मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)
लक्जरी आइटम पर ज्यादा पैसा बहाना ठीक नहीं। परिवार में कम समय बिताना बच्चों से दूरी बढ़ाएगा। काम का दबाव बढे़गा,नकारात्मक महसूस करेंगे। रिश्तेदारों के साथ कानूनी झंझट सुलझ जाने वाला है। लंबे समय से टलने वाले ट्रिप प्लान को पूरा करेंगे।
शुभ अंक: 5, शुभ रंग: लेवेन्डर
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20)
टेक्निकली मजबूत होने के कारण बड़ा फायदा होगा। प्रॉपर्टी डील अच्छी रहने की उम्मीद है,उत्साहित रहेंगे। आप में लिडरशीप जन्मजात है, इसे मौका देना होगा। ऑफिस में ज्यादा समय देने की डिमांड हो सकती है। किसी क्रोनिक बीमारी से राहत महसूस करने वाले हैं।
शुभ अंक: 7, शुभ रंग: चॉकलेट
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)
वित्तीय स्तर पर उछाल आने वाला है,आमदनी बढे़गी। खान पान का परहेज रखें,सेहत मेंटेंन रख सकते हैं। फिलहाल विदेश यात्रा को टाल देना ही बेहतर रहेगा। किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। सामने आने वाली चुनौती के लिए तैयार हैं,सफल रहेंगे।
शुभ अंक : 6, शुभ रंग: हल्का लाल
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22)
सितारे बुलंद रहेंगे,आमदनी में बढ़ोतरी होने वाली है। काम से फुर्सत लेकर दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। बिना बताए कुछ मेहमान घर आ सकते हैं,परेशानी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन की सराहना होगी। पढ़ाई के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम रहने की उम्मीद है।
शुभ अंक: 4, शुभ रंग: बेज
सिंह (LEO) : (Jul 23-Aug 23)
निवेश प्लान फिलहाल टाल देना ही बेहतर रहेगा। सिबलिंग के साथ बहस से बचें,माहौल खराब होगा। लंबे समय से चल रहा प्रॉपर्टी विवाद सुलझ सकता है। बिजनेस शुरु करने के लिए अनुकूल समय है,आगे बढें़ I उन्हें नजरंदाज करना बेहतर है जो आपको जज करें।
शुभ अंक : 7, शुभ रंग : चॉकलेट
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sept 23)
आमदनी का नया जरिया खुलने वाला है,उत्साहित रहेंगे। घरेलू स्तर पर थोड़ा व्यस्त रहेंगे लेकिन संतुष्टि मिलेगी। जॉब स्विच कर सकते हैं,अच्छा विकल्प मिलने वाला है। मानसिक सेहत की अहमियत को समझना होगा,ध्यान दें। रिश्तेदार या दोस्त के साथ प्रॉपर्टी डील में खास सतर्क रहें।
शुभ अंक : 22, शुभ रंग: डार्क स्लेट ग्रे
तुला (LIBRA) : (Sept 24-Oct 23)
शैक्षणिक संस्थान खुलना आपके लिए वरदान साबित होगा। परिवार को समय देना चाहेंगे,इसकी कमी परेशान करेगी। ट्रैवल के शौकीन लोग लंबे समय बाद कुछ प्लान कर पाएंगे। किसी और का सोच कर अपने निर्णय प्रभावित न होने दें। स्वयं पर भरोसा और आत्मविश्वास लक्ष्य आसान बनाएगा।
शुभ अंक : 8, शुभ रंग: पेरॉट ग्रीन
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
समझादारी से निवेश करें,किसी के बहकावे में न पड़ें। पैरेंट्स की खुशी के लिए उन्हें ज्यादा ध्यान देना होगा। सरकारी नौकरी वालों को कोई अच्छी खबर मिलेगी। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल जाने के संकेत हैं। रोजमर्रा के आपाधापी में कुछ वक्त सुकून का निकालें।
शुभ अंक:18, शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)
विदेशी जॉब ऑफर के लिए अभी इंतजार करना होगा। बच्चों के साथ आवश्यक संवाद बनाकर रखें,सही रहेगा। पैरेंट्स के साथ यात्रा पर जा सकते हैं,सुरक्षा का ध्यान रखें। छोटी-छोटी नजरंदाजी बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है। पुरानी प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने वाला है,सरप्राइज रहेंगे।
शुभ अंक : 15, शुभ रंग: सी ग्रीन
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
पैसे का विवाद सुलझ जाएगा,फैसला पक्ष में रहेगा। सहकर्मियों के फेवरेट रहेंगे, अहमियत बढ़ने वाली है। परिवार के बीमार सदस्य की अच्छी देखभाल करेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं,समय अच्छा चल रहा है। पढ़ाई को लेकर आ रही समस्या दूर हो जाने वाली है।
शुभ अंक : 8, शुभ रंग: पेरॉट ग्रीन
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19)
सालों पहले दिया गया उधार वापस मिल जाएगा। परिवार में कोई नया सदस्य शामिल होने वाला है। टीम वर्क पर भरोसा रहेगा, कंपिटिशन से बचेंगे। सेहत का ध्यान रखें, कुछ समस्याएं स्वयं दूर होंगी। आशावादी रहें, विपरीत स्थिति में भी संभल जाएंगे।
शुभ अंक : 7, शुभ रंग: चॉकलेट
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
आमदनी संतोषजनक रहेगी, निश्चिंत रहें। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। तरक्की के साथ ट्रांसफर मिलने वाला है। बैकपेन की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। अपनी भावना का इजहार करना सीखें,जरुरी है। अहं में रहने से आपका ही नुकसान है,ध्यान रखें।
शुभ अंक : 1, शुभ रंग : पिंक