आज का राशिफल (29 जनवरी 2022) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (29 जनवरी 2022)

पुश्तैनी संपत्ति के रुप में समृद्धि आने वाली है। जीवन साथी का रवैया सपोर्टिव रहेगा, संतुष्ट रहेंगे। सेहत

मेष (ARIES) :  निवेश से अपेक्षित लाभ मिलने वाला है,निश्चिंत रहें। अपने लक्ष्य के प्रति आशावान रहें,सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर किसी प्रकार के बहस में पड़ने से बचें। परिवार के प्रति जिम्मेदार रहेंगे, सराहना मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी,भविष्य की चिंता से तनाव रहेगा।
शुभ अंक : 22, शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे
वृष (TAURUS) : पुश्तैनी संपत्ति के रुप में समृद्धि आने वाली है। जीवनसाथी का रवैया सपोर्टिव रहेगा,संतुष्ट रहेंगे। सेहत को लेकर सजग रहें,समय पर इलाज जरुरी है। परिवार के संग समय बिताने से रिश्ते मजबूत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में नेटवर्किंग बढ़ने वाला है, फायदा होगा। 
शुभ अंक: 9, शुभ रंग   : परपल
मिथुन (GEMINI) : वित्तीय स्तर पर स्थिरता आएगी,आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबी बीमारी से राहत पाकर उत्साहित महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों के जीवन में नई खुशी आने वाली है। आपकी कर्त्तव्यनिष्ठा से परिवार के लोग संतुष्ट रहेंगे। ऑफिस का माहौल अनुकूल है,अपेक्षित परिणाम देंगे।
शुभ अंक : 18, शुभ रंग  : चॉकलेट
कर्क (CANCER) : कोई बड़ा निवेश करने से फिलहाल बचें, समय प्रतिकूल है। पैरेंट्स और परिवार का सपोर्ट मिलेगा,आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्पोरेट इंप्लायी ऑफिस पॉलिटिक्स से बचें,सुरक्षित रहेंगे। सेहत के प्रति सजग रहें,नियमित अंतराल पर चेकअप करवाएं। 
शुभ अंक : 15, शुभ रंग: लाइट ग्रे
सिंह (LEO) : समझदारी से किए गए निवेश से लाभ लेने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी या शेयर में पैसा लगाने से पहले पूरा रिसर्च कर लें। परिवार के लोगों से दूरी बढ़ने का एहसास सता सकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र में सही निर्णय लेने में सक्षम हैं,फायदा होगा। लंबे समय से परेशान करने वाली बीमारी से छुटकारा मिलेगा। 
शुभ अंक : 9, शुभ रंग  : परपल
कन्या (VIRGO) :  वित्तीय स्तर पर तेजी आएगी,सुरक्षित जगह निवेश करें। सोच और विचार के मामले में परिवार से अलग दिखेंगे। सामने कई अच्छे अवसर आएंगे,समझदारी से निर्णय लें। निजी जीवन और प्रोफेशनल तालमेल की कमी तनाव देगा। पढाई में की गई मेहनत सफल होने वाली है,उत्साहित रहेंगे। 
शुभ अंक : 8, शुभ रंग : लेवेन्डर
तुला (LIBRA) : वित्तीय मैनेजमेंट के लिए सही योजना बना सकते हैं। ड्रीम जॉब पाने का इंतजार खत्म होगा,दिल थाम लें। परिवार के लोगों के साथ जरुरी संवाद बनाए रखेंगे। सेहत ठीक रहेगी,तनाव से बचने का प्रयास करना होगा। बहुत ज्यादा एक्सप्रेसिव रहेंगे,थोड़ी गंभीरता की जरुरत है। 
शुभ अंक : 2, शुभ रंग : लाइट ग्रे
वृश्चिक (SCORPIO) : शेयर या प्रॉपर्टी में निवेश करने से फिलहाल बचें। पूर्व के निवेश से मुनाफा आने में वक्त लग सकता है। परिवार को लोगों में एकमत और संवाद बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में अति विश्लेषण या जज करने से बचकर रहें। तनाव से दूर रहने का उपाय करें, सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक : 8, शुभ रंग   : लेवेन्डर
धनु (SAGITTARIUS) : वित्तीय स्तर पर चल रही समस्या से निजात मिलेगा। परिवार के साथ रोमांचक समय बिताने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में माहौल अनुकूल रहेगा,सराहना मिलेगी। किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। पढ़ाई में फोकस बरकरार रख पाएंगे,सफलता मिलेगी।
शुभ अंक : 3, शुभ रंग: मरुन
मकर (CAPRICORN) : निवेश करने के लिए बहुत विकल्प मिलेंगे,सटिक चुनें। घरेलू काम में सहायता करने से सबकी तारीफ मिलेगी। यदि आप सकारात्मक रहेंगे,तो माहौल भी वैसा ही लगेगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में किसी को दी गई मदद रिटर्न मिलेगा। 
शुभ अंक : 18, शुभ रंग  :  मजेंटा
कुम्भ (AQUARIUS) : बिजनेस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। वित्तीय स्तर पर चल रही समस्याएं तात्कालिक हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में नई स्किल सीखने की जरुरत होगी। घर में कोई बड़ा आयोजन होने वाला है,उत्साहित रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 9, शुभ रंग   : लाल
मीन (PISCES) :  जल्द ही आमदनी का नया जरिया खुलने वाला है। परिवार के लोगों के बीच संवाद की कमी रहेगी। जॉब तलाश करने वालों को प्रयास तेज करना होगा। टिचिंग प्रोफेशनल्स को किसी आयोजन की जिम्मेदारी मिलेगी।  इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है,आत्मविश्वास बनाए रखें।
शुभ अंक : 15, शुभ रंग :  गहरा लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।