आज का राशिफल (26 मार्च 2022) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (26 मार्च 2022)

आर्थिक समस्या दूर होने वाली है,आमदनी बढे़गी। किसी महत्वपूर्ण असाइनमेंट को लेकर व्यस्त रहेंगे।

मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20) 
कहीं से अनअपेक्षित आमदनी होने के संकेत हैं।
प्रमोशन की प्रतिक्षा पूरी होने वाली है,धैर्य रखें। घरेलू स्तर पर चल रहा तनाव दूर करना होगा। सहयात्री का बोरिंग नेचर यात्रा बोझिल बना देगा। पढ़ाई के क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। 
शुभ अंक : 18, शुभ रंग   : केसरिया
वृष (TAURUS) :  (Apr 21-May 20) 
प्रोफेशनल क्षेत्र में नई शुरुआत कर सकते हैं। पैसे बनाने के लिए शार्टकट लेना सुरक्षित नहीं। अपनी सजगता से सेहत दुरुस्त रख सकते हैं। करीबी लोगों के साथ रोमांचक समय बिता सकेंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में की गई मेहनत कामयाब रहेगी।
शुभ अंक : 15, शुभ रंग : सी ग्रीन
मिथुन (GEMINI) :  (May 21-Jun 21) 
आमदनी बढ़ने वाली है,आर्थिक रुप से समृद्ध रहेंगे। कुछ लोग व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करेंगे। कार्यक्षेत्र का कोई जटिल काम उलझाने वाला है। परिवार में कोई शुभ आयोजन होने के संकेत हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अनुकूल समय है,आगे बढ़ें। 
शुभ अंक : 9, शुभ रंग   : पीला
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22) 
काम का माडर्न तरीका आपकी क्षमता बढ़ाएगा। पैसे की अब कोई समस्या नहीं रहेगी,कमाई बढ़ेगी। बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार दिखेगा।परिवार के सदस्य की सलाह से फायदा मिलेगा।दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बन सकता है। 
शुभ अंक : 5, शुभ रंग  : ब्लूइश ग्रीन
सिंह (LEO) : (Jul23-Aug23) 
कई अलग अलग श्रोत से आमदनी होने वाली है। सेहत को संकेत को समय रहते ध्यान दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दूसरों से आगे निकलने में सक्षम रहेंगे।घर का शांतिपूर्ण माहौल तनाव दूर कर सकता है।प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार प्रदर्शन रहने वाला है। 
शुभ अंक : 15, शुभ रंग  : सी ग्रीन
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23) 
आर्थिक समस्या दूर होने वाली है,आमदनी बढे़गी। किसी महत्वपूर्ण असाइनमेंट को लेकर व्यस्त रहेंगे। सेहत के लिए सही और जरूरी कदम उठा सकते हैं।पारिवारिक रिश्ते को मजबूत करने की जरूरत होगी।पढ़ाई के क्षेत्र में स्थिति आपके अनूकल होने लगेगी।
शुभ अंक : 4, शुभ रंग  : गहरा लाल
तुला (LIBRA) :  (Sep 24-Oct 23) 
दिनचर्या में व्यायाम शामिल कर सकते हैं,लाभ होगा।
वित्तीय क्षेत्र में कोई अच्छी खबर इंतजार कर रही है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ने वाला है। किसी दिलचस्प इंसान के साथ यात्रा करना यादगार होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के इच्छुक लोग आगे बढ़ें,समय अनुकूल है।
शुभ अंक : 8, शुभ रंग  : बैंगनी
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22) 
डूबा हुआ पैसा वापस मिल जाने से उत्साहित रहेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। बॉडी पेन की समस्या अब दूर हो जाएगी,भरोसा रखें। घरेलू समस्या को सुलझाने में असमर्थ साबित होंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में मिले परिणाम से संतुष्ट हो सकते हैं।
शुभ अंक : 1, शुभ रंग   : नारंगी 
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21) 
वित्तीय स्तर पर पहले से ज्यादा मजबूत रहेंगे। फिट रहने के लिए जरुरी कदम उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छा मौका गंवा सकते हैं,सजग रहें। परिवार के साथ ट्रिप पर जाना रोमांचक रहेगा। आप में से कुछ लोग जल्द ही घर खरीद सकते हैं।
शुभ अंक : 22, शुभ रंग   : परपल
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21) 
सेहत को लेकर चल रही परेशानी दूर हो जाएगी।। किसी और के खर्चे का बोझ उठाना पड़ सकता है।कार्यक्षेत्र में कोई आपका हक लेने का प्रयास करेगा।घरेलू स्तर पर सब कुछ अनुकूल रहने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान बन सकता है,तैयार रहें। 
शुभ अंक : 2, शुभ रंग   : पिंक 
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19) 
दोस्तों से मिले फिटनेस टिप्स आजमा सकते हैं। आर्थिक स्तर पर स्थिरता आने वाली है,निश्चिंत रहें। प्रोफेशनल क्षेत्र में और ज्यादा मेहनत करनी होगी। फैमिली ट्रिप का प्लान अंततः साकार हो जाएगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में फोकस जरुरी होगा। 
शुभ अंक : 17, शुभ रंग   : सी ग्रीन
मीन (PISCES) :  (Feb 20-Mar 20) 
प्रोफेशनल क्षेत्र में कोई बड़ा अवसर मिलने वाला है। किसी करीबी के स्वास्थ्य की चिंता दूर हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में समय की कमी रहने वाली है,मैनेज करें। घरेलू मामले में की गई किसी प्लानिंग को पूरा करेंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन रहने वाला है।
शुभ अंक : 6, शुभ  रंग  : फिरोजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।