Daily Horoscope: किन राशियों के लिए मंगलमय है आज का दिन, किन्हें रहना होगा सतर्क - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Daily Horoscope: किन राशियों के लिए मंगलमय है आज का दिन, किन्हें रहना होगा सतर्क

राशिफल: किन्हें मिलेगा लाभ, कौन रहें सतर्क

1

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

काफी हद तक समय आपके पक्ष का है इसलिए बिजनेस पर विशेष ध्यान दें तो सायं तक कुछ छोटी या बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। यात्रा के भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इसलिए बिजनेस संबंधी यात्रा की जा सकती है

10

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

धन का सर्कुलेशन बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी किसी परेशानी से भी राहत का अनुभव होना चाहिए। दूसरे भाव का चंद्रमा आम तौर पर रुपया पैसा देता है। अब आप पर भाग्य कितना मेहरबान होगा, यह आप पर निर्भर करता है

4

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

न केवल चन्द्रमा का गोचर बल्कि नक्षत्र भी आपके पक्ष का बना है इसलिए अच्छे समय का लाभ उठाना चाहिए। जितना परिश्रम करेंगे उसकी तुलना में लाभ अधिक होगा। इसलिए निश्चित होकर परिश्रम करें और दिन का लाभ उठाने की कोशिश करें

3

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

आज ज्यादा उम्मीदों पर न रहें। आपके लिए अच्छा होगा कि आलस्य का त्याग करके काम में जुट जाएं। कुछ भी ठीक नहीं है इसलिए जो कुछ चल रहा है वह अच्छे से चलता रहे तो गनीमत है। किसी तरह का कोई जोखिम नहीं लेकर शांति से अपना काम करते रहें

2

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

यदि शेयर मार्केट का काम करते हैं तो आज विशेष सावधानी की आवश्यकता है। अभी सातवां शनि है, जो दांपत्य जीवन में विवाद और झगड़ा पैदा कर सकता है। संतान के साथ भी खींच-तान की स्थिति बन सकती है। अच्छे समय की प्रतीक्षा करनी चाहिए

7

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

आज आपकी राशि से दसवें घर का चन्द्रमा है जो कि अच्छा माना जाता है। प्रयास और मेहनत का अच्छा फल देता है। इसलिए आलस्य का त्याग करने से लाभ की स्थिति बन सकती है। सगाई-विवाह के संबंध में कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद रखी जा सकती है

12

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

अचानक कहीं से धन और शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। गोचर ग्रह काफी कुछ आपके पक्ष के हैं इसलिए इसका लाभ उठाने का प्रयास करना चाहिए। किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात हो सकती है

11

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

यदि राम-राम करके शाम हो जाए तो ज्यादा ठीक है। क्योंकि चंद्रमा और नक्षत्र दोनों ही आपकी फिल्म को फ्लॉप करने की कुचेष्टा में लगे हुए हैं। यदि वाणी में संयम रखें तो स्थिति नियंत्रण में रहेगी। अन्यथा नुकसान हो सकता है

8

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

अपने क्रोध पर नियंत्रण रखकर वाणी में मधुरता को बनाए रखें जिससे आपको स्वतः ही कार्य सिद्धि मिल जायेगी। अच्छा समय है। बिजनेस में नए सौदे हो सकेंगे। जो लोग शेयर आदि का काम करते हैं उन्हें सायं तक लाभ के सौदे मिल सकते हैं

9

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

यदि कोई महत्व का कार्य पिछले दिनों से पेंडिंग है तो उसमें कोई प्रोग्रेस दिखाई दे सकती है। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो उसमें भी लाभ होने की संभावना बनी रहेगी। जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे

6

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

स्वयं पर विश्वास बनाए रखें तो आज के दिन का पूरा प्रतिफल प्राप्त कर पाएंगे। पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि संभव है। बिजनेस यात्रा से लाभ होगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य में आपकी भागीदारी होगी

5

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

आज आपकी राशि से चौथे घर का चन्द्रमा है जो कि खर्च को बेतहाशा बढ़ा सकता है। हालांकि यात्रा का योग है लेकिन उसे आगामी दो दिनों के लिए टाल देना चाहिए। यदि पारिवारिक या धार्मिक यात्रा है तो कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − eight =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।