मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
मेहनत करेंगे, तो सभी काम पूरे होंगे यदि ऐसा नहीं करेंगे तो उच्चाधिकारियों को आपकी रिपोर्ट खराब जा सकती है। आर्थिक पक्ष को लेकर भी आपको अपने काम में सावधानी रखनी होगी। हालांकि गंभीर तनाव के बाद भी स्वयं को प्रभावशाली रख पाने में सफल हो सकेंगे
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बना रहेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है। आज आपको काफी सोच समझकर अपने कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना है। हालांकि शत्रु आपको परेशान करेंगे, लेकिन आपका नुकसान नहीं कर पायेंगे। वाहन चलाने में सावधानी रखने की आवश्यकता है
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
आज आपका खोया हुआ सम्मान मिल जाएगा। संतान पक्ष के करियर में कोई उछाल आ सकता है। भली प्रकार समझबूझ कर फैसला लेने से आगे की योजनाओं में सफलता की आशा रखी जा सकती है। व्यापार में नये अनुबंध होंगे। यात्रा सुखद रहेगी
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
परिवार और ऑफिस में आप अच्छा तालमेल बैठाने की कोशिश करेंगे। अपनी मानसिक शक्ति पर भरोसा रखें उसके बलबूते पर सफलता मिल सकती है। ग्रह आपके पक्ष के है। इसलिए आर्थिक दृष्टि लाभ में रह सकते हैं। शुभ स्थान का चन्द्रमा आपके कार्यों को गति प्रदान करेगा
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
समस्याएं अनेक हैं, लेकिन आप उनके समाधान खोज पाने में सफल हो जायेंगे। आज बिजनेस में परेशानियां कुछ कम होंगी। आजीविका कार्य में बढ़ोतरी की संभावना है, अपने प्रयासों में तेजी लानी चाहिए। शाम तक आपको कोई और शुभ समाचार मिल सकता है
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
काफी कुछ वह हो सकता है जो कि आपको अजीब और नकारात्मक लगे। चल-अचल संपत्ति की खरीद की चर्चा होगी। संभव हो तो किसी की राय से डिसिजन लें तो और बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। जिन समस्याओं के चलते आप परेशानियों में आ गए थे, उनके समाधान दिखाई देंगे
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
आज परिस्थतियां कुछ गंभीर हो सकती है। जिनका सामना करने का प्रयास करें क्योंकि इस तरह ही स्थिति दोबारा नहीं आएंगी। असम्भावित और आश्चर्यजनक घटनाएं आपको पीड़ित कर सकती हैं। आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। परिजनों से मतभेदों के कारण मानसिक शान्ति के भंग होगी
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
इसके अलावा किसी पुराने कर्ज को चुकता करने में भी आप कामयाब हो जाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। घर-गृहस्थी की सुख-शान्ति बनी रहेगी। धनोपार्जन के अतिरिक्त उपायों के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना भी बनती दिखाई देती है
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
अगर आप बिजनेस कर रहे हैं, तो उसमें लाभ के योग बन रहे हैं। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो उसमें भी फायदा हो सकता है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में पूरी लगन और मेहनत से आगे बढ़ें। आज पूरा दिन आपके कल का बेहतर निर्माण करेगा
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
दूसरों से अकारण ही उलझना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। बहुत आवश्यक होने पर ही यात्रा करनी चाहिए, क्योंकि यात्रा में परेशानी की आशंका बनी रहेगी। रोजगार में वृद्धि का योग भी बन रहा है। मित्रों और संबंधियों से कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। आशा का वातावरण बना रहेगा। पिता के स्वास्थ्य के संबंध में चिन्ता हो सकती है। हालांकि किसी सरकारी योजना से लाभ होने की संभावना है। इस समय जरूरत है कि आप अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करें
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
नए वाहन या किसी स्थायी संपत्ति की प्राप्ति का योग बन सकता है। धन का आवागमन लगातार बने रहने से बिजनेस में अच्छी प्रगति होगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर या फिर परिवार के सुख में खर्च होगा और घर-परिवार में आपके विचारों की प्रशंसा होगी