मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
प्रेम संबंधी मामलों में भी सफलता संदिग्ध है। किसी से बात करने में आपको कठिनाई का अनुभव होगा। मान-सम्मान और यश की प्राप्ति हो सकती है। नकारात्मक सोच को बदलने की आवश्यकता है। अध्ययन में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
आपकी राशि से आज चौथे भाव का चन्द्रमा है जो कि आमतौर पर खर्च की अधिकता देता है। हालांकि आज ग्रह अच्छे हैं इसलिए काम-काज में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि और विश्वास बढ़ेगा। किसी से विवाद या झगड़ा हो सकता है। स्त्री सुख में कमी दिखाई देती है।
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
आज लम्बी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलने की संभावना बन रही है। लक्ष्य पर ध्यान लगाएं। परिश्रम का पूरा प्रतिफल मिल जायेगा। हालांकि आज की तुलना में कल दिन अधिक अच्छा कहा जायेगा।
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
आपका प्रभाव सभी तरफ दृष्टिगोचर होगा। वैवाहिक मामलों में सफलता के लिए दिन अच्छा है। कानूनी मामलों में सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि बढे हुए खर्चे आपको विचलित रखेंगे फिर भी काम निकल सकेगा। कार्यस्थल में भी सफलता अर्जित कर सकेंगे।
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
दाम्पत्य जीवन में भी कुछ कलह के संकेत दिखाई देते हैं। व्यापार में नये अनुबंधों से लाभ की स्थिति बनेगी। ईमानदारी और परिश्रम का फल प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी जरूरी है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर गौर नहीं करें अन्यथा खुद ही दुखी होंगे।
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
जो लोग नौकरी तलाश रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। वाणी में मिठास की आवश्यकता है। किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी होगी। मानसिक परेशानी होने से सुख में कमी आयेगी। वैसे स्वास्थ्य का पाया भी कुछ कमजोर दिखाई देता है।
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
कुछ नया करने की सोचें, क्योंकि पुरानी बात को तूल देने से कोई लाभ नहीं होगा। धैर्य रखना भविष्य के लिए काफी अच्छा है। इससे काम में तेजी आयेगी और लोग आपके साथ जुडेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
समय आपके पक्ष का है। इसलिए सुबह से ही काम में जुट जाएं तो काफी कुछ प्राप्तियां संभावित हैं। मन में उठ रहे संशयों का आज निवारण होगा। राशि से दसवें स्थान चन्द्रमा होने से बिजनेस यात्रा योग बन सकता है। जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें कोई नया सौदा मिल सकता है।
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
यदि आज व्यावसायिक यात्रा करते हैं तो लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ की स्थिति दिखाई देती है। आर्थिक तौर पर पिछले दिनों से चली आ रही परेशानियों से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने की संभावना बन रही है। लेकिन आज पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं।
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
आय से अधिक व्यय से परेशान हो सकते हैं। ज्यादा खर्च करना परेशानी बढ़ाने वाला होगा। आस्था में बढ़ोतरी होगी। आज अनावश्यक भय की स्थिति बनी रह सकती है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। नया काम हाथ में लेने से बचना चाहिए।
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
खर्च की अधिकता से बजट बिगड़ने का भय बना रहेगा। व्यापार में किसी भी प्रकार से जोखिम लेने का यह सही समय नहीं है। यदि धन उधार दिया हुआ हो तो उसकी वसूली मुश्किल से ही होगी। हालांकि कानूनी मामलों के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं।
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
आज प्रॉपर्टी खरीदने का बन बन सकता है। संतान से मतभेद उभर सकते हैं। संतान के कैरियर के संबंध में भी कोई परेशानी पैदा हो सकती है। आपकी राशि से गोचर के चन्द्रमा की स्थिति बहुत अच्छी है। आपकी निर्णय क्षमता में बढ़ोतरी होगी।