मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। हालांकि यदि आर्थिक दृष्टि से बात की जाए तो कुछ सफलता मिलने का दिन कहा जाना चाहिए। मित्र ग्रह का नक्षत्र होने से कार्यक्षेत्र में आपकी कठिन मेहनत के चलते आपका दबदबा कायम होगा और आप वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे किंतु काम की अधिकता के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
आज यह तो तय है आपको कोई आर्थिक लाभ अवश्य होगा। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाते हैं तो यह यात्रा आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग मौसम संबंधी बीमारियों से ग्रस्त थे उन्हें आज राहत का अनुभव होगा। आप मानसिक रूप से स्वयं को मजबूत अनुभव करेंगे। और मन माफिक फैसले ले सकेंगे
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
राशि पर चन्द्रमा होने से कहीं पर्यटन पर जा सकते हैं या किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि राशि पर पड़ा चन्द्रमा कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौतियां भी देता है। लेकिन धैर्य से काम लें बेवजह किसी बहस में न पड़े तो आज का दिन अच्छी तरह से व्यतीत कर सकेंगे। कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोग सफलता प्राप्त करेंगे
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
आज स्वयं पर काबू रखने का दिन है। क्रोध की अधिकता से बचने का प्रयास करें। क्योंकि इससे घर परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। आज दूसरों के मामलों में कोई हस्तक्षेप करना आपके लिए उचित नहीं होगा। आर्थिक दृष्टि से आज आकस्मिक खर्चों के बढ़ने के भी योग हैं। हालांकि बृहस्पति का नक्षत्र आपको संबल देता रहेगा
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
आपका राशि स्वामी आठवें स्थान पर होने से मनोबल में कुछ कमी का अनुभव करवा सकता है। वैसे आज आपको अपने धर्म पर कायम रहने का प्रयास करना चाहिए जिससे काफी कुछ राहत मिल सकती है। यदि आर्थिक स्थिति के बारे में बात करें तो आज का दिन बेहतर हो सकता है। लेकिन स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। इसलिए अपने आहार-विहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
आज सरकारी कर्मचारियों के उच्चाधिकारियों के सहयोग के कारण बिगड़े हुए काम बनने की संभावना रहेगी। गोचर में धन स्थान की स्थिति बहुत अच्छी होेने से आर्थिक पक्ष अच्छा बना रहेगा। जरूरत के हिसाब से धन की व्यवस्था हो सकेगी। कहीं पर्यटन पर जा सकते हैं या फिर पर्यटन पर जाने की योजना पर बात हो सकती है। आज धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भागीदारी संभव है
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
भाग्य स्थान का चन्द्रमा भाग्य वृद्धि करेगा। लोग आपके सहयोग के लिए आगे आ सकते हैं। शाम तक स्थिति और ज्यादा बेहतर होने की संभावना बनेगी। हालांकि आज कुछ अनावश्यक सिद्धांतों का त्याग करना पड़ सकता है। संतान के विषय में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। गंभीर समस्याओं के हल निकलने की संभावना बनेगी और आधे-अधूरे काम समय पर पूरे होंगे
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
आज आर्थिक तौर पर तो स्थिति आपके विरूद्ध दिखाई देती है। आज भाग्य का पूरा साथ नहीं है इसलिए अपने प्रयासों में तेजी लाएं और अपने काम पर पूरा ध्यान केन्द्रित करें। हालांकि दिन के उत्तरार्द्ध में सभी कामों में सफलता मिल सकती है इसलिए निराश होने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन आज आपको उतावलेपन से बचने का प्रयास करना चाहिए
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
अभी समय आपके पक्ष का होने से आज कोई अच्छी उपलब्धि मिल जाने की संभावना है। परिवार का सुख प्राप्त होगा और परिवार में परस्पर सहयोग का वातावरण बना रहेगा। स्थायी संबंधों यथा सगाई-विवाह आदि के संबंध में शुभ समाचार मिलेंगे। सरकारी कार्यों में कोई नई बात आयेगी। अधिकारी वर्ग से आपके संपर्कों में आशानुकूल सुधार की संभावना बनी रहेगी
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
बिजनेस यात्रा से लाभ होने की पूरी संभावना दिखाई देती है। चिन्ता-क्लेश से मुक्ति मिलने का योग है। हालांकि स्वास्थ्य का दबाव बना रहेगा और स्वयं को कुछ हद तक थका हुआ अनुभव करेंगे। परिवार में भी कोई चिन्ता की बात आयेगी। मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन पर काम का बोझ बढ़ सकता है। हालांकि मित्रों से सहयोग मिलने की संभावना है
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
आज बिजनेस संबंधी किसी नई योजना पर बात हो सकती है। मित्रों और बंधुओं से सहयोग मिलने की संभावना भी बनेगी। हालांकि सरकारी कार्यों में कुछ रुकावट अवश्य दिखाई देती है। जिसका समय रहते निवारण करने का प्रयास करना चाहिए। स्थान परिवर्तन के योग हैं जिसके कारण सुख में बाधा और परिजनों से मतभेद होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
कोशिश करें कि आज सौहार्द का वातावरण बना रहे। अन्यथा आपके लिए परेशानी हो सकती है। बिजनेस संबंधी कार्यों में स्थिरता का अभाव दिखाई देगा। जो योजनाएं आप बना रहे हैं, वे अभी सफल नहीं होंगी। इंतजार करें, और आज कोई बड़ा जोखिम नहीं लें। राहु के तांत्रिक मंत्रों का जाप करने से लाभ होगा। हालांकि दिन ढलने के बाद अचानक स्थिति में सुधार हो सकता है