Daily Horoscope: आज किन राशियों के लिए खुलेंगे भाग्य के मार्ग, किन्हें रहना होगा सतर्क - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Daily Horoscope: आज किन राशियों के लिए खुलेंगे भाग्य के मार्ग, किन्हें रहना होगा सतर्क

दिनभर का राशिफल: किन राशियों के लिए होगा शुभ, किसे मिलेगी चुनौती

1

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी। कारोबार में नये अनुबंधों से भविष्य में लाभ के नये मार्ग खुलेंगे। चिंता नहीं करें, समय आपके पक्ष का है अतः लाभ उठाने का प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी। हालांकि समाज में कुछ लोग आपका अहित करना चाहेंगे

10

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

न चाहते हुए भी किसी पारिवारिक सदस्य या मित्र की धन से सहायता करनी पड़ सकती है। गोचर ग्रहों के आधार पर तो आज का दिन आपके लिए साधारण कहा जायेगा। अपच या बदहजमी की शिकायत हो सकती है

4

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

कार्यों में विफल रहने से मन में अशांति बनी रहेगी। जिससे स्वयं का थका हुआ अनुभव करेंगे। जैसा आपने सोच रखा है वैसा आज तो नहीं होगा। इसलिए जो चल रहा है उसी पर भरोसा रखें। स्वास्थ्य का पाया अधिक अनुकूल नहीं है

3

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

पारिवारिक रिश्तों में दरार के कारण मानसिक पीड़ा होगी। इसलिए बेकार की बातों में नहीं उलझे और अपने बिजनेस पर ध्यान दें। सरकारी या प्राइवेट नौकरी करने वालों को उच्चाधिकारियों का वरदहस्त प्राप्त होता रहेगा

2

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

व्यापारी वर्ग में जो शेयर आदि का काम करते हैं उन्हें शाम तक लाभ के सौदे मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। इसलिए खान-पान में सावधानी रखी जानी चाहिए

7

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

बेकार की बातों में उलझने का प्रयास नहीं करें। यात्रा में कष्ट की आशंका बनी रहेगी। बिजनेस संबंधी यात्रा को कल तक के लिए स्थगित रखा जाना चाहिए। असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है

12

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

परिवार में तनाव से आपके व्यापारिक हित प्रभावित होंगे। सोचे गये कार्यों के पूर्ण होने की संभावना बहुत कम है। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। हालांकि प्रेम-प्रसंगों में मनमाफिक सफलता मिल सकती है

11

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

धन की आशा के अनुरूप प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। सोच गये कार्यों में प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। दान-पुण्य की तरफ रूझान से मानसिक शांति प्राप्त होगी। कारोबारी यात्रा से नये अनुबंध होने की संभावना बन सकती है

8

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

वाहन सुख का योग है और प्रेम-प्रसंगों में बाधा के साथ सफलता मिल सकती है। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें शाम तक कोई खुशखबरी जरूर मिल सकती है। यदि बिजनेस संबंधी यात्रा करते हैं तो उससे लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे

9

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

नौकरी पेशा लोगों को आज अतिरिक्त परिश्रम करना होगा लेकिन इसके बावजूद रिपोर्ट अच्छी नहीं जायेगी। धन के लिए एक से अधिक विकल्प रखने चाहिए। क्यों कि आज जिसके भरोसे थे वह शायद अपनी बात पर खरा नहीं उतर पायेगा

6

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

गोचर ग्रह आपके पक्ष के हैं इसलिए कम प्रयासों के बावजूद भी सफलता मिलने के चांस रहेंगे। हालांकि नक्षत्र स्वामी आपके पक्ष का नहीं होने से एक बार निराशा का वातावरण बनेगा लेकिन शीघ्र ही आप उससे मुक्त हो जायेंगे

5

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

दिन कुल मिलाकर अच्छा व्यतीत होना चाहिए। नाते-रिश्तेदारों से मेलजोल बढ सकता है। नये लोगों से सम्पर्क बनाना लाभदायक होगा। लोग स्वयं की आगे बढ़कर आपकी सहायता करेंगे। समाज में आपके नजरिये को एक नया आयाम हासिल होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।