मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
सावधानीपूर्वक काम करते रहे तो सायं तक अवश्य कुछ लाभ के सौदे हो सकते हैं। यदि कोई बैंक संबंधी काम पेंडिंग है तो उसमें आज कुछ प्रोग्रेस दिखाई दे सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। मांगलिक कार्यों में खर्च का योग बन रहा है।
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
आज आपकी राशि से चौथे घर का चन्द्रमा है। जो कि आपको बिजनेस में नये अवसरों को प्रदान करता है लेकिन कुछ मानसिक परेशानी भी देता है। अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं तो अवश्य ही सफलता आपके कदम चूंमेगी। आपके लिए आज लक्ष्य तक पहुंच पाना संभव है।
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
संभव है कि अधिकारी आगे बढ़कर आपका सहयोग करें। आज आपको रूकी हुई तरक्की मिलने की उम्मीद है। आज महत्व के कार्यों को बीच में रोकना पड़ सकता है। आज आर्थिक लाभ का योग बन सकता है। जीवन साथी से संबंधों में सुधार होगा।
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
अधिक जिम्मेदारियों के कारण थकावट का अनुभव करेंगे फिर भी आज सफलता पाने का दिन है। आर्थिक स्थिति में सुधार से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। आपको चाहिए कि अपनी स्किस बढ़ाने का प्रयास करें। लीज संबंधी कोई काम आज आसानी से हो सकता है।
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
संबंधियों से सहयोग प्राप्ति की आशा नहीं रखनी चाहिए। यात्रा में कष्ट की आशंका बनी रहेगी। हालांकि कुछ नये कार्यों से लाभ उठा सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से से संबंध खराब हो सकते हैं। वाणी में मिठास रखें तो स्थिति पर काबू कर सकते हैं।
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
महत्वपूर्ण सूचना मिलने से प्रसन्नता होगी। विरोधी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। यात्रा से लाभ संभव है। आशा का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य का दबाव बना रहेगा। परिवार में भी कोई चिन्ता की बात हो सकती है।
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
जिसके कारण मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा। कर्मचारी वर्ग पर अनावश्यक काम का बोझ बढ़ सकता है। आज सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। युवाओं को कॅरियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकंेगे। कोई चिन्ताजनक समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
कुछ सिद्धांतों का त्याग करें तो निराशा के अंधेरे में जाने से बच सकेंगे। संतान के विषय में कोई चिन्ता रहेगी। गंभीर समस्याओं के हल निकलने का मार्ग मिलेगा। परिवार की स्थिति सुधारने में दिन व्यतीत होगा। किसी मित्र या प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी।
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से राह आसान होगी। आज आपको अपनी पुरानी गलतियां सुधारने का मौका मिल सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन इसके बावजूद भी स्थिति आपके पक्ष की हो सकती है।
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
बाधाओं के स्थायी समाधान होने की संभावना आज नहीं है। मित्रों और रिश्तेदारों का व्यवहार कुछ हद तक रूखा बना रहेगा। बिजनेस में विस्तार करने की योजना आज सफल नहीं होगी। इसलिए जो कुछ चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केन्द्रित करके रखें।
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी। बृहस्पति बैंक बेलेन्स को बढाने का प्रयास कर रहा है। व्यवसाय में कोई लाभ का सौदा होगा। जुए-सट्टे में अभी कोई बड़ा दाव नहीं लगाएं अन्यथा हानि की आशंका बढ़ सकती है।
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
हालांकि कल से हालात में आंशिक सुधार आरम्भ होगा। संबंधियों के कारण परिवार का वातावरण तनावग्रस्त होने की आशंका बन रही है। माता के साथ वैचारिक मतभेद होने संभव है। कानूनी मामले कुछ हद तक आपके पक्ष में हल हो सकते हैं।