मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
आपका राशि स्वामी मंगल अभी तक आपकी राशि से तीसरे स्थान पर था लेकिन अब वह चौथे घर में आने से कुछ परेशानी दिखाता है। इससे पराक्रम बढ़ा रहेगा। साहसिक कार्यों में रूचि जागृत होगी। लेकिन बिजनेस या सर्विस की दृष्टि से यह बहुत अच्छा नहीं है। बदहजमी की शिकायत हो सकती है और यह भी संभव है कि आज किसी से विवाद या झगड़ा हो जाए। इन सब चीजों से बच कर रहने की कोशिश करें
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
आज नक्षत्र और चन्द्रमा दोनों ही आपके पक्ष के नहीं है। इसलिए जो काम करना चाह रहे हैं उसमें मेहनत तो बहुत होगी लेकिन शाम से पहले उसमें सफलता मिलने की संभावना बहुत कम है। समस्याओं की संख्या बढ़ सकती है जो कि आपके लिए सरदर्द बन जायेगी। इसलिए आज आप कुछ उल्ट फेर नहीं करें। और शांत बैठ कर अपना काम करते रहें
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
आपके न चाहते हुए भी यह संभव है कि अनावश्यक और भोग-विलास की वस्तुओं की खरीद में आपका धन का व्यय हो जाए। सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण हो सकेगा। हालांकि आपके विरोधी आपकी स्थिति को दूसरों के सामने कमजोर करने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा आज व्यर्थ की दोड़-धूप और सामाजिक और मांगलिक कार्यों में खर्च की अधिकता रह सकती है। कुछ आकस्मिक खर्च भी हो सकते हैं
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
मित्रों और भाइयों से सहयोग की अपेक्षा रख सकते हैं। दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी। जो सज्जन बिजनेस करते हैं, उनको नए ऑफर मिल सकते हैं। आज का दिन कुलमिलाकर अच्छा जाना चाहिए। हालांकि आज आपके लिए धन के मामलों में स्थिति उतार-चढ़ाव की रहेगी लेकिन फिर भी आप फायदे में रहेंगे। बिजनेस यात्रा करते हैं तो फायदा उठा सकते हैं
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
खराब शनि के कारण कुछ परेशानी दिखाई देती है। हालांकि दूसरे घर का चन्द्रमा होने से धन तो आज आपके पास निश्चित रूप से आना चाहिए। नया बिजनेस होगा या बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरी पेशा लोगों को भी लाभ होने की संभावना रहेगी। आज निकट संबंधियों के साथ आपकी मेलमुलाकात बढ़ सकती है। वाणी पर संयम बनाए रखें तो लाभ में रहेंगे
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
आदर-अनादर की बातों को लेकर मानसिक परेशानी होगी। सत्संग के प्रति रुझान पैदा होगा। यदि आज पूर्व दिशा की बिजनेस संबंधी यात्रा करते हैं तो धन लाभ होना चाहिए। बिजनेस में जो कुछ चल रहा है, उसी से भविष्य में लाभ होगा। नए संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। जिससे आपसी संबंधों में गलत-फहमी दूर होगी। सांस्कृतिक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
जहां तक संभव हो बिजनेस संबंधी यात्रा को कल तक के लिए टालना ठीक रहेगा। क्यांेकि प्रतिद्वंद्वी आपकी योजनाओं का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए इस संबंध में सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग शैक्षिक प्रतियोगिताओं में सफल हो सकते हैं। लेकिन किसी की साझेदारी में चल रही योजनाएं बिना किसी निर्णय के स्थगित हो सकती हैं। आज अकारण ही अनावश्यक दौड़-धूप से समय की बर्बादी संभव है
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
आज दैनिक रोजगार में नवीन अवसरों को पा सकेंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होनी संभव है। किसी मांगलिक कार्य में शिरकत करने का सुअवसर प्राप्त होगा। लोगों में आपकी एक विशिष्ट छवि का निर्माण होना चाहिए। लेकिन अभी आपकी राशि से पांचवां शनि संतान संबंधी चिंता देता है। दांपत्य जीवन में भी वाद-विवाद का वातावरण रह सकता है। धन संबंधी मामलों में दिन अच्छा है
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
आज अविवाहित युवक-युवतियों के सगाई-संबंधों की बात आगे बढ़ने से मन में प्रसन्नता होगी। आपके प्रति लोगों की धारणाओं में आमूलचूल परिवर्तन संभव है। हालांकि अभी आपकी राशि से मंगल की खराब स्थिति के कारण निराशा का वातावरण बन सकता है। इसलिए क्रोध करने से बचने का प्रयास उत्तम है। मंगलवार को मंगल के दान करें इससे काफी कुछ राहत का अनुभव होगा
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
आपका राशि स्वामी बृहस्पति की राशि में जाने से धार्मिक रूझान रहेगा। आज धार्मिक स्थान की यात्रा होना संभव है। नवीन कार्यों के प्रति अभिरुचि जागृत होगी। हालांकि अभी समय बहुत शुभ फलप्रद नहीं है जिसके कारण छोटे कार्यों को साधने में भी अतिरिक्त परिश्रम की आवश्यकता दिखाई देती है। अभी बदलाव की नहीं सोचें। बेहतर समय की प्रतिक्षा करें
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
आज वाहन आदि चलाने में सावधानी रखनी चाहिए क्योंकि चोट-मोच का भय हो सकता है। किसी से अनावश्यक वाद-विवाद होना भी संभव है। आज अकारण ही पारिवारिक मामलों में उलझने बढ़ सकती हैं। व्यापार में जो कुछ आपने सोच रखा है वैसा कुछ होने की संभावना कम है। जिस आदर-मान के आप हकदार है उसमें कटौती संभव है। लोगों की आपके प्रति धारणा नकारात्मक हो सकती है
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
आज दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जो लोग सगाई विवाह के लिए प्रयासरत हैं उन्हें कोई क्लु मिल सकता है। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा से लाभ की आशा रखी जा सकती है। जो लोग शेयर आदि का काम करते हैं उन्हें भी लाभ होने की पूरी संभावना बन सकती है। पिछले काफी समय से अधरझूल में रहे कार्यों में प्रगति दिखाई देगी