Daily Horoscope: आज इन राशियों के चमकेगा भाग्य और इनको रहना होगा सावधान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Daily Horoscope: आज इन राशियों के चमकेगा भाग्य और इनको रहना होगा सावधान

आज इन राशियों के चमकेगा भाग्य, जानें किसे मिलेगा नया पद

1

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

आज आपको कम परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। सुख-सुविधाओं के मामलों में आज का दिन आपके लिए लक्की है। सरकारी कर्मचारियों को अपने उच्चाधिकारियों का वरदहस्त मिलता रहेगा। जीवन साथी से मतभेद दूर होकर सौहार्द का वातावरण बनेगा। हालांकि खर्च बढ़ने का भय रहेगा। इसलिए दैनिक खर्च में कटौती करें तो भविष्य की अनेक परेशानियों से बच सकते हैं।

10

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

आकस्मिक घटनाओं से भयभीत रहेंगे। नजर दोष जैसे तंत्र प्रयोग हो सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी रखने की आवश्यकता दिखाई देती है। सुबह टहलने की आदत को जीवन में शुमार करें। शत्रु पक्ष आपसे हाथ मिलाने की कोशिश करेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

4

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए परीक्षा की तैयारी बिना किसी व्यवधान से पूरी होने की संभावना बनेगी। संतान और करियर की समस्या का समाधान होगा। आस्था बढ़ेगी। अपनी योजना में अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी चाहिए। प्रिय जनों से मुलाकात होगी। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।

3

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

हालांकि प्रयासों की अधिक जरूरत है लेकिन सायं तक आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिल सकेगा। सोचे गये कार्य समय पर पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में परस्पर प्रेम का वातावरण बना रहेगा। स्थायी संपत्ति में इन्वेस्टमेंट हो सकता है। समाज में प्रतिष्ठा और मान सम्मान की प्राप्ति होगी। वार्तालाप में मधुरता बनाए रखें। यात्रा से लाभ हो सकेगा।

2

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

राशि पर चन्द्रमा के कारण भटकाव की स्थिति बन सकती है। निर्णय क्षमता कमजोर होगी लेकिन आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। रूपये पैसों की व्यवस्था हो सकेगी। हालांकि स्थिरता का अभाव रहेगा। यात्रा हो सकती है लेकिन यात्रा में परेशानी दिखाई देती है। संतान पक्ष के करियर को लेकर कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है।

7

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

आकस्मिक घटनाओं से मानसिक व्यथा उत्पन्न होगी। खर्च की अधिकता रहेगी। भाग्य पक्ष कमजोर बना हुआ है। इसलिए व्यापार में पूरी सावधानी से कार्य करना चाहिए। प्रेम और संबंधों में हताशा और निराशा का वातावरण रहेगा। यात्रा से आज बहुत बेहतर परिणाम नहीं मिलेंगे। यात्राओं को कल के लिए टालना ज्यादा अच्छा रहेगा। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें।

12

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

आज खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन उसकी तुलना में आमदनी हो पायेगी। आज ग्रह कुल मिलाकर अच्छे हैं। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। व्यापार में नई वस्तुओं का समावेश संभव है। दोपहर बाद कोई रूका हुआ धन आ सकता है। स्वास्थ्य का पाया ठीक रहेगा। बिजनेस यात्रा से लाभ होगा। मित्रों से मतभेद संभव है। परिजनों से भी व्यवहार करते समय सावधानी रखने की जरूरत है।

11

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

बड़े भाई या बहिन का कष्ट का योग बनता है। मंगल की खराब स्थिति आपको उत्तेजित कर सकती है। इसलिए व्यवहार में शालीनता बनाए रखें। भोग-विलास की तरफ रुझान रहेगा। घर में स्त्रियों की योजनाओं के अनुसार खरीदारी हो सकती है। व्यापार में गतिमंदता रहेगी। आपके लिए यह बेहतर होगा कि समझौता करके चले।

8

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

हालांकि बिजनेस और आमदनी लगातार बढ़ने के योग हैं और सरकारी योजनाओं से भी लाभ की संभावना बनेगी लेकिन मानसिक तनाव के कारण स्वयं का थका हुआ अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य का पक्ष बहुत अच्छा नहीं है। लोगों की आपके प्रति धारणा में नेगेटिव रिमार्क आ सकते हैं। समाज में मान-सम्मान में कमी का अनुभव होगा।

9

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

आज गोचर ग्रह आपके पक्ष के नहीं है। इसलिए अनावश्यक विवादों से बचने का प्रयास करें और अपने काम पर ध्यान दें। आज जिस काम के प्रति आशा रखते हैं उसके पूरा होने की संभावना नहीं है। बिजनेस में गतिमंदता बनी रहेगी। बेकार की बातों में उलझने का प्रयास नहीं करें। यात्रा में कष्ट की आशंका बनी रहेगी। समय आपके अधिक अनुकूल नहीं है।

6

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

यदि बिजनेस करते हैं तो स्त्री पक्ष से लाभ की संभावना बन सकती है। खानपान में सावधानी रखी जानी चाहिए। आज परिजनों से सहयोग की अपेक्षा रखी जा सकती है। खासकर जीवन साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंगों में मन-माफिक सफलता मिलने का योग बनता दिखाई देता है।

5

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

अविवाहित लोगों के लिए आज सगाई-संबंधों की चर्चा होगी। लेकिन व्यापारी वर्ग व्यय आधिक्य के कारण परेशान रह सकता है। हालांकि बिजनेस में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। जो लोग शेयर आदि का काम करते हैं उनको भी लाभ हो सकेगा। किसी पुराने साथी या मित्र से मुलाकात होगी। मांगलिक कार्यक्रम मंे भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।