Daily Horoscope: आज किन्हें मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सतर्क! जानें आज का राशिफल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Daily Horoscope: आज किन्हें मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सतर्क! जानें आज का राशिफल

राशिफल: किसे मिल सकती है उन्नति, किसे बरतनी होगी सावधानी

1

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है लेकिन आपको किसी भी स्थिति में स्वयं पर भरोसा नहीं खोना चाहिए। कार्य में दृढ़ता की कमी के कारण असमंजस की स्थिति बन सकती है। दूषित वातावरण से स्वयं का निकाल पाने में सफल रहेंगे

10

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

आय से अधिक व्यय से परेशान हो सकते हैं। लोगों का सहयोग मिल सकेगा। मित्रों और परिचितों के मध्य हास-परिहास का वातावरण बना रहेगा। किसी प्रकार से ले देकर काम निकालने में सफल हो सकेंगे

4

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

स्वास्थ्य में गिरावट का अनुभव होगा। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। हालांकि आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके पक्ष का है अतः आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से करें। आलस्य से आप को ही नुकसान होने की आशंका रहेगी

3

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

रोजमर्रा के कामों में सहूलियत प्राप्त हो सकेंगी। ग्रह आपके पक्ष के हैं, परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। वाद-विवाद से बचने का प्रयास ही उत्तम रहेगा। सभी तरह के जोखिमों से दूर रहें। परिजन आपके लिए कोई समस्या पैदा कर सकते हैं

2

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

तनाव के बावजूद आप अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा और जीवन और परिवार में खुशियों का संचार होगा। व्यापार में सफलता का योग है। नौकरी पेशा लोगों के रिपोर्ट कार्ड में सुधार होगा

7

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

मनोवांछित सफलता का दिन है। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है। धर्म में खर्च होने की संभावना है। विषमताओं से छुटकारा मिल सकेगा। सेहत ठीक बनी रहेगी। परिश्रम का पूर्ण फल मिल जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी

12

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

लोगों की आपके प्रति धारणा में बदलाव देखने में आ सकता है। बुजुर्गों को आशीर्वाद मिलेगा। बिजनेस यात्रा से लाभ हो सकता है। किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात होने की संभावना बन रही है

11

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

लाभ की स्थिति बनती दिखाई देती है। अपने प्रयासों में तेजी का रूख करें तो शीघ्र ही कोई बड़ी सफलता पा सकते हैं। कहीं से बिना मांगे ही सहयोग मिल जाने की संभावना दिखाई देती है। अपना पक्ष बहुत सावधानी से रखें तो ठीक रहेगा

8

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध समाप्त हो सकता है। व्यापारी वर्ग कोई नया प्रयोग कर सकता है। हालांकि यात्रा में गतिरोध रहेगा। पूर्व दिशा से शुभ समाचार प्राप्त होगा। कुल-मिलाकर समय आपके पक्ष का ही है

9

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

सोचे गए कार्यों के संपन्न होने की संभावना बनी रहेगी। मांगने पर लोगों का सहयोग मिल सकेगा। व्यापार में लाभ-हानि के झूले में झूलते रहेंगे। सत्कर्मों से भाग्यवृद्धि होगी, इसलिए आज कोई दान अवश्य करें

6

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

रोजमर्रा के कामों में सहूलियत प्राप्त हो सकेंगी। कुल-मिलाकर समय आपके पक्ष का ही है। सोचे गए कार्यों के संपन्न होने की संभावना बनी रहेगी। जितना प्रयास करेंगे उसी तुलना में लाभ हो सकता है

5

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

कहीं से सहयोग की नई पेशकश मिल सकती है। स्वास्थ्य में नई स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। बिजनेस के मामले में पीछे किये गये सौदों से लाभ होने की पूरी-पूरी संभावना बन रही है। लोगों का सहयोग मिलने की भी संभावना दिखाई देती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।