मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)
बीमार लोग अपनी सेहत खराब कर सकते हैं। खर्चों पर नजर रखें वरना तंगी हो सकती है। ऑफिस में काम का बोझ कम हो सकता है। प्रॉपर्टी या घर खरीदने की सोच सकते हैं। प्रेमी को आपसे शिकायतें हो सकती हैं।
शुभ अंक : 22, शुभ रंग : हल्का नीला
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20)
मामूली बीमारियों को दूर रखने में सफल हो पाएंगे। अनेक स्रोतों से धन लाभ मिलने की संभावना है। नए क्षेत्र में अपनी जगह बनाने में दिक्कत होगी। कोई करीबी आपका दिन मनोरंजक बना देगा।
शुभ अंक : 9 शुभ रंग : ऑरेंज
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)
प्रोफेशनल लाइफ में फोकस होकर चलना होगा। आपके घर में कोई अनचाहा बदलाव हो सकता है। हेल्दी रहने के लिए बाहर का खाना खाने से बचें। आर्थिक तंगी में बचत का पैसा खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक : 17 शुभ रंग : नेवी ब्लू
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22)
अच्छी ईटिंग हैबिट्स से बीमारियां दूर रहेंगी। आर्थिक मसला आपके पक्ष में आ सकता है। ऑफिस में अहम लोगों को खुश कर सकते हैं। आपके लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। रोमांटिक लाइफ के लिए अच्छा समय है।
शुभ अंक : 11 शुभ रंग : इंडिगो
सिंह (LEO) : (Jul23-Aug23)
व्रत रखने या स्पेशल डाइट से फायदा होगा। आर्थिक मसले में अपने मन की बात सुनें। काम में आपकी नॉलेज बहुत काम आएगी। परिवार के साथ ट्रिप कैंसिल करनी पड़ेगी। काम से विदेश जाने का न्यौता मिल सकता है।
शुभ अंक : 9 शुभ रंग : ऑरेंज और लाल
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23)
बीमार लोगों की सेहत में सुधार आ सकता है। आर्थिक मदद की जरूरत पूरी हो सकती है। ऑफिस में थोड़ा रिलैक्स रहने का मन करेगा। छात्रों को आपकी सलाह काम आ सकती है। लव लाइफ के लिए रोमांटिक दिन रहेगा।
शुभ अंक : 8 शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23)
अपने आहार में हेल्दी चीजों को शामिल करें। ज्यादा खर्चा करने से पैसों की तंगी हो सकती है। काम में एनर्जी और फोकस की कमी हो सकती है। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। प्यार का पैशन आज सिर पर चढ़ा रह सकता है।
शुभ अंक : 2 शुभ रंग : इंडिगो
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
मेडिटेशन से स्ट्रेस को दूर करने का प्रयास करें। आर्थिक स्तर पर कुछ ज्यादा कमा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को फ्रस्ट्रेशन हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में विपरीत स्थिति को ठीक करेंगे।
शुभ अंक : 15 शुभ रंग : लेमन
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)
आर्थिक स्थिति को लेकर प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। कोई चुनौतीपूर्ण लेकिन दिलचस्प काम मिलेगा। छात्रों की मुश्किलों के अब हल होने के आसार हैं। किसी बड़े बुजुर्ग से मिलने से तनाव दूर होगा।
शुभ अंक : 3 शुभ रंग : केसरी
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
सेहत को लेकर हर शिकायत दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नए क्लाइंट मिलने की उम्मीद है। फिजूलखर्चों को कंट्रोल कर बचत पर ध्यान दें। करीबियों को अपना समय देकर खुश करेंगे।
शुभ अंक : 6 और 15 शुभ रंग : क्रीम
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19)
दुखी लोगों की जिंदगी में फिर से खुशियां आएंगी। कर्ज में दबे लोगों को अब राहत मिल सकती है। ऑफिस में कुछ घंटे ज्यादा काम करना पड़ेगा। हर काम में परिवार का पूरा साथ मिल सकता है।
शुभ अंक : 1 और 9 शुभ रंग : ऑरेंज और महरून
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
आर्थिंक स्थिति ठीक करने में दिक्कत हो सकती है। प्रोफेशनल लाइफ को ठीक करने में सफल होंगे। परिवार में शांति बने रहने से आप प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को प्रदर्शन ठीक करने के अवसर मिलेंगे। आज प्रेमी से कुछ सवाल करने का समय है।
शुभ अंक : 18 शुभ रंग : रोजी ब्राउन