आज का राशिफल (24 सितंबर 2021) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (24 सितंबर 2021)

किसी नए शोध में उपलब्धि प्राप्त होगी। धन-धान्य की वृद्धि होगी। किसी उच्चाधिकारी से लाभ प्राप्त होगा। डॉक्टर

मेष (ARIES) : किसी नए शोध में उपलब्धि प्राप्त होगी। धन-धान्य की वृद्धि होगी। किसी उच्चाधिकारी से लाभ प्राप्त होगा। डॉक्टर से सलाह की जरूरत पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा ध्यान से करें।
मिथुन (GEMINI) : व्यापारी वर्ग पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें, अन्यथा स्वयं की हानि हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। नये मित्रों से सम्पर्क बनेंगे। किसी के साथ मिलकर व्यापार ना करें।
वृष (TAURUS) : अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बुद्धिजीवों द्वारा आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। माता-पिता बच्चों की तरक्की से गर्व महसूस करेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। तेज वाहनादि ध्यान से चलायें।
कर्क (CANCER) : मित्र से विश्वासघात हो सकता है, मित्र के प्रति सचेत रहें। प्रशासनिक क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। लेखकों को पुरस्कृत किया जा सकता है। कोई जोखिम का कार्य ना करें।
सिंह (LEO) : बैंक में नौकरी करने के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी पेशा वालों के लिए
कार्यभार अधिक रहेगा। परिवार के किसी सदस्यों से मनमुटाव बना रह सकता है। घर में शुभ कार्य होगा।
कन्या (VIRGO) : पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त होगी। अचानक पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। रोजी-रोटी के लिए नए- नए विचार मन में आते रहेंगे। अपने कार्य में वृद्वि के बारें में नई योजना बनाएंगे।
तुला (LIBRA) : विदेश यात्रा हाेने के योग हैं। व्यावसायी वर्ग के लिए धन लाभ का उचित समय है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर मन चिंतित रहेगा। नदी व तालाब के समीप से जाते हुए सावधानी बरतें। मनोकामना पूरी होगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : घर में निर्माण कार्य प्रारम्भ करा सकते हैं। राजकीय पद की प्राप्ति हो सकती है। धन-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आर्थिक कारोबार में आय के साधन पहले से बेहतर हो सकते हैं। उदर विकार की समस्या होगी।
धनु (SAGITTARIUS) : आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। भाग्योदय हो सकता है। अध्ययन-अध्यापन में रुचि उत्पन्न होगी। व्यक्तिगत बहस से दूर रहें। तेज वाहनादि ध्यान से चलाएं नहीं तो दुर्घटना होने के योग बन सकते हैं।
मकर (CAPRICORN) : दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। कारोबार को व्यापक विस्तार देंगे। मित्र का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों की बीमारी को लेकर चिंता होगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। किसी अंजान व्यक्ति से बहस हो सकती है। अपनी वाणी को नियंत्रित रखें। 
मीन (PISCES) : घर की साज-सज्जा पर विशेष ध्यान रहेगा। आय के अच्छे कलाकार के रूप में उभर कर आ सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। धार्मिक यात्रा पर जाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मनोकामना पूर्ण होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।