आज का राशिफल (29 अगस्त 2021) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (29 अगस्त 2021)

शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के साधन मिलेंगे। उनकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम प्राप्त

मेष (ARIES) : लम्बे समय से चल रही किसी चिंता एवं तनाव से राहत मिलेगी। समस्या के निवारण में नजदीकी संबंधी का उचित सहयोग रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सामाजिक कार्य हेतु ​जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धैर्य एवं संयम बनाए रखें।

वृष (TAURUS) :  शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के साधन मिलेंगे। उनकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम प्राप्त होंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए रखें। आपके कार्यों में विघ्न उत्पन्न कर सकते हैं। शत्रु से सावधान रहें।

मिथुन (GEMINI) : नौकरीपेशा महिलाएं अपने अंदर अहम की स्थिति न उत्पन्न होने दें। प्रेम-संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। चचेरे भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव बन सकता है। कार्य के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें।

कर्क (CANCER) :  घर में संतान की नकारात्मक गतिविधि को लेकर चिंता बनी रहेगी। आपसी सामंजस्य की कमी बनी रहेगी। बीमा एजेंट को अपने क्लाइंट के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार रखें। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह (LEO) : दिन की शुरूआत सुखदपूर्ण व्यतीत होगी। मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने से आत्मीय खुशी एवं सुकून महसूस होगा। साझेदारी संबंधी कारोबार में पारदर्शिता बनाए रखें। किसी समस्या को बढ़ाने के बजाय सुलझाने का प्रयास करें।

कन्या (VIRGO) : पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। कारोबार को बढ़ाने के लिए नई-नई तकनीक का प्रयोग करने से धन लाभ मिलेगा। कुछ आकस्मिक खर्च बढ़ सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

तुला (LIBRA) : युवा वर्ग को किसी व्यक्तिगत समस्या की वजह से कैरियर संबंधी व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा से अत्यधिक लगाव बना रहेगा। मित्र के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक (SCORPIO) : घर की साज-सज्जा एवं खरीददारी में समय व्यतीत होगा। बजट का ध्यान अवश्य रखें। आकस्मिक खर्च बढ़ सकते हैं। धन संबंधी मामलों का लेन-देन सावधानीपूर्वक करें और पार्टनर के साथ पारदर्शिता बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें।

धनु (SAGITTARIUS) : कार्य क्षेत्र में स्थिति अनुकूल बनी हुई है। शेयर मार्केट, बीमा, कमीशन एवं रियल स्टेट के कार्यों में धन लाभ के उत्तम योग है। परिवार में मित्र के साथ हास-परिहास में समय व्यतीत होगा। आत्मीय एवं मानसिक खुशी मिलेगी।

मकर (CAPRICORN) : पारिवारिक जिम्मेदारियों का भलीभांति निर्वहन करने के बावजूद भी किसी सदस्य की नाराजगी बनी रह सकती है। बाहर निकलते समय वाहनादि से सावधान रहें। चोट लगने का भय है। बुजुर्ग वर्ग शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

कुम्भ (AQUARIUS) : इस समय प​िरवार को लेकर विचारों में भावुकता बनी रहेगी। यदि जमीन-जायदाद संबंधी कोई मसला चल रहा है तो पेपर वर्क करते समय जल्दबाजी न करें। महिलाएं आ​िफस में किसी विपरीत लिंग के प्रति भावात्मक रूप से प्रेरित हो सकती हैं।

मीन (PISCES) : महिलाएं आपस में छोटी-छोटी बात को लेकर नोक झोंक कर सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होने से मा​नसिक राहत मिलेगी। भाई-बहन के बीच आपसी संबंध मधुर बने रहेंगे। आफिस में स्टाफ के प्रति आपका दबदबा बना रहेगा। बजट का ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।