Daily Horoscope: किस राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ, कौन रहेगा परेशानी में - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Daily Horoscope: किस राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ, कौन रहेगा परेशानी में

राशिफल: जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

1

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

प्रधान ग्रह आपके अनुकूल है। शालीन बने रह कर अपने काम पर ध्यान देना ज्यादा उचित है। इधर-उधर भटकने से बचने की कोशिश करें और अपने अच्छे समय का कुछ दिनों के लिए इंतजार करें। साझेदारी में आपका पक्ष बेहतर हो सकता है

10

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

आप खर्च पर नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास करें। आगे समय आपके लिए अच्छा दिखाई देता है। बिजनेस में कोई नई डील हो सकती है। सावधानी रखने की आवश्यकता है। सायं तक बिजनेस के संबंध में जरूर कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा

4

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

परिजनों से संबंधों में कोई खटास आ सकती है। इसलिए परिवार में सामंजस्य बनाने की कोशिशों पर कुठाराघात होगा। आपके विरोधी आपकी स्थिति को दूसरों के सामने कमजोर करने का पुरजोर प्रयास करेंगे। लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा

3

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। परिश्रम का उत्तम फल प्राप्त होगा। समाज में आपकी बातों को सुना जायेगा। वैसे भी राशि से अशुभ शनि ज्यादा कुछ करने की आज्ञा नहीं देता है। अपने बलबूते पर ही किसी काम को हाथ में लें

2

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

नए की बजाए पुराने पर ही अपना ध्यान केंद्रित करेंगे तो शायद ज्यादा बेहतर परिणाम मिलने की संभावना बनेगी। किसी स्थान विशेष पर जाने की चर्चा हो सकती है। सायं तक पूर्व दिशा से शुभ समाचार प्राप्त होगा

7

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें अधिकारी वर्ग का वरद-हस्त प्राप्त हो सकेगा। कार्य स्थल पर व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसके कारण आपके मान-सम्मान की हानि की आशंका बनी रहेगी। मांगने पर लोगों का सहयोग मिल सकेगा

12

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

तनाव के बावजूद समय आपके पक्ष का है। हालांकि कुछ ग्रह आपके पक्ष के नहीं है लेकिन भाग्य स्थान का चन्द्रमा होने के कारण कुछ हद तक आप समस्याओं का मुकाबला कर पाने में सफल रह सकते हैं। इसलिए चिंता की बजाए काम में लग जाएं

11

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

आज की तुलना में कल दिन ठीक है। यात्रा योग है। यात्रा से लाभ की स्थिति बन सकेगी। पारिवारिक जीवन में गतिरोध दूर होने से हर्षोल्लास का वातावरण बन सकता है। योजनाओं को मूर्तरूप देने का उपयुक्त समय है

8

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। लाभ की स्थिति बनती दिखाई देती है। अपने प्रयासों में तेजी का रुख करें। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें अधिकारी वर्ग का वरदहस्त प्राप्त हो सकेगा

9

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

युवाओं को रोजगार संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आय में बढोतरी होगी। लोगों से सम्पर्कों का लाभ मिल पाना संभव हो सकेगा। यात्रा ठीक रहेगी। धन का प्रवाह सुचारू होने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा

6

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

मांगी गई सहायता मिल सकेगी। यदि कोई व्यापारिक यात्रा है तो उससे लाभ की संभावना बन रही है। प्रधान ग्रह आपके अनुकूल है। शालीन बने रह कर अपने काम पर ध्यान देना ज्यादा उचित है। जरूरी है कि वाणी में संयम रखा जाए

5

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

बेकार में इधर-उधर भटकने से कोई लाभ नहीं होगा। बेहतर होगा कि सोच-समझकर कोई निर्णय लिया जाए। तभी आपके भविष्य का निर्माण हो सकेगा। लोगों का सहयोग मिल सकेगा। मित्रों और परिचितों के मध्य हास-परिहास का वातावरण रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।