आज का राशिफल (07 अक्टूबर 2021) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (07 अक्टूबर 2021)

व्यापारी वर्ग को लाभ मिलेगा। वित्तीय मामले में सावधान रहें, कोई अपना सहयोगी ही धोखा दे सकता है।

मेष (ARIES) : कार्य पूर्ण होने पर मन में खुशी होगी। कार्य के क्षेत्र में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक कोई मेहमान घर पर आ सकते हैं। नदी एवं तालाब के समीप न जाए, पानी आदि से दुर्घटना होने का भय है।

वृष (TAURUS) : व्यापारी वर्ग को लाभ मिलेगा। वित्तीय मामले में सावधान रहें, कोई अपना सहयोगी ही धोखा दे सकता है। सेहत में सुधार आ सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। घरेलू कलह से मानसिक कष्ट हो सकता है।

मिथुन (GEMINI) : दोपहर के बाद तेज वाहन से सावधान रहें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। राजकीय पद की प्राप्ति हो सकती है। भाई की सेहत को लेकर मन चिंतित होगा। उदर विकार होगा।

कर्क (CANCER) : अनुसंधान संबन्धी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। राजकीय क्षेत्र में तरक्की होगी। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। रोजगार का अवसर मिल सकता है।

सिंह (LEO) : सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें। रोजगार के क्षेत्र में आय के नए साधन खुलेंगे। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन पत्र डाल सकते हैं। वाहन चलाते समय ध्यान रखें, चोट लगने का भय है।

कन्या (VIRGO) : मन में नए कार्य करने की जिज्ञासा बढ़ेगी। बहन का रिश्ता पक्का हो सकता है। गृहणियों के लिए घरेलू कार्य बढ़ सकते हैं। संगीत-समारोह में रिश्तेदारों से मिलकर खुशी होगी। पत्नी की सेहत का ध्यान रखें।

तुला (LIBRA) : घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। किसी नेता से बहस हो सकती है। महिला मित्र के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। जमीन-जायदाद खरीदने के शुभ योग हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक (SCORPIO) : अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। धन प्राप्ति के साथ खर्च की अधिकता हो सकती है। बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

धनु (SAGITTARIUS) : सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शरीर में थकावट महसूस होगी। पत्नी को किसी बात से मानसिक कष्ट होगा। दूर-दराज की यात्रा करते समय कीमती सामानों का ध्यान रखें। चोरी आदि होने का भय है।

मकर (CAPRICORN) : माता-पिता बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित बने रहेंगे। अध्ययन-अध्यापन में रुचि बढ़ेगी। वेतन आ सकता है। साहित्य के क्षेत्र में अपार सफलता मिल सकती है। नेत्र विकार की समस्या हो सकती है।

कुम्भ (AQUARIUS) : साक्षात्कार के लिए बुलावा आ सकता है। नया मकान खरीदने का शुभ योग बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बिगड़े हुए काम बन सकते हंै। कही बाहर घूमने जा सकते हैं। नए दोस्त बनने के योग हंै।

मीन (PISCES) : शत्रुओं से सावधान रहें, अन्यथा आपको नुकसान पहुंचा सकता हैं। दूर-दराज की यात्रा करते समय ध्यान दें, दुर्घटना आदि का भय हो सकता है। बिजली संबन्धी कार्य करते समय सावधानी बरते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।