Daily Horoscope: आज कौन सी राशि वाले लोगों के लिए खास है दिन, कौन रहे सतर्क - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Daily Horoscope: आज कौन सी राशि वाले लोगों के लिए खास है दिन, कौन रहे सतर्क

राशिफल: किसे मिलेगा शुभ समाचार, किसे रहना होगा सतर्क

1

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

राहु के नक्षत्र के कारण कुछ परेशानी दिखाई देती है इसके अलावा आपका राशि स्वामी मंगल नीच राशि का चल रहा है। इसलिए कार्यों में वह तेजी दिखाई नहीं दे रही है जो कि आप चाहते हैं। लेकिन तीसरे घर का चन्द्रमा मेहनत का फल जरूर देता है। इसलिए मेहनत पर भरोसा रखें और भाग्य के भरोसे न रहें और जो कुछ करना चाहते हैं वह जरूर करें

10

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

व्यापारिक गतिविधियों के लिहाज से आज अच्छा या कहना चाहिए बहुत अच्छा दिन है। जो कुछ सोच रखा उसके पूरे होने की पूरी संभावना है। लेकिन बहुत सोच समझकर निर्णय लें किसी अंजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए विशेष सफलता का दिन है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे

4

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा और मन प्रसन्न रहेगा। गोचर में चन्द्रमा के साथ ही आपका राशि स्वामी बुध भी बहुत अच्छी स्थिति में होने से मनोवांच्छित सफलता मिलने की संभावनाा से इंकार नहीं किया जा सकता। कार्यक्षेत्र में आपके कौशल से कोई बड़ा काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकेगा

3

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

आज का दिन किसी प्रकार से राम राम करके निकाल दें। कुछ बुरे समाचार मिल सकते हैं। जो काम आपकी दृष्टि से आसानी से हो जाना चाहिए था उसमें कुछ बाधा दिखाई देती है। या आप यह भी कह सकते हैं कि और अधिक मेहनत की आवश्यकता है। यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद है तो उसमें आपके पक्ष के कमजोर होने की आशंका बन सकती है

2

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद सफलतादायक रह सकता है। कोई बड़ा अवसर प्राप्त होने की संभावना बन सकती है। इसलिए अपने प्रयासों में और तेजी दिखाने की आवश्यकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सगाई-संबंधों के मामलों में प्रगति होगी। आज यह संभव है कि आपको उत्तर या पश्चिम दिशा से शुभ समाचार की प्राप्ति हों

7

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

आज सेहत में कुछ सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। वैसे आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक तौर पर सुधार अवश्य होगा। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां कुछ हद तक दूर हो सकेंगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा और धनलाभ के योग बनेंगे। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद साबित होंगी

12

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

जिस कार्य के होने की आप प्रतिक्षा कर रहे थे वह संभव है कि आज पूरा हो जाए। क्योंकि राहु का नक्षत्र तुला राशि वालों के लिए अच्छा फल देता है। वैसे भी आपका राशि स्वामी अभी अपनी उच्च राशि में गोचर कर रहा है जो कि पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी विवाद में आपका पक्ष मजबूत कर सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन बेहतर रहेगा

11

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें क्योंकि काम की अधिकता के चलते शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। परिवारिक माहौल में भी कुछ तनाव दिखाई देता है। आज के गोचर ग्रहों के अनुसार भाग्य का साथ नहीं होने हाथ में आया हुआ पैसा निकल सकता है। आज किसी नई योजना की शुरूआत नहीं करें और जो कुछ चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केन्द्रित रखें

8

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

किसी के साथ साझेदारी में बिजनेस करने के बारे में चर्चा हो सकती है। वैसे जो लोग साझेदारी में काम करते हैं उनके लिए आज का दिन लाभदायक रह सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में दौड़ धूप बनी रहेगी और समय पर काम पूरा करने की चुनौती रहेगी। रियल एस्टेट एवं प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और धन लाभ हो सकता है

9

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

आज अच्छा दिन है जिसका फायदा उठाने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। अविवाहित लोगों को सगाई संबंधों से जुड़े मामलों में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज दिन की शुरुआत से ही आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है। इसलिए आलस्य का त्याग करें और सुबह से ही अपने काम में जुट जाएं। जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा स्थिति बेहतर होती जाएगी

6

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

आज आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा दिन का अधिकतम समय घर परिवार के साथ बीतेगा। कार्यक्षेत्र में लगभग सभी कार्य पूर्ण कर सकेंगे। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी और पुराने ऋणों से छुटकारा मिलेगा। आध्यात्मिक रुचि जागृत होगी और किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे

5

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

चौथे घर का चन्द्रमा है और राहु का नक्षत्र है। यह करेला और नीम चढ़ा वाली बात हो रही है। इसलिए बेकार में हाथ पैर नहीं मारे और जो चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केन्द्रित करें। परिवार में सुख शांति में कुछ बाधा आ सकती है। विवादों से स्वयं को अलग रखने की कोशिश करें। क्योंकि आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।