आज का राशिफल (16 मार्च 2022) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (16 मार्च 2022)

आमदनी का जरिया बढ़ने वाला है,आर्थिक उन्नति करेंगे।

मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20) 
आमदनी का जरिया बढ़ने वाला है,आर्थिक उन्नति करेंगे।
फिटनेस के लिए खेलकूद में हिस्सा लेंगे,फायदा होगा।
प्रोफेशनल क्षेत्र में खुद को सही ढंग से प्रमोट कर पाएंगे।
परिवार के बुजुर्ग खुद को नजरअंदाज महसूस करेंगे।
लंबे इंतजार के बाद वेकेशन का प्लान बनने वाला है।
शुभ अंक : 11, शुभ रंग   : पिंक
वृष (TAURUS) :  (Apr 21-May 20) 
आर्थिक समस्याओं से पीछा छूटेगा,कमाई बढ़ेगी।
नियमित व्यायाम से अच्छी सेहत का मजा ले सकेंगे।
ऑफिस में ज्यादा वक्त देना पड़ सकता है,तैयार रहें।
परिवार में किसी के खराब मूड से माहौल बिगड़ेगा।
आप में से कुछ लोग दूसरे के खर्चे पर घूमने जाएंगे।
शुभ अंक : 18, शुभ रंग   : गोल्डेन ब्राउन
 मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21) 
आमदनी बढ़ाने के लिए की गई मेहनत सफल रहेगी। सेहत के मामले में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता का लोहा मनवा सकते हैं।
घरेलू मामले में आपके विचार पर सबकी सहमति रहेगी।ऑफिस जाने के लिए कार पुल का सहारा ले सकते हैं। 
शुभ अंक : 6, शुभ रंग   : रोजी ब्राउन
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22) 
बैंक बैलेंस मजबूत रखने का प्रयास करें,सुरक्षित रहेंगे।
कार्यक्षेत्र में किसी विचार को सोच समझकर आगे बढ़ाएं।
सेहतमंद रहने के लिए सही खाने की अहमियत समझेंगे।
करीबी लोग आपको सही मार्गदर्शन दे सकते हैं,लाभ लें। सही यातायात साधन चुनना आपका समय बचा सकता है।
 शुभ अंक : 4, शुभ रंग   : पिच
सिंह (LEO) : (Jul23-Aug23) 
आर्थिक क्षेत्र में थोड़ी परेशानी रहेगी,बजट का ध्यान रखें।
आउटडोर एक्टिविटी करने वाले पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगे।
कार्यक्षेत्र में अपने काम से सीनियर्स को प्रभावित करेंगे।
परिवार में शांति और सुकून मेंटेंन रखना संभव हो जाएगा।
दोस्तों के ग्रुप में ट्रिप पर जा सकते हैं,जमकर मस्ती होगी।
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23) 
किसी काम के लिए पैसे का इंतजाम करना पड़ेगा।
पुरानी बीमारी पर घरेलू नुस्खा काम कर सकता है।
कार्यक्षेत्र का तौर तरीके बदलने वाला है,काम बढ़ेगा।
परिवार में कोई शुभ आयोजन होने की संभावना है।
प्रॉपर्टी विवाद में विरोधी समझौते के मूड में रहेगा। 
शुभ अंक : 22, शुभ रंग   : लेवेन्डर
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23) 
बेंचर में लगने वाली पूंजी बढ़ सकती ही,इंतजाम कर लें।
प्रोफेशनल क्षेत्र में अपने काम से सबको प्रभावित रखेंगे। बैलेंस डाइट लेने का फायदा लंबे समय तक मिलेगा। घरेलू मुद्दे को समझदारी से हैंडल करेंगे,सुकून रहेगा। पढ़ाई में अच्छे रिजल्ट के लिए डबल मेहनत करना होगा।
शुभ अंक : 8, शुभ रंग   : मेटालिक ब्लू
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22) 
वित्तीय क्षेत्र में आ रही परेशानी दूर होगी,निश्चिंत रहें। फिटनेस के लिए किया गया प्रयास असर दिखाएगा। सिर्फ मेहनत से बॉस को प्रभावित नहीं कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि पर गर्व होगा। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने का मन बना सकते हैं।
शुभ अंक : 17, शुभ रंग   : लेवेन्डर
धनु (SAGITTARIUS) :  (Nov 23-Dec 21) 
लाइफस्टाइल में बदलाव लाएंगे,रूटीन चेंज कर सकते हैं। जिस डील को करने जा रहे उससे किस्मत बन जाएगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में अपनी शानदार छवि बना सकते हैं। घर में चल रही परेशानी को दूर करने में सक्षम होंगे। ट्रिप पर जाने की वजह से काम पेंडिंग रह सकता है। 
शुभ अंक : 9, शुभ रंग   : केसरिया 
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21) 
आपका परफेक्ट लाइफस्टाइल फिटनेस में जाहिर होता है। कमाई के मामले में किस्मत अच्छी रहेगी,निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की किसी जटिल समस्या को सुलझाने में सफल होंगे। परिवार के बुजुर्ग का गाइडेंस आपको सही रास्ता दिखाएगा। पढ़ाई के मामले में स्थिति अनुकूल होने लगेगी ,निश्चिंत रहें।
 शुभ अंक : 8, शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19) 
कमाई के मामले में आज का दिन शानदार रहेगा। कुछ भी अत्यधिक खाने या पीने से परहेज करें। कार्यक्षेत्र में अकाउंट की समस्या को दूर कर पाएंगे। बच्चों या नौजवान भाई-बहनों के साथ वक्त बिताएंगे। हाइवे पर ड्राइव करना मजेदार अनुभव रहने वाला है।
शुभ अंक : 5, शुभ रंग   : कॉफी
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20) 
वित्तीय स्तर पर चल रही परेशानी दूर हो जाएगी।
फास्टिंग और बैलेंस डाइट से फिटनेस सुधरेगी।
अनुभवी कलिग्स की सलाह काम आ सकती है।
परिवार में सबको मिलने मिलाने का इंतजाम करेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले संतुष्ट रहेंगे।
शुभ अंक : 15, शुभ रंग   : कॉफी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।