मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
आज आपके लिए चन्द्रमा और नक्षत्र स्वामी दोनों ही पक्ष के बने हुए हैं अतः आज सफलता की उम्मीद रखी जा सकती है। जीवन साथी से सामंजस्य अच्छा बना पाने में सफल रहेंगे। जो लोग शेयर आदि का कार्य करते हैं उनके लिए दिन विशेष शुभ हो सकता है। कुल मिलकार आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
राशि पर आया हुआ चन्द्रमा यात्रा का योग बना सकता है। खासतौर पर किसी धार्मिक स्थान या फिर पारिवारिक यात्रा हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और आमदनी के कुछ नए स्रोत भी पैदा हो सकते हैं। बिजनेस या कार्यक्षेत्र में आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आर्थिक योजनाओं में पूंजी निवेश कर सकते हैं। जो आगे चलकर लाभदायक रहेंगे
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
आज का दिन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विशेष सफलतादायक रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिजनों के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। माता पिता का सहयोग मिल सकेगा। लेकिन व्यापार में कुछ रूकावट दिखाई देती है और साथ ही खर्च बढ़ने की आशंका भी बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
आज मन माफिक कार्य होने की संभावना बनी है। कार्यक्षेत्र में भरपूर आत्मविश्वास से सभी कार्य पूरे कर सकेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, सम्मान की प्राप्ति होगी। जो लोग बिजनेस करते हैं उन्हें व्यापार में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होने के साथ ही धन लाभ होगा। बेरोजगारों को बेहतर रोजगार प्राप्त होंगे
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
गोचर का चन्द्रमा अच्छा है जिसके कारण बिजनेस से जुड़े हुए लोगसायं तक आर्थिक स्तर पर सफलता की उम्मीद रख सकते हैं। छात्र वर्ग को भी अनुकूल माहौल मिल सकेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आज का दिन कुल मिलाकर बेहतर रहने वाला है। अपने प्रयासों में तेजी बनाएं रखें। यदि बिजनेस यात्रा करना चाहें तो लाभ उठा सकते हैं
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र के सभी काम बेहतर तरीके से पूरे हो सकेंगे। यदि साझेदारी में व्यापार करते हैं तो लाभ की संभावना ज्यादा रहेगी। आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। लेकिन खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। इसलिए जरूरी है कि अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण बना कर रखा जाए
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
आपके लिए यही सलाह है कि आप शाम तक थोड़ी शान्ति बना कर रखें। उसके बाद कुछ हद तक समय आपके पक्ष का हो जायेगा। यदि कोई महत्वपूर्ण बात करनी है तो आज नहीं करनी चाहिए। कल इसके लिए ज्यादा अच्छा समय है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, पेट संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
पार्टनरशिप में किसी काम की चर्चा हो सकती है। पिछले दिनों से जो कुछ आप कमाई कर रहे हैं उसमें वृद्धि हो सकती है। घर में मेहमानों का आवागमन होने की संभावना है। आज का दिन आपके लिए काफी स्फूर्तिदायक हो सकता है। शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वयं को फिट अनुभव करेंगे। लोग आपकी बातों को पर्याप्त महत्व दें
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
शरीर में ऊर्जा की कमी का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा और परिश्रम की अधिकता रहेगी लेकिन शाम तक आपके कार्य सिद्ध हो सकेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा इसलिए बहुत सोच समझकर ही किसी योजना में निवेश करें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
आज वाद विवाद का दिन हो सकता है। इसलिए बेवजह किसी बहस में न पड़े और अपने काम पर ही ध्यान दें। सेहत का ख्याल रखें और खान पान में सावधानी रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा समय है। मेहनत का फल मिल जायेगा। आज पारिवारिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। और परिवार को समय दे पाएंगे
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
आज का दिन चुनौती भरा रह सकता है और कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के बावजूद सफलता का प्रतिशत कुछ कम रहेगा। अनावश्यक मानसिक तनाव के कारण भी आपकी कार्यक्षमता में कमी का अनुभव होगा। स्वयं को थका हुआ अनुभव करेंगे। लेकिन इन सब के बावजूद शाम तक समय आपके पक्ष में हो जायेगा।
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
सर्विस या बिजनेस में कुछ परिवर्तन संभव है लेकिन यह बदलाव आपके हित में ही होंगे।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और सोचे गये कार्यों के पूर्ण होने की संभावना भी बढ़ेगी। लेकिन आज आपके लिए यह जरूरी है कि आज आप बिजनेस एक्टीविटी में पूरी सावधानी रखें। लोगों पर भरोसा कम करें क्योंकि आज आपके साथ वादाखिलाफी हो सकती है