आज का राशिफल (06 अगस्त 2022) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (06 अगस्त 2022)

आर्थिक मामले में आपकी किस्मत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहने के संकेत हैं।

मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20) 
सेविंग के नजरिये से कम खर्च में काम चलाएंगे। किसी प्रोफेशनल इवेंट के आयोजन में बिजी रहेंगे। डेली रुटिन और डाइट बदलने का प्रभाव दिखेगा। बच्चों को घरेलू काम सिखाने का सही मौका है। पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। शुभ अंक : 3, शुभ रंग  : कॉफी
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20) 
आर्थिक मामले में आपकी किस्मत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहने के संकेत हैं। सेहत के मामले में खुद को खुशकिस्मत मान सकते हैं। बच्चे का शैक्षणिक प्रदर्शन गर्व करने का मौका देगा। पश्चिम दिशा में यात्रा करना आपके लिए लकी रहेगा। 
शुभ अंक : 1, शुभ रंग : पिच 
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21) 
बजट में कटौती करने का तत्काल फायदा मिलेगा। बीमार चल रहे लोगों की सेहत तेजी से सुधरेगी। जॉब की तलाश करने वालों के लिए दिन शुभ है। करीबी लोगों की खुशी में ही अपनी खुशी तलाशेंगे। प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने वाला है,आगे बढ़ें। 
शुभ अंक : 6, शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन
कर्क (CANCER) :(Jun22-Jul 22) 
वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी, खुलकर जिएं। कार्यक्षेत्र में आपके हुनर की कद्र होने वाली है। दर्द और जकड़न जैसी परेशानी से निजात मिलेगी। फैमिली फंक्शन अटेंड करने का दबाव झेलना होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित उलझन से छुटकारा मिल जाएगा। 
शुभ अंक : 9, शुभ रंग  : सफेद
सिंह (LEO) : (Jul23-Aug23) 
प्रोफेशनल क्षेत्र में आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। फिजूलखर्ची सेविंग में हाथ लगवा सकता है। फिट रहने के लिए सेल्फ कंट्रोल जरूरी है,ध्यान दें। परिवार के बुजुर्ग से बहस होने के संकेत हैं। ऑफर के कारण सस्ते में टूर पैकेज मिल जाएगा। 
शुभ अंक : 1, शुभ रंग : पिच
कन्या (VIRGO) :(Aug 24-Sep 23) 
जीवनसाथी के विचार का सम्मान करेंगे। किसी खास से मिलने के लिए ट्रैवल करना होगा। घर में रेनोवेशन का काम करवा सकते हैं। किसी की सलाह पर अच्छी स्कीम में निवेश करेंगे। अच्छी प्लानिंग के कारण प्रोजेक्ट में तेजी आएगी। 
शुभ अंक : 15, शुभ रंग : चॉकलेट
तुला (LIBRA) :(Sep 24-Oct 23) 
आमदनी का प्रवाह बढ़ने वाला है,समृद्ध होंगे। प्रोफेशनल कामों को बेहतर ढंग से मैनेज करेंगे। काम का दबाव सेहत को डिस्टर्ब कर सकता है। परिवार का कोई नौजवान खुशखबरी सुनाएगा। विदेश यात्रा करने की प्रबल संभावना है। 
शुभ अंक : 8, शुभ रंग : क्रीम
वृश्चिक (SCORPIO) :(Oct 24-Nov 22) 
स्कीम में निवेश करने का सही मौका है,भरोसा दिखाएं। कार्यक्षेत्र में शुरू किया गया काम संतोषजनक रहेगा। सेहत के मामले में कोई शिकायत नहीं रहेगी। परिवार पहले से ज्यादा सपोर्टिव रहेगा। यात्रा पर जाने का प्लान अनिश्चित रहने वाला है। 
शुभ अंक : 5, शुभ रंग   : पिच
धनु (SAGITTARIUS) :(Nov 23-Dec 21) 
वित्तीय सूझबूझ से टैक्स बचा सकते हैं,ध्यान दें। जॉब इंटरव्यू देने वालों को अभी धैर्य रखना होगा। परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। अच्छा प्रॉपर्टी डील सामने आने वाला है,तैयार रहें। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। शुभ अंक : 11, शुभ रंग : पिंक
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21) 
किसी को दिया गया उधार वापस मिल जाएगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। फिट और हेल्दी रहने के लिए प्रयास शुरू करेंगे। आपके व्यवहार से परिवार वाले परेशान हो सकते हैं। बजट में फिट आने वाला अकोमोडेशन मिल जाएगा। 
शुभ अंक : 8, शुभ रंग : हरा
कुम्भ (AQUARIUS) :(Jan 22-Feb 19) 
वित्तीय स्थिति उत्साहजनक रहने वाली है। बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे,करियर ग्राफ बढे़गा। सेहत के मामले में पहले से बेहतर महसूस करेंगे। परिवार के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं। कंपिटिशन में बैठने वालों के लिए समय अच्छा है। 
शुभ अंक : 1, शुभ रंग  : पिच
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20) 
आर्थिक स्थिति उत्साहित करने वाली रहेगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में तरक्की मिलने के संकेत हैं। फिटनेस का ध्यान रखने वाले ऊर्जावान रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। रुटिन लाइफ से ब्रेक लेना रिफ्रेसिंग रहेगा। 
शुभ अंक : 4, शुभ रंग : रॉयल ब्लू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।