय बिताएंगे,महंगी गिफ्ट दिला सकते हैं।
शुभ अंक :1, शुभ रंग : हल्का पीला
वृश्चिक (SCORPIO) : करियर के क्षेत्र में सुनहरा मौका इंतजार कर रहा है,आगे बढ़ें। अच्छी आर्थिक स्थिति कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगी। परिवार में कुछ मामला उलझ सकता है,समझदारी से काम लें। दोस्तों के साथ रोमांचक आउटिंग पर जाएंगे,खूब मस्ती होगी। पढ़ाई को लेकर पहले से ज्यादा फोकस और जिम्मेदार बनेंगे।
शुभ अंक : 4, शुभ रंग : लेवेन्डर
धनु (CAPRICORN) :घर या ऑफिस के लिए कोई लक्जरी सामान खरीद सकते हैं। आमदनी का जरिया बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं,सफल रहेंगे। काम के दबाव से निपटना होगा,सही अप्रोच और धैर्य काम देगा।
घरेलू स्तर पर अच्छा समय रहेगा,पुराने संपर्क ताजा कर सकते हैं। यात्रा करने से बचें,परिस्थिति देख कर निर्णय लेने में समझदारी है।
शुभ अंक: 2, शुभ रंग : सिल्वर
मकर (CAPRICORN) :वित्तीय स्तर पर संपन्नता रहेगी,सामाजिक काम के लिए फंड देंगे। घरेलू समस्याओं को समय रहते निपटा लें,अन्यथा परेशानी बढ़ेगी। प्रोफेशनल स्तर पर सब अनुकूल है,समय से काम पूरा कर सकेंगे। नियमित दिनचर्या में कुछ अच्छी आदतें शामिल करना सही रहेगा। भावना और मूड पर नियंत्रण रखें,कूल रहकर समय का आनंद लें।
शुभ अंक : 1, शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन
कुम्भ (AQUARIUS) :वित्तीय स्तर पर संपन्नता सुरक्षा और सुविधा का साधन दे सकता है। ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे,जरूरी काम सब निपटा सकते हैं।
कलात्मक विचार और उत्साह से करीबी लोगों को प्रभावित करेंगे। परिवार के साथ वक्त बिताना तनाव कम करने का साधन बनेगा। पुरानी बीमारी के इलाज का तरीका बदलना कारगर साबित होगा।
शुभ अंक : 3, शुभ रंग : मरुन

मीन (PISCES) :वित्तीय स्तर पर सुदृढ़ रहेंगे,बिना सही रिसर्च निवेश करने से बचें।
पॉजिटिव एनर्जी और उत्साहपूर्ण रहेंगे,कार्यक्षेत्र में अच्छा कर पाएंगे। गृहणियां घर में गेट टुगेदर पार्टी रखेंगी,ताजगी का एहसास होगा। बैलेंस डाइट और नियमित व्यायाम के जरिये सेहतमंद बने रहेंगे। पढ़ाई के रास्ते आने वाले व्यवधान अब दूर होने वाले हैं,निश्चिंत रहें। 
शुभ अंक : 9, शुभ रंग : गहरा लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।