मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)
वित्तीय स्तर पर उत्साहित करने वाली स्थिति रहेगी।सैलरी पर काम करने वालों का इंक्रीमेंट हो सकता है। बीमार चल रहे लोगों की तबियत तेजी से सुधरेगी। घरेलू जीवन की उदासी दूर करने का प्रयास होगा। पढ़ाई के क्षेत्र में पसंद का विषय चुनने को स्वतंत्र रहेंगे।
शुभ अंक : 8, शुभ रंग : पिंक
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20)
आपके द्वारा फाइनल की गई डील शानदार रहेगी। मेहनत से वजन कम करने में सफल हो सकते हैं। काम में असावधानी से बचें,बॉस को जबाव देना होगा।जीवनसाथी या पैरेंट्स कोई सरप्राइज दे सकते हैं।दोस्त या करीबी के द्वारा ट्रिप प्लान किया जाएगा।
शुभ अंक : 7, शुभ रंग : सफेद
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)
वित्तीय स्तर पर अपेक्षित तरक्की मिलने वाली है। फिट और ऊर्जावान रहने के लिए सक्रिय रहना है। कार्यक्षेत्र चलने वाली ट्रेनिंग अब पूरा हो जाएगी। परिवार सपोर्टिव रहेगा,मार्गदर्शन मिल सकता है। पढ़ाई के क्षेत्र में उत्साहित करने वाली स्थिति रहेगी।
शुभ अंक : 2, शुभ रंग : बेबी पिंक
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22)
आमदनी बढ़ने की संभावना है,समृद्धि आएगी। सेहत को लेकर कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। बिजनेस ट्रिप निरर्थक रहना निराश करने वाला है। घरेलू कलह का हल निकाल पाएंगे,संतुष्टि मिलेगी। प्रॉपर्टी सर्च में लगे लोगों का मकसद पूरा हो जाएगा।
शुभ अंक : 3, शुभ रंग : पीला
सिंह (LEO) : (Jul23-Aug23)
आर्थिक स्तर पर खुशहाली रहेगी,कमाई बढ़ने वाली है।किसी बड़े आर्गेनाइजेशन का हिस्सा बनने के संकेत हैं।आप में से कुछ लोग फिटनेस पर ध्यान दे सकते हैं।घरेलू स्तर पर बदलाव का प्रयास सफल रहने वाला है।पढ़ाई के क्षेत्र में जरूरी मदद मिल जाएगा,निश्चिंत रहें।
शुभ अंक : 7, शुभ रंग : सफेद
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23)
कोई आपको पैसा मल्टिपल करने का रास्ता दिखाएगा। मौसम की वजह से होने वाली अस्वस्थता दूर हो जाएगी। नए जुड़ने वाले क्लाइंट आपका प्रोफेशनल कद बढ़ाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ खुलकर बात करना जरूरी है। पढ़ाई के स्तर पर हुआ सुधार संतोषजनक रहने वाला है।
शुभ अक : 18, शुभ रंग : कॉफी
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23)
टेक्स बचाने का सटीक रास्ता तलाशने में सफल रहेंगे।
डाइट को लेकर सजग रहना फिटनेस का मूलमंत्र है। पारिवारिक जीवन आनंद और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र के प्रतिद्वंद्वी से आप आगे निकल सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ेंगे।
शुभ अंक : 5, शुभ रंग : बॉटल ग्रीन
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
जिस स्कीम के लेकर आश्वस्त हैं उसमें निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी रुकावटों का पार कर पाएंगे। सेहत को लेकर सजग रहेंगे,फिटनेस पर ध्यान दे सकते हैं। परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे,निश्चिंत रहें। पॉकेट में फिट होने लायक अकोमोडेशन मिल जाएगा।
शुभ अंक : 4, शुभ रंग : नांरगी
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)
आमदनी का प्रवाह लगातार बढ़ता रहेगा,आनंद लें। फिटनेस ट्रेनिंग सार्थक रहने वाला है,आलस दूर होगा। घर में होने वाले आयोजन को लेकर उत्साहित रहेंगे। यात्रा आपके लिए कई अच्छे मौके लेकर आने वाली है। पढ़ाई के स्तर पर आ रही समस्याएं दूर हो सकती हैं।
शुभ अंक : 5, शुभ रंग : हल्का हरा
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
सेहत अच्छी रहेगी,अपने काम में सक्रिय रहेंगे। करीबी लोगों की मदद से सामाजिक पहचान मिलेगी। आर्थिक स्तर में सुधार होने के संकेत हैं,भरोसा रखें। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि पर गर्व होगा। पढ़ाई के क्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलने वाली है।
शुभ अंक : 17, शुभ रंग : बॉटल ग्रीन
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19)
प्रोफेशनल क्षेत्र में अच्छी साख बना सकते हैं। पैसे के मामले में जोखिम उठाने से बचें ,जरूरी है। फिट और ऊर्जावान रहने का प्रयास कर सकते हैं। किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त रहने वाले हैं। प्रॉपर्टी का पजेशन मिल जाने की संभावना है।
शुभ अंक : 7, शुभ रंग : सफेद
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
कठिन मेहनत की बदौलत कमाई बढ़ाने में सक्षम रहेंगे।
कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता देखकर बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। फिटनेस पर ध्यान नहीं देने वालों को गाइड मिल सकता है। आपके गिरते हुए आत्मविश्वास को परिवार संभाल लेगा। किसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं,निश्चिंत रहें।
शुभ अंक : 22, शुभ रंग : इंडिगो