आज का राशिफल (05 अगस्त 2022) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (05 अगस्त 2022)

आर्थिक मामले में आपकी किस्मत चमकने वाली है। ऑफिस के सभी पेंडिंग काम पूरा करने में सफल रहेंगे।

मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20) 
किसी विशेष काम के लिए पूंजी रुकावट नहीं बनेगा। लंबे समय से चलने वाला प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। नियमित वर्कआउट करना जारी रखेंगे,लाभ दिखेगा। परिवार में नया सदस्य जुड़ने वाला है,उत्साहित रहेंगे।  
शुभ अंक : 9 शुभ रंग : गहरा लाल
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20) 
किसी जरुरी काम के लिए पैसे का इंतजाम हो जाएगा। बिजनेस के क्षेत्र में कोई बड़ी डील अपने नाम करेंगे। नए जिम में जाना शुरु करेंगे,अलग अनुभव रहेगा। करीबी लोगों के साथ ट्रिप का मजा लेने जा सकते हैं।  
शुभ अंक : 8, शुभ रंग : गहरा लाल
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21) 
पहले के निवेश की वजह से आर्थिक सुरक्षा रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई पॉलिसी आने का लाभ उठा सकेंगे। सेहत को लेकर कोई चिंता करने की जरुरत नहीं। दोस्त या करीबी  मिलने आ सकते हैं,उत्साहित रहेंगे। 
शुभ अंक : 2, शुभ रंग : सफेद
कर्क (CANCER) : (Jun 22-Jul 22) 
पहले के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने वाला है। प्रोफेशनल स्तर पर स्थिति अनुकूल रहेगी। पुरानी बीमारी के इलाज का तरीका बदलें,लाभ होगा। जीवनसाथी के अच्छे मूड से घर में रौनक रहेगी। कुछ भी ऐसा नहीं जो लक्ष्य पाने से रोके,आगे बढ़ें। 
शुभ अंक : 22, शुभ रंग : नारंगी
सिंह (LEO) : (Jul23-Aug23) 
कुछ लोगों को पैसे की समस्या उठानी पड़ सकती है। जिस काम से बचते हैं कार्यक्षेत्र में वही मिलने वाला है। लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर जीवन को नई दिशा देंगे। बिजनेस ट्रिप सफल रहने के संकेत हैं,समय अनुकूल है।  
शुभ अंक : 8, शुभ रंग : गहरा लाल
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23) 
आर्थिक मामले में आपकी किस्मत चमकने वाली है। ऑफिस के सभी पेंडिंग काम पूरा करने में सफल रहेंगे। फिटनेस के शौकीन लोग कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। ज्यादा स्पीड में गाड़ी चलाना महंगा पड़ेगा,ध्यान रखें। नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अनुकूल समय है,आगे बढें।
शुभ अंक : 5, शुभ रंग : गहरा हरा
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23) 
किसी व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में तनाव देने वाली समस्या दूर हो जाएगी। जिस डील में लगे हैं उसकी सफलता में संदेह है। घरेलू कामों में हाथ बंटाकर सबको चकित कर देंगे। दोस्तों के साथ रोमांचक यात्रा पर जाने वाले हैं। 
शुभ अंक : 4, शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22) 
लोन चुकाना आपके लिए कठिन नहीं रहेगा। प्रोफेशनल स्तर पर चीजें अनुकूल रहेंगी। घर के पेंडिंग काम को पूरा करवा सकते हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार करने वाले हैं। पढ़ाई में बेहतर करने वाले हैं,मेहनत सफल होगी। 
शुभ अंक : 9, शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21) 
कुछ महंगा खरीदने में पैसा रुकावट नहीं बनेगा। रिटेलर्स नया शो रुम खरीदने का विचार करेंगे। आज आप ज्यादा ऊर्जावान और फिट रहने वाले हैं। जीवनसाथी के संग बहस होने के संकेत हैं। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में उठाया गया कदम सफल रहेगा।
शुभ अंक : 15, शुभ रंग : फिरोजा
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21) 
पैसे की  तत्काल जरुरत में मदद मिल जाएगी। नई नौकरी के लिए अभी और इंतजार करना होगा। सेहत को लेकर चल रही चिंता निराधार साबित होगी। दोस्तों या रिश्तेदारों से मुलाकात का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक : 6, शुभ रंग : लाइट ग्रीन
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19) 
आर्थिक मामले में आ रही समस्या दूर कर लेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में किसी की सलाह से फायदा होगा। फिटनेस के जुनूनी लोग कुछ नए व्यायाम ट्राइ करेंगे। परिवार के संग वक्त बिताने का मौका नहीं मिलेगा।  
शुभ अंक : 8, शुभ रंग : गहरा लाल
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20) 
किसी को उधार दिया गया पैसा वापस मिल जाएगा। कार्यक्षेत्र में अपने परिणाम से संतुष्टि मिलने वाली है। सेहत को नजरअंदाज न करें,मंहगा पड़ सकता है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। 
शुभ अंक : 17, शुभ रंग : बैंगनी



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।