Daily Horoscope: जानिए आज किन राशियों के पक्ष में है दिन, किन्हें रहना होगा सावधान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Daily Horoscope: जानिए आज किन राशियों के पक्ष में है दिन, किन्हें रहना होगा सावधान

दैनिक राशिफल: किन राशियों को होगा लाभ, कौन रहेगा सावधान

1

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

आज का दिन बहुत ज्यादा अच्छा नहीं है फिर भी सायं तक समय आपके पक्ष का बन जाने की संभावना है। व्यवहार में मधुरता बनाए रखेंगे तो बिजनेस में नये संपर्कों से लाभ उठाया जा सकता है। धर्म और दान में रुचि रखना लाभदायक रहेगा

10

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

आज आपकी राशि से सातवें घर पर चन्द्रमा का गोचर है। इसलिए चित्त में चंचलता बनी रहेगी। परिजनों से विवाद होगा। पारिवारिक या धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन बिजनेस संबंधी यात्रा के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है

4

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

कार्य में गति मंदता बनी रहेगी, लेकिन आपकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप दूसरों से कैसा व्यवहार करते हैं। जैसा आप करेंगे वैसा ही प्रतिफल प्राप्त होगा। राशि से छठे भाव का चन्द्रमा शाम तक कुछ लाभ दे सकता है

3

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

वाणी में मधुरता का समावेश रखना बहुत जरूरी है क्योंकि आज चन्द्रमा की अनुकूल स्थिति आपको मानसिक शान्ति और बिजनेस में सफलता दिला सकती है। इसलिए सुबह से अपने कार्य में लग जाना चाहिए

2

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

ग्रह आपके पक्ष के हैं लेकिन सब कुछ आपके परिश्रम पर निर्भर करता है। हालांकि स्वास्थ्य समस्या की अवहेलना नहीं करें। चन्द्रमा का गोचर तो अच्छा है लेकिन दूसरे ग्रह आपके पक्ष के नहीं होने से कुछ हद तक परिश्रम की अधिकता बताते हैं

7

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

ले-देकर किसी प्रकार से काम निकाल लें यही बहुत है। इसलिए किसी से वाद-विवाद में कोई हस्तक्षेप नहीं करें और अपने काम पर ध्यान दें। स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज नहीं करें अन्यथा भविष्य में परेशानी हो सकती है

12

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

कुछ हद तक अच्छा दिन है। अपने काम की जिम्मेदारियां बहुत बढ सकती है। लेकिन स्थिति आपके पक्ष की हो सकती है। बाधाओं को स्थायी समाधान होने की संभावना बन रही है। संबंधियों के कारण वातावरण तनावग्रस्त होने की आशंका है

11

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

व्यवसाय में कोई लाभ का सौदा होगा। नौकरी या व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनती दिखाई देती है। धन संबंधी समस्याओं से कुछ हद तक राहत मिलेगी। बृहस्पति की शुभ स्थिति बैंक बेलेन्स बढ़ा सकती है

8

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

परिवार में किसी के लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दिखाई देती है। विषमताओं से छुटकारा मिल सकेगा। सिद्धांतों के त्याग के बावजूद सफलता का उम्मीद नहीं है। यात्रा में असुविधा रहेगी। हालांकि आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार दिखाई देता है

9

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

आज आप व्यापारिक दृष्टि से सफल और प्रभावशाली बने रहेंगे। हालांकि खर्च की अधिकता से बजट बिगड़ने का भय भी रहेगा। व्यापार में किसी भी प्रकार से जोखिम लेने का यह सही समय नहीं है। बिगड़े कामों में आप स्वयं सुधार कर पाने में सक्षम हो सकेंगे

6

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

व्यापारिक यात्रा से लाभ की संभावना है। अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो सायं तक कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। लोगों में आपकी उपस्थिति सराहनीय दिखाई देगी। धर्म के प्रति रूचि जागृत होगी। आकस्मिक रूप से धन आने की संभावना बन सकती है

5

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

चन्द्रमा की अनुकूलता के कारण कार्यों में गति प्राप्त होगी। परिवार में कुछ उलझनों के बावजूद आप उनसे पार पा सकेंगे। आपकी ईमानदारी और विशाल हृदय के कारण समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।