मेष (ARIES) : किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति सराहनीय रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवाहित पुरुष का किसी विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। मान मार्यादा के विरुद्ध कार्य न करें। मान हानि का भय है। वाहनादि से साधान रहें।
वृष (TAURUS) : बिजली विभाग के कर्मचारी कार्य स्थल पर बायरादि के कार्यों में सावधानी बरतें चोट लगने का भय है। परिवार में महिलाएं छोटी-छोटी बात को लेकर तनाव न उत्पन्न करें। माहौल खराब हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI) : बौद्धिक परिचर्चा में आपके वाककुशलता की प्रशंसा की जाएगी। एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में आपकी पहचान बढ़ेगी। शाम के समय किसी पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। जेबकतरों से सावधान रहें।
कर्क (CANCER) : विगत दिनों से रुका हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। कुछ प्रभावशाली लोगों का संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आत्मीय खुशी मिलेगी। विरोधियों से सावधान रहें।
सिंह (LEO) : नौकरीपेशा महिलाएं अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में उचित तालमेल बनाकर रखें। किसी अंजान व्यक्ति से जरूरत से ज्यादा मेलजाल न बढ़ाएं। मान हानि का दोष लग सकता है। संतान की प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी बनाए रखें।
कन्या (VIRGO) : व्यावसायिक क्षेत्र में उत्तम लाभ के योग बने हुए हैं। किसी खास मित्र के माध्यम से बड़ा आर्डर मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन के प्रति गंभीर रहें। आगामी समय में सफलता के उत्तम योग बनेंगे। किसी भी तरह के मादक पदार्थों का सेवन न करें।
तुला (LIBRA) : माता-पिता अपने संतान के नकारात्मक रवैये से दुखी रहेंगे। बेहतर होगा उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास करके मामला सुलझाएं। राहत अवश्य मिलेगी। मजदूर वर्ग मशीनरी एवं बिल्डिंग वर्क करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का भय है।
वृश्चिक (SCORPIO) : माता-पिता अपनी संतान की समस्याओं को समझने एवं उसके समाधान हेतु प्रयास करेंगे। राजकीय सेवा क्षेत्र से व्यक्तियों को अतिरिक्त कार्य करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आफिशियल दस्तावेजों को संभालकर रखें। जांच-परख की जा सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) : संतान के कैरियर में बाधा आने से माता-पिता परेशान रहेंगे। किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कारोबार के क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। सहयोगियों के साथ व्यवहार में नरमी अवश्य बरतें।
मकर (CAPRICORN) : कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण कार्य अपनी उपस्थिति में ही संपन्न कराएं, अन्यथा धोखा मिलने की आशंका बन सकती है। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। परिवार का कोई एक सदस्य आपसे ईर्ष्या-द्वेष की भावना रख सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज किसी मित्र या सगे-संबंधी को आर्थिक सहायता दे सकते हैं। आपके अन्दर व्यावहारिक छवि कूट-कूट कर भरी हुई है। वुद्धिजीवियों द्वारा सराहना के पात्र हैं। शाम के समय किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्नता से खिल उठेगा।
मीन (PISCES) : व्यवसाय में बदलाव संबंधी जो योजनाएं बनी हैं उन पर पूरा ध्यान दें। अत्यधिक काम के बोझ की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी आ सकता है। बेहतर होगा कुछ समय धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में अवश्य विताएं। राहत मिलेगी।