मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
किसी से बात करने में आपको कठिनाई का अनुभव होगा। मान-सम्मान और यश की प्राप्ति हो सकती है। नकारात्मक सोच को बदलने की आवश्यकता है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
खर्च की अधिकता बढ़ सकती है। काम-काज में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि और विश्वास बढ़ेगा। किसी से विवाद या झगड़ा हो सकता है। स्त्री सुख में कमी दिखाई देती है।
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलने की संभावना बन रही है। लक्ष्य पर ध्यान लगाएं। परिश्रम का पूरा प्रतिफल मिल जायेगा। आज की तुलना में कल दिन अधिक अच्छा कहा जायेगा।
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
वैवाहिक मामलों में सफलता के लिए दिन अच्छा है। कानूनी मामलों में सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि बढे हुए खर्चे आपको विचलित रखेंगे फिर भी काम निकल सकेगा।
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
व्यापार में नये अनुबंधों से लाभ की स्थिति बनेगी। ईमानदारी और परिश्रम का फल प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी जरूरी है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर गौर नहीं करें।
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिलेगी। वाणी में मिठास रखें। किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी होगी। मानसिक परेशानी होने से सुख में कमी आयेगी। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर दिखाई देता है।
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
पुरानी बात को तूल देने से कोई लाभ नहीं होगा। धैर्य रखना भविष्य के लिए काफी अच्छा है। मान-सम्मान की प्राप्ति होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
सुबह से ही काम में जुट जाएं तो काफी कुछ प्राप्तियां संभावित हैं। मन में उठ रहे संशयों का आज निवारण होगा। राशि से दसवें स्थान चन्द्रमा होने से बिजनेस यात्रा योग बन सकता है।
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
व्यवसाय में लाभ की स्थिति दिखाई देती है। आर्थिक तौर पर पिछले दिनों से चली आ रही परेशानियों से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने की संभावना बन रही है। आज पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं।
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
व्यय से परेशानी हो सकती है। ज्यादा खर्च करना परेशानी बढ़ाने वाला होगा। आस्था में बढ़ोतरी होगी। आज अनावश्यक भय की स्थिति बनी रह सकती है। नया काम हाथ में लेने से बचना चाहिए।
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
व्यापार में किसी भी प्रकार से जोखिम लेने का यह सही समय नहीं है। यदि धन उधार दिया हुआ हो तो उसकी वसूली मुश्किल से ही होगी। कानूनी मामलों के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं।
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
संतान से मतभेद उभर सकते हैं। संतान के कैरियर के संबंध में भी कोई परेशानी पैदा हो सकती है। राशि से गोचर के चन्द्रमा की स्थिति बहुत अच्छी है। आपकी निर्णय क्षमता में बढ़ोतरी होगी।