मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
दूर स्थान से शुभ समाचारों का संचार होगा। दिन अच्छा है इसलिए जरूर कोई नई बात सामने आयेगी। अपने प्रयासों में तेजी लाएं। कोई बड़ा बिजनेस एग्रीमेन्ट हो सकता है। चिंताओं से मुक्ति मिलने की संभावना बन सकती है। बिजनेस में कुछ नया होगा जो कि भविष्य में आपको लाभ दे सकता है। चन्द्र पक्ष बलवान होने से आप अपने कार्य सिद्ध करने में सक्षम हो सकेंगे।
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
राशि पर पाप ग्रहों का प्रभाव चल रहा है, इसलिए परिणाम आने में विलम्ब हो सकता है। लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। स्वयं को समाज में स्थापित करने की आशा रख सकते हैं। यदि जन्मांग में विंशोत्तरी दशा भी अनुकूल है तो कोई बड़ा फायदा हो सकता है। राशि से सातवें घर का चन्द्रमा आपको मनोबल प्रदान करेगा। थोड़ी कोशिश से अधिक हासिल कर सकेंगे।
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
अपने प्रयासों में तेजी लाएं। क्योंकि समय आपके पक्ष का नहीं है। इसलिए परेशानी बढ़ सकती है लेकिन कल का दिन अच्छा व्यक्ति होगा। आज किसी निरर्थक यात्रा के कारण स्वयं को थका हुआ अनुभव करेंगे। जो चल रहा है उसी में संतोष रखने का प्रयास करना चाहिए। कुल मिलाकर अच्छा दिन है। जितना प्रयास करेंगे उसकी तुलना में प्रतिफल ज्यादा ही मिलने का योग है।
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
आज परिश्रम का पूरा लाभ मिल जाएगा। जो लोग सगाई-विवाह के कोशिश में लगे हैं उनको कोई सकारात्मक समाचारों की प्राप्ति होगी। ज्यादातर मामलों में पांचवें स्थान का चंद्रमा धन देता है। यदि आप योजनाबद्ध तरीके किसी काम कर रहे हैं तो आज धन के मामले में कोई नई बात आ सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को नये सौदों से लाभ होगा।
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
लोगों की धारणाओं में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। जो कार्य पीछे बाकी रह गए थे उनके पूर्ण होने की संभावना बनेगी। रिश्तेदारी में कहीं पारिवारिक यात्रा हो सकती है। हालांकि अगले दो दिनों में खर्च की अधिकता का योग है। आज चंद्रमा आपकी राशि से चौथे स्थान पर है। लेकिन कल आपकी से चन्द्रमा का गोचर पांचवें घर पर होगा जो कि शुभ रहेगा।
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
अच्छा समय आपका इंतजार कर रहा है। किसी धार्मिक यात्रा या स्थान पर जाने की योजना पर काम हो सकता है। धन लाभ का योग बनता दिखाई दे रहा है। अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो निश्चित ही सायं तक कुछ न कुछ हासिल कर सकेंगे। जो चल रहा है उसी क्षेत्र से लाभ उठाने की कोशिश करें। लोगों से मेलजोल बनाए रखें तो ज्यादा लाभ उठा सकेंगे।
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
दूसरे स्थान का चंद्रमा व्यापार या जॉब में फायदा दे सकता है। इसलिए पूरी शिद्दत से अपने बिजनेस पर ध्यान देना चाहिए। कोई लाभ का सौदा मिल सकता है। आज कोई बिजनेस ट्रैवल भी लाभ दे सकती है। अच्छा समय है, लाभ उठाने की कोशिश करें। संसार में सब कुछ नहीं मिलता है लेकिन अपने पीछे की जो योजना पर काम किया है उसका लाभ अवश्य आपको आज मिल जाएगा।
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
अपने से बड़ों की सलाह को महत्व दें। जो चल रहा है या जो प्राप्तियां हो रही है उन्हीं पर भरोसा रखें। अभी कोई खास फायदा हो, इसकी संभावना बहुत कम है। बेहतर परिणाम के लिए और अधिक परिश्रम की आवश्यकता दिखाई देती है। अनावश्यक यात्रा से खर्च बढ़ेगा। पारिवारिक दायित्वों को निभाने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
ऐसी योजना बनाएं कि इसी यात्रा से कोई बिजनेस का नया फंडा निकल आये। क्योंकि आज बहुत अच्छा दिन नहीं कहा जाएगा। सायं तक जरूर कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंगों में नवीनता का अहसास हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। लोग स्वतः ही आपकी सहायता के लिए आगे आयेंगे। बुजुर्गों को आशीर्वाद प्राप्त करने की कोशिश करें।
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
आलस्य के कारण कुछ कामों में बाधा दिखाई देती है। अतिथि सत्कार का अवसर मिल सकता है। स्वयं को धोखा और निराशा का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सी परेशानी रहेगी। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं रखें और स्वयं को फिट रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य संबंधी अनावश्यक परेशानी से बच निकलने का रास्ता बन सकता है।
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
लोगों की सलाह को महत्त्व दें। धन संबंधी किसी समस्या का समाधान होने के आसार दिखाई देते हैं। इसलिए यह मत सोचे कि आज काम होगा नहीं बल्कि अपने प्रयासों में तेजी लाएं। बहुत संभव है कि सफलता मिल जाए। व्यापार में सफलता का योग है इसलिए अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। नौकरी पेशा लोगों के रिपोर्ट कार्ड में सुधार होगा। मनोवांछित सफलता का दिन है।
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है। रुके हुए कार्य के बनने की संभावना बनी रहेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का संचार होगा। कहीं पर्यटन या घूमने के लिए जा सकते हैं। परिश्रम का पूर्ण फल मिल जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। लोगों की आपके प्रति धारणा में बदलाव देखने में आ सकता है।