मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
सेहत में कुछ सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। विरोधी और शत्रु पराजित होंगे। रूपये-पैसों की सहूलियत बनी रहने की उम्मीद रख सकते हैं। अपने काम की जिम्मेदारियां बहुत बढ़ेगी, लेकिन स्थिति आपके पक्ष की हो सकती है
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
यात्रा से लाभ होगा। चिन्ता करने के स्थान पर अपने प्रयासों को बढाये। अभी प्रापर्टी की खरीद की चर्चा हो सकती है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी में बढ़ोत्तरी होने से टाईम मैनेजमेन्ट बिगड़ सकता है। बाधाओं को स्थायी समाधान होने की संभावना बन रही है
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
आपको कई विशेष सहूलियतें भी मिल सकती हैं। समय आपके पक्ष का है। इसलिए थोड़ी कोशिशों के बाद ही सफलता मिल जाने की संभावना है। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार की स्थिति सुधारने में व्यस्त रहना पड़ सकता है
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं कही जायेगी। आज लाभ की स्थिति होना शायद संभव नहीं होगा। अपने प्रयासों में तेजी लानी चाहिए। बुद्धि द्वारा अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाने की आशा और उसमें कुछ हद तक सफलता मिल जानी संभव है
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
जीवन साथी से सामंजस्य अच्छा बैठ सकता है। अविवाहितों के लिए भी आज शुभ समाचार प्राप्त होने का योग बनेगा। भाग्य का साथ मिलने से चित्त में प्रसन्नता रहेगी। दूर स्थान से शुभ समाचारों का संचार होगा
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
दिन अच्छा है इसलिए जरूर कोई नई बात सामने आयेगी। अपने प्रयासों में तेजी लाएं। कोई बड़ा बिजनेस एग्रीमेन्ट हो सकता है। चिंताओं से मुक्ति मिलने की संभावना बन सकती है। बिजनेस में कुछ नया होगा जो कि भविष्य में आपको लाभ दे सकता है
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
चन्द्र पक्ष बलवान होने से आप अपने कार्य सिद्ध करने में सक्षम हो सकेंगे। हालांकि राशि पर पाप ग्रहों का प्रभाव चल रहा है, इसलिए परिणाम आने में विलम्ब हो सकता है। लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है शीघ्र ही समय आपके पक्ष का बन जायेगा
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
स्वयं को समाज में स्थापित करने की आशा रख सकते हैं। यदि जन्मांग में विंशोत्तरी दशा भी अनुकूल है तो कोई बड़ा फायदा हो सकता है। राशि से तीसरे घर का चन्द्रमा आपको मनोबल प्रदान करेगा। थोड़ी कोशिश से अधिक हासिल कर सकेंगे
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
अपने प्रयासों में तेजी लाएं। क्योंकि समय आपके पक्ष का नहीं है। इसलिए परेशानी बढ़ सकती है लेकिन कल का दिन अच्छा व्यतीत होगा। आज किसी निरर्थक यात्रा के कारण स्वयं को थका हुआ अनुभव करेंगे
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
जो चल रहा है उसी में संतोष रखने का प्रयास करना चाहिए। कुल मिलाकर अच्छा दिन है। जितना प्रयास करेंगे उसकी तुलना में प्रतिफल ज्यादा ही मिलने का योग है। इसलिए आपको सुबह से ही अपने काम में जुट जाना चाहिए। आज परिश्रम का पूरा लाभ मिल जाएगा
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
जो लोग सगाई-विवाह के कोशिश में लगे हैं उनको कोई सकारात्मक समाचारों की प्राप्ति होगी। हालांकि आपकी राशि से बाहरवां चन्द्रमा है जो खर्च बढ़ाता है। लेकिन यदि आप योजनाबद्ध तरीके किसी काम कर रहे हैं तो आज धन के मामले में कोई नई बात आ सकती है
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
बिजनेस से जुड़े लोगों को नये सौदों से लाभ होगा। लोगों की धारणाओं में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। जो कार्य पीछे बाकी रह गए थे उनके पूर्ण होने की संभावना बनेगी। रिश्तेदारी में कहीं पारिवारिक यात्रा हो सकती है