मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
रोजगार और बिजनेस में अवसरों में वृद्धि होगी। अच्छे अवसरों का लाभ लेने के लिए आलस्य त्याग कर अपने काम पर लग जाना चाहिए। किसी मित्र या रिश्तेदार का सहयोग मिल जायेगा। बिजनेस यात्रा करते हैं तो उसका परिणाम सुखद रहेगा
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए परिवार के किसी सदस्य से मदद मांग सकते हैं। सावधानी रखने की आवश्यकता है। विवाद और झगड़े की आशंका है इसलिए वाणी में मधुरता का समावेश करना लाभदायक रहेगा। यात्रा को कल तक के लिए स्थगित रखें
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान के कॅरियर को लेकर कोई चिंता रह सकती है। नजर लगने का भय रहेगा। जिसके कारण वे थोड़े परेशान रहेंगे और किसी से कर्ज भी लेंगे
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
मातृ पक्ष से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। किसी को उधार रूपये देने से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है, कला संगीत के प्रति लगाव उत्पन्न होगा। विरोधी आपका नुकसान करने का प्रयास करेंगे
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
सामाजिक और धार्मिक कार्यों के करने से समाज में सम्मान मिलेगा। इसलिए जो कुछ चल रहा है उसी पर ध्यान दें। व्यर्थ की दौड़-धूप से बचें। आज का दिन सामान्य रहने वाला है। समय और स्थिति को समझते हुए कार्य करें तो ग्रह आपके पक्ष के हैं
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
जीवन साथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। फाइनेंस की स्थिति में भी सुधार दिखाई देगा। अचानक धन प्राप्ति की इच्छा जागृति होगी। आकस्मिक कहीं से धन प्राप्ति का योग बन सकता है। संतान की सगाई-विवाह की योजना बन सकती है
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
घर में मांगलिक कार्य होने से मन में प्रसन्नता का अनुभव होगा। आपको कार्यस्थल पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप चिंतित रहेंगे। वार्तालाप और भाषा में मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
किसी बिजनेस पार्टनर की मदद से समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहेंगे, जिससे बिजनेस को लाभ होगा। रूपये-पैसों के संबंध में आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि दोपहर बाद कुछ परेशानी दिखाई देती है। व्यावसायिक कार्यों में अरूचि पैदा होने से कार्य बाधित होने की आशंका है
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
बिजनेस में कुछ परेशानी का अनुभव होगा। क्योंकि यह जरूरी नहीं है कि आप जैसा सोच रहे हैं वैसा ही हो। बहुत बार ऐसा भी होता कि भरोसा टूट जाता है। अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो मनमाफिक उपलब्धि की संभावना दिखाई देती है। यात्रा से लाभ हो सकता है
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
आज अपने व्यापार पर ही ध्यान केन्द्रित करें। इधर-उधर की बातों में उलझना ठीक नहीं होगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा से मनोबल में बढ़ोतरी और भाग्य वृद्धि की संभावना रहेगी। कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो आप उस पर बात करने की कोशिश करें
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
आज का दिन काफी कुछ आपके पक्ष का है जिसका लाभ उठाने की कोशिश करें। सगाई-विवाह के बारे में चर्चा होगी। इसलिए कुंवारों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। गोचर का चन्द्रमा कुछ दिनों से अटक रहे कार्यों में प्रगति दिखा सकता है
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
किसी फंक्शन में जाने के कारण कार्य में व्यवधान स्वाभाविक है। टाइम मैनेजमेंट का प्रयास करें। आज के प्रधान ग्रह आपके पक्ष के हैं। चन्द्रमा आज गोचर में चौथे घर में है। अतः शालीन रह कर अपने काम पर ध्यान देना ज्यादा उचित दिखाई देता है