मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
आज आप यदि अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखने में सफल रहते हैं तो काफी कुछ उपलब्धि हासिल कर पायेंगे। भोग-विलास और पर्यटन पर भी धन खर्च होगा। समाज में आपकी बातों को तल्लीनता से सुना जायेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में गतिशीलता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं की स्थिति आपके पक्ष में रहेगी और इनका सहयोग प्राप्त होगा
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
नक्षत्र और चन्द्रमा दोनों ही आपके पक्ष के हैं इसलिए बिजनेस यात्रा करते हैं तो लाभ की स्थिति बनेगी। दांपत्य जीवन में सौहार्द और प्रेम का वातावरण रहेगा। आज स्त्री पक्ष से लाभ की संभावना बनती है। व्यापारिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। हालांकि सैर-सपाटे और भोग-विलास पर खर्च की अधिकता रह सकती है
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
आज बिजनेस में चल रही मंदी के कारण मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। दौड़-धूप अधिक होने के बावजूद भी लाभ की मात्रा कम रहेगी। खराब चन्द्रमा आपके भाग्य को अस्थिर कर सकता है। कारोबारी यात्रा से बहुत आशा नहीं रखें। हालांकि दांपत्य जीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा और धन का सर्कुलेशन कुछ हद तक बने रहने से राहत का अनुभव होगा
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
आज आपको कई क्षेत्रों में आसानी से अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। बिजनेस में कोई नया सौदा होने से प्रॉफिट की पोजीशन बन सकती है। बिजनेस संबंधी यात्रा से भी लाभ की संभावना बनती दिखाई देती है। धर्म पर चर्चा होगी या धार्मिक स्थान की यात्रा होगी। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
आज आपको विवाद और झगड़े के माहौल से बचने का प्रयास करना चाहिए। यदि कोई वाद-विवाद या केस-मुकदमे का चक्कर है तो उनमें आपकी स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। वैसे भी आज आपके लिए दिन की शुरुआत अच्छी नहीं होगी, परन्तु सायं तक अशान्ति और खर्च से राहत मिल सकती है। यात्रा के लिए दिन ठीक नहीं है
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
दैनिक रोजगार में बढ़ोतरी की संभावना है। यदि आप बिजनेस करते हैं तो उसमें कुछ हद तक लाभ की स्थिति बनी रहेगी। दोपहर बाद स्थिति में और अधिक सुधार होना चाहिए। ग्रह आपके पक्ष के हैं लेकिन अपने मनोबल को स्थिर रखने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन में हर्ष और प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कारोबारी यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
सत्पुरुषों से सत्संग होगा और घर-परिवार में मांगलिक कार्य आयोजित होंगे। हो सकता है कि किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो। बड़े-बूढ़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए। हालांकि जीवन साथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। इसलिए पर्याप्त सावधानी रखने की आवश्यकता है
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
बिजनेस में किसी नये सौदे से लाभ की संभावना बन सकती है। भाग्य वृद्धि का योग है। साहस और पुरुषार्थ से क्रय-विक्रय से अधिकतम लाभ ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको पूरी सावधानी से कार्य करना चाहिए। दिन अच्छा है लेकिन यह आवश्यक नहीं है कि आप उसका पूरा लाभ ले पाएं। गोचर ग्रहों के अनुसार आज का दिन आपके लिए सामान्यतः शुभ है
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
नौकरी या कार्य-व्यवसाय में थोड़ी परेशानी दिखाई देती है। इसलिए इधर उधर भटकने की बजाए अपने काम पर ध्यान दें। यदि पूरी तरह से सजग होकर काम करें तो कोई उपलब्धि हासिल कर पायेंगे। अन्यथा ग्रहों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। परिश्रम की तुलना में लाभ की स्थिति कम रह सकती है। मांगलिक कार्यों में खर्च की अधिकता बनी रहेगी
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
मकान-भूमि आदि का लाभ मिल सकता है या इनके खरीदने-बेचने की चर्चा संभव है। सामाजिक कार्यों के लिए यात्रा संभव है। घर में सगाई-विवाह जैसे कार्यक्रम हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बंधुओं से सहयोग की आशा रखी जा सकती है। हालांकि दिन की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं जायेगी। लेबर संबंधी कोई समस्या आ सकती है
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
वैसे तो आज का पूरा दिन बिजनेस और हेल्थ दोनों ही दृष्टि से बहुत सुखद नहीं रहेगा। इसलिए आलस्य और लापरवाही का पूर्णतः त्याग करें। पाप ग्रहों के प्रभाव के कारण मतिभ्रम की स्थिति बन सकती है। इसलिए सावधानी रखें और वही काम करें जिसमें आपको अनुभव हो। नये काम में हाथ नहीं डालें और परिश्रम को बढ़ाएं और अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
दांपत्य जीवन में मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी। हालांकि बिजनेस की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। सोचे गये कार्य संपन्न हो सकेंगे। लोगों के मध्य मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। राज्य कर्मचारियों की रिपोर्ट कुछ बेहतर होगी। परिवार में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है। कार्य सिद्धि से मन में प्रसन्नता का संचार होगा