Daily Horoscope: आज इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी और इनको रहना होगा सावधान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Daily Horoscope: आज इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी और इनको रहना होगा सावधान

दैनिक राशिफल: कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, कुछ को रहना होगा सतर्क

1

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

वर्तमान में चल रहे व्यापार से तत्काल धन कमाने की इच्छा मत रखें। आमतौर पर चौथे स्थान का चन्द्रमा खर्च बढ़ाता है। लेकिन आपके दूसरे ग्रहों के आधार पर कहा जा सकता है कि यह खर्च मांगलिक कार्यों में हो सकता है।

10

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

बैंक और फायनेन्स के संबंध में उलझने बढ़ सकती हैं। सावधानी रखनी चाहिए। दोपहर बाद कुछ अशुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। बृहस्पति परिश्रम का बहुत अच्छा फल देगा। इसलिए चिंता मत करें, उज्ज्वल भविष्य आपकी प्रतिक्षा कर रहा है।

4

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

आज बनते काम बाधित हो सकते हैं लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। आज दूसरे घर का चन्द्रमा है, जो कि आपको व्यापार में अन्ततः लाभ दिलाने की कोशिश करें घर में दक्षिण-पूर्व कॉर्नर में प्रतिदिन अग्नि प्रज्वलित करें।

3

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

आमदनी में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। काफी हद तक समय आपके पक्ष का बना हुआ है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी परिश्रम से लाभ होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

2

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

आज भाग्य पर बहुत ज्यादा आशा नहीं रखें। क्योंकि आप मिश्रित फलप्रद दिन है। परिश्रम पर आशा रखने से काफी कुछ हासिल कर पायेंगे। कोशिश करने से कोई पुराना फंसा हुआ पैसा आज आपके हाथ में आ सकता है।

7

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

आपका राशि स्वामी बहुत शुभ स्थिति में नहीं है। जो कि बिजनेस में नुकसान देने की कोशिश कर रहा है। बुध को बल दें तो ही कुछ हासिल कर पायेंगे। सबसे छोटी अंगुली में पन्ना या ओनेक्स पत्थर पहने। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

12

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

आकस्मिक खर्चों के बढ़ने के योग हैं। इसलिए अतिरिक्त धन की व्यवस्था के लिए दौड़-धूप करनी पड़ सकती है। आज शेयर बाजार में ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहिए। शुक्रवार को प्रातः मिठाई का दान करने से राशि को बल मिलेगा।

11

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

आज रूका हुआ पुराना धन प्राप्त होने की संभावना बन सकती है। लेकिन बड़े भाई-बहनों को भी आर्थिक तौर पर नुकसान होने की शंका बनी रहेगी। अपने आहार-विहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

8

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

परिवार में कोई नया विवाद उत्पन्न होने की आशंका बनी है लेकिन आपको इससे अलग रहने की कोशिश करनी चाहिए। कारोबारी लोगों को कुछ हटके परिश्रम करना होगा। लेकिन आज पूर्ण सफलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी रह सकती है।

9

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

इधर-उधर भटकने से बचने की कोशिश करें। राशि से सातवें घर का चन्द्रमा आपको कल्पना लोक की सैर करवाता है। इसलिए इससे बचने की कोशिश करें। और धरातल पर बने रहें। आपको चाहिए कि आप अपनी विचारधारा पर पूर्णतः कायम रहें।

6

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

व्यापारिक दृष्टि से देखा जाए तो आपका पक्ष मजबूत है। जो लोग शेयर आदि का काम करते हैं उनको भी सायं तक लाभ के सौदे मिल सकते हैं। भाग्य का साथ होने से आप आशा से भी कुछ ज्यादा हासिल कर सकते हैं।

5

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

आज अविवाहितों के लिए सगाई-संबंधों के मामलों में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। दिन अच्छा है इसलिए महत्व के कामों को प्राथमिकता के आधार पर करें। जिससे सायं तक बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 12 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।