मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
सोच-समझ कर फैसला लें तो ही बेहतर है। जिस काम के लिए आप निकलेंगे उसके पूरा होने की संभावना बराबर बनी रहेगी। सायं तक जरूर कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंगों में नवीनता का बोध होगा
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
बहुत प्रयास करने के बाद भी आंशिक सफलता ही मिल जाये तो गनीमत है। संतान के संबंध में चिन्ता बढेगी। समस्याएं अनेक हैं, उनके समाधान के रास्ते आज तो नहीं मिल सकेंगे। बिजनेस यात्रा से लाभ हो सकता है
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
लोगों के सामने खड़े हो कर बात करें तो अपना प्रभाव बढाने में कामयाब हो सकेंगे। सहज ही सफलता मिल सकेगी। भूमि की खरीद की चर्चा होगी। धन संबंधी किसी समस्या का समाधान होने के आसार दिखाई देते हैं
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
जीविका कार्य में परेशानियों से निजात मिल सकेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आपके कार्य समय पर पूरे हो सकेंगे। लोगों का सहयोग मिल जाने की संभावना है। हालांकि यह अलग बात है कि स्वयं की भूलों के कारण कोई कठिनाई आ सकती है
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने की बजाए अपने काम में ही मन को लगाने का प्रयास करें। चिन्ता न करें शीघ्र ही समय आपके पक्ष का बन जायेगा। खतरों और जोखिम के कामों से स्वयं को दूर रखने का प्रयास करें
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
अभी समय आपके पक्ष का नहीं होने से मन में अकारण ही आशंका बनी रहेगी। राशि पर ग्रहों का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा जिससे मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। हालांकि समस्या उतनी बड़ी नहीं है जितनी कि आप समझ रहे हैं
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
किसी के हस्तक्षेप से समस्या निवारण हो सकेगा। काफी दिनों से परेशानी चली आ रही है लेकिन सभी चिंताओं से मुक्ति का योग दिखाई नहीं देता है। दूसरों के भरोसे मत रहें और स्वयं ही स्थितियों को समझने का प्रयास करें तो लाभ में रहेंगे
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
परिवार के किसी सदस्य से सहयोग मिल जाने से कार्य सिद्धि होगा। अभी दो दिन सुधार की संभावना नहीं है। इसलिए अपने नित्य कामों पर ही ध्यान लगाएं। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचने का प्रयास उत्तम है
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
दैनिक रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ प्रसन्नता से दिन व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों से पुराने संपर्कों के कारण उनका वरदहस्त प्राप्त होता रहेगा
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
आपकी रिपोर्ट कार्ड में पॉजिटिव रिमार्क संभव है। व्यापार में कोई नया अनुबंध कर सकते हैं। प्रेम-प्रसंगों में कोई नई बात आयेगी। आप जैसा चाहते हैं शायद वह नहीं हो लेकिन सायं तक आपको कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
निश्चिंत रहें, दिन शुभ है। पीछे किये गये कार्यों का लाभ मिलेगा। किसी पर आवश्यकता से ज्यादा विश्वास करने से हानि की आशंका बनी रहेगी। उच्चाधिकारियों से संपर्क बनाए रखें तो आगे कुछ लाभ होगा
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
बिजनेस यात्रा करते हैं तो लाभ की संभावना बन सकती है। अपनी बातों और व्यवहार से दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे। किसी पुराने परिचित से मुलाकात संभव है। पुरानी यादों में खो जाने का मन होगा। धार्मिक स्थान की यात्रा की चर्चा हो सकती है