आज का राशिफल (17 मार्च 2022) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (17 मार्च 2022)

खान पान को लेकर आत्मअनुशासन से सेहतमंद रहेंगे। प्रोफेशनल गोल्स तक पहुंचने में कामयाब हो सकते हैं।

मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20) 
बैलेंस डाइट लेने से बॉडी का सिस्टम सही बना रहेगा। बिजनेस या स्वरोजगार करने वालों की आमदनी बढ़ेगी। लंबी छुट्टी के बाद जॉब ज्वाइन करना सहज नहीं होगा। हाजिर जवाब होना हमेशा ठीक नहीं, खासतौर पर घर में। शहर से बाहर कहीं घूमने जाना तरोताजा करने वाला है। 
शुभ अंक : 1 शुभ रंग   : फिरोजा
वृष (TAURUS) :  (Apr 21-May 20) 
लोन की किस्त चुकाने के लिए सोचना नहीं पड़ेगा, निश्चित रहें।
घरेलू नुस्खे को किसी बीमारी को पूरी तरह ठीक कर लेंगे। सहकर्मी पर भरोसा दिखाना काम आएगा,मदद मिल सकती है। घर में तनाव की स्थिति रहेगी,जीवनसाथी का मूड खराब रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी अच्छी चलने वाली है, भरोसा रखें। 
 शुभ अंक : 2 शुभ रंग  : पीला
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21) 
किसी को दिया गया लोन समय पर वापस मिल जाएगा। जॉगिंग और वॉकिंग करना फिटनेस के लिए अच्छा रहेगा। किसी प्रोजेक्ट का डेडलाइन रातों की नींद ले सकता है। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ मुलाकात की संभावना है। परिवार से दूर रहने वाले लोग सबसे मिलने आ सकते हैं। 
शुभ अंक : 17 शुभ रंग  : मजेंटा
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22) 
फिटनेस के शौकीन दोस्तों का साथ प्रभावित करेगा। कार्यक्षेत्र में पेंडिंग पड़े काम को निपटा सकते हैं। यात्रा पर गए हुए लोग जमकर मस्ती करने वाले हैं। अपने पसंद के संस्थान में एडमिशन मिल जाएगा। बच्चे द्वारा आपकी सलाह न मानना गुस्सा दिलाएगा।
शुभ अंक : 7 शुभ रंग  : सफेद 
सिंह (LEO) : (Jul23-Aug23) 
कमिशन पर काम करने वालों की कमाई अच्छी रहेगी। फैमिली फ्रेंड  के साथ रोमांचक ट्रिप पर जा सकते हैं। पैरेंट्स को अपनी बात मनवाने के लिए दबाव देना होगा। पश्चिम की तरफ यात्रा करना अच्छा परिणाम दे सकता है। अपनी मेहनत और सजगता से फिटनेस मेंटेंन रख पाएंगे।
शुभ अंक : 2 शुभ रंग   : पीला
कन्या (VIRGO) :  (Aug 24-Sep 23) 
नियमित व्यायाम से ब्रेक लेने का फायदा होगा। किसी को  दिया गया उधार वापस मिल जाएगा। प्रोफेशनल कमिटमेंट पर फोकस रहना होगा। प्रेम में पड़े लोग सुंदर दिखने का प्रयास करेंगे। पढ़ाई में आ रही समस्या को दूर कर सकते हैं।
शुभ अंक : 3 शुभ रंग  : लेमन
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23) 
हेल्थ स्पा ज्वाइन करने से ऊर्जावान महसूस करेंगे। छोटे-छोटे कर्ज से मुक्त हो जाना काफी राहत देगा। निजी जीवन में किसी का हस्तक्षेप नहीं रहने वाला है। प्रॉपर्टी लेने का सपना बहुत जल्द पूरा हो सकता है। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 11 शुभ रंग  : नारंगी
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22) 
किसी पुरानी बीमारी से पूर्णतः निजात मिल जाएगी। बिजनेसपर्सन की आमदनी बढ़ने वाली है,निश्चिंत रहें। कार्यक्षेत्र में अपने अधिकार का प्रभाव दिखा सकते हैं। परिवार में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल रहेगा। पैतृक संपत्ति का रेनोवेशन करवाने का प्लान करेंगे।
शुभ अंक : 18 शुभ रंग  : सफेद
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21) 
खान पान को लेकर आत्मअनुशासन से सेहतमंद रहेंगे। प्रोफेशनल गोल्स तक पहुंचने में कामयाब हो सकते हैं। घरेलू स्तर पर आपके योगदान की सराहना होने वाली है। प्रॉपर्टी फाइनल करने का सही अवसर है ,आगे बढ़ें।
पढ़ाई के मामले में आपका समय अनुकूल रहने वाला है।
शुभ अंक : 4 शुभ रंग  : इंडिगो
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21) 
सेहतमंद रहने के लिए किसी थैरेपी का सहारा लेंगे। निवेश का सही अवसर मिलेगा,इसका लाभ ले सकेंगे। सीनियर की सलाह लेना प्रोफेशन क्षेत्र में आगे ले जाएगा। परिवार में उत्साह और प्रेम का वातावरण रहने वाला है। रियल स्टेट में काम करने वाले अच्छी डील कर सकते हैं। 
शुभ अंक : 3 शुभ रंग   : पीला
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19) 
पूर्व में किए गए निवेश से अच्छी आमदनी होने वाली है। रिटेल बिजनेस से जुड़े लोगों की स्थिति में सुधार होगी। सेहत अच्छी रहे इसके लिए खान पान का ध्यान रखें। घरेलू विरोध देखकर किसी बुरी आदत को छोड़ सकते हैं। आपके द्वारा किया जाने वाला प्रॉपर्टी डील शानदार रहेगा। 
शुभ अंक : 2 शुभ रंग   : पीला
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20) 
किसी की मदद से शेप में अपेक्षित परिवर्तन ला पाएंगे।
कहीं अटका हुआ बड़ा पेमेंट मिल जाने से राहत मिलेगी। प्रोफेशनल स्तर पर सब अनुकूल रहने की उम्मीद है। पार्टनर की असंवेदनशीलता आपको दुखी  करने वाली है। धार्मिक और आध्यात्मिक किस्म के लोगों से संपर्क बनायेंगे।
शुभ अंक: 22 शुभ रंग  : हल्का हरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।