आज का राशिफल (14 दिसंबर 2021) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (14 दिसंबर 2021)

किसी धार्मिक स्थल पर जाने के अवसर मिलेंगे। पिता से सम्पत्ति के बंटवारे के मामले में झगड़ा हो

मेष (ARIES) : अपने कारोबार से लाभ मिलेगा। घरेलू कार्यों में धन खर्च की अधिकता रहेगी। पत्नी के स्वास्थ्य में दिक्कत होगी। रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। अचानक कोई नया दोस्त मिल सकता है। यात्रा न करें।

वृष (TAURUS) : किसी धार्मिक स्थल पर जाने के अवसर मिलेंगे। पिता से सम्पत्ति के बंटवारे के मामले में झगड़ा हो सकता है। दूर-दराज की यात्रा पर जाते समय कीमती सामान का ध्यान रखें। कारोबार में हानि हो सकता है।

मिथुन (GEMINI) : किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। बिजली का कार्य करते समय सावधानी रखें। मन में किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में दरार आ सकती है। घरेलू परेशानी बनी रहेंगी।

कर्क (CANCER) : आय के नए साधन बनेंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए समय अनुकूल है। दिल का दौरा पड़ सकता है। घर में मांगलिक कार्य करने से मन शान्त रहेगा। नेत्र विकार की समस्या होगी। मनोकामना पूरी होगी।

सिंह (LEO) : उच्च पद की प्राप्ति होगी। विदेश जाने का मौका प्राप्त होगा। मन में किसी बात को लेकर झल्लाहट होती रहेगी। बच्चों की हरकतों से मन परेशान होगा। कारोबार में मन कुछ कम लगेगा। धन की प्राप्ति होगी।

कन्या (VIRGO) : माता के प्रति लगाव अधिक रहेगा। बहन-बहनोई द्वारा आमंत्रित हो सकते हैं। अग्नि संबन्धी कार्यो से दूर रहें। संगोष्ठि समारोह में जाने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत का ध्यान रखें। लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।

तुला (LIBRA) : बाहर जाते समय ध्यान रखें, अन्यथा नई बीमारी जन्म ले सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। कोई नया कार्य मिल सकता है। आय के द्वार खुल सकते हैं। नये मित्रों से सम्पर्क बनेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : नए रोजगार के लिए भाग-दौड़ अधिक हो सकती है। घर के किसी सदस्य से ईर्ष्या-भाव बना रहेगा। आर्थिक उन्नति होगी। ऑफिस का कार्य अधिक रहेगा। माता से सुख की प्राप्ति होगी।

धनु (CAPRICORN) : बृहस्पति देव की अराधना करने से रुके हुए कार्य बनेंगे। पैसे के लेन-देन सावधानी रखें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। घर में मरम्मत का कार्य करवा सकते हैं। देश-प्रेम की भावना बनी रहेगी।

मकर (CAPRICORN) : शत्रु आपके कार्य में बांधा उत्पन्न करेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले अन्यथा पछताना पड़ सकता है। पति-पत्नी में प्यार बना रहेगा। दॉत दर्द की समस्या हो सकती है। बिगड़े कार्य बनेंगे तथा मन खुश रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : कार्य को सुनियोजित तरीके से करेंगे। मन में पाठ-पूजा के प्रति श्रद्धा जागेगी। व्यापारी वर्ग के लिए समय ठीक नही हैं। कारोबार में उलझे रहेंगे। शेयर मार्केट के दाम बढ़ सकते हैं। मन में प्रसन्नता रहेगी।

मीन (PISCES) : राज-दरबार में सम्मानित होंगे। साहित्यिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। किसी राजनेता से बहस हो सकती है। वाहनादि चलाते समय ध्यान रखें। पेट में दर्द हो सकता है। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।