आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2021) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2021)

महिलाएं घर की साज-सज्जा एवं आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी कर सकती हैं। बजट का ध्यान अवश्य रखें।

मेष (ARIES) : घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और मार्गदर्शन से आप सही समय पर सही निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। किसी कल्याणकारी सेवा संस्था के प्रति आपका विशेष लगाव रहेगा। अपने कार्य के प्रति लापरवाही न करें। धन हानि हो सकती है।

वृष (TAURUS) : महिलाएं घर की साज-सज्जा एवं आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी कर सकती हैं। बजट का ध्यान अवश्य रखें। दमा एवं डायबिटिज के मरीज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें अन्यथा समस्या बढ़ सकती है। योग-व्यायाम करते रहें।

मिथुन (GEMINI) : बिना सोचे समझें किसी भी कार्य की जिम्मेदारी न लें अन्यथा मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शरीरिक सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें। खांसी, जुकाम जैसी शिकायत हो सकती है। प्रेमी-युगल के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे।

कर्क (CANCER) : कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज आपके द्वारा लिया जा सकता है जिसके कारण कुछ लोगों की नाराजगी आप पर बनी रह सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े अध्ययनरत युवा को किसी अनुसंधान संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलेगी।

सिंह (LEO) :  किसी मित्र की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। इसलिए दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप न करें। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा। सहकर्मियों के साथ व्यवहार में नरमी बरतें। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या (VIRGO) : ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। किसी नए प्रोजेक्ट को पूर्ण करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्य के प्रति आपका मेहनत व संघर्ष बना रहेगा। पति-पत्नी की बीच परिवार के किसी सदस्य को लेकर बहस हो सकती है।

तुला (LIBRA) : आर्थिक समस्या की वजह से उधार लेने की स्थिति बन सकती है बेहतर होगा फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। किसी खास मित्र के साथ नजदीकी यात्रा पर जा सकती हैं। वाहन आदि सावधानी पूर्वक चलाएं। जेब कतरों से सावधान रहें।

वृश्चिक (SCORPIO) : घर तथा कामकाज दोनों ही क्षेत्र में आपकी बेहतरीन प्रदर्शन रहेगा। किंतु किसी सदस्य की नाराजगी बनी रह सकती है। किसी निकट संबंधी के स्वास्थ्य संबंधी शुभ समाचार मिलने से चिंता से राहत मिलेगी। धैर्य बनाए रखें।

धनु (SAGITTARIUS) : आज फाइनेंस से जुड़ें कार्यों को निपटाने का प्रयास करें। समय अनुकूल है। निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। मित्र का वैचारिक सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। व्यवसायिक सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी।

मकर (CAPRICORN) : अपने आस-पास के लोगों से सामंजस्य बनाकर रखने में कुछ परेशानी होगी। किसी मित्र की सहायता से कोई उलझा हुआ कार्य बन सकता है और आपको राहत महसूस होगी। जनसंपर्क को मजबूत बनाए रखने के लिए व्यवहार में नरमी लाएं।

कुम्भ (AQUARIUS) :   विगत दिनों से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। मनः स्थिति को मजबूत बनाए रखें। योग एवं मेडिटेशन करते रहे। सुरक्षा विभाग से जुड़ें कर्मचारियों को कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें।

मीन (PISCES) : कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और कठिन समय में उनका पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीतिक संबंध अच्छे रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क से कारोबार में वृद्धि होगी। पत्नी की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।