मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचने का प्रयास करें। अपने बिजनेस पर ध्यान दें तो ज्यादा अच्छा कर पायेंगे। सेना, पुलिस, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
कुछ अप्रिय घटनाओं से ग्रसित रहेंगे। किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। आज विद्यार्थी और बुद्धिजीवी वर्ग के लिए समय अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य में गिरावट का अनुभव होगा। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। व्यवसाय विस्तार से लाभ में वृद्धि होगी
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
न चाहते हुए भी किसी की सहायता करनी पड़ सकती है। लेकिन संतान पक्ष से आपको मदद नहीं मिल पाएगी। आज किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। यात्रा योग है
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
वाणी में मधुरता रखने से ज्यादा लाभ में रहेंगे। लोगों के विचारों को तवज्जो दें। घर के बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करें। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस या बैंक आदि क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की उन्नति होगी
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
भाग्य का साथ नहीं होने से नई चिन्ताओं का उदय हो सकता है। भू-संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। विरोधी परास्त होंगे। गलत निर्णय की आशंका बनी रहेगी। असमंजस की स्थिति के कारण खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इसलिए जरूरी है कि बहुत सोच-समझकर ही कोई निर्णय करें
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
शुभ निवेशों से आशा रखी जा सकती है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई कार्य अचानक आपके पक्ष में हो जाए तो कोई आश्चर्य नहीं करना चाहिए। आत्मबल में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। रूपये-पैसों के मामलों में किसी एक पर निर्भर रहना ठीक नहीं होगा। अपनी समस्या को सुलझाने के लिए आपको कोई तीसरा रास्ता अपनाना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होना चाहिए। बिजनेस में स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ भी होगा
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
व्यापारिक दृष्टि से आप सफल और प्रभावशाली बने रहेंगे। शाम को डिनर का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में कुछ उलझनों के बावजूद आप उनसे पार पा सकेंगे। प्रेम संबंधों में नवीनता का अहसास होगा। संभव है कि कहीं घूमने या पर्यटन का प्रोग्राम बन जाए
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
अधिक जिम्मेदारियों के कारण परेशानियों के बढ जाने की आशंका बनी रहेगी। लोगों से बातचीत करने के बाद आप हल्का महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में अभी सुधार की संभावना दिखाई दे रही है। आपको अपने खान-पान का भी ख्याल रखना होगा
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
कोई नया प्रपोजल मिल सकता है। जन संपर्क भी बढ़ेगा। साजिश की आशंका रहेगी। बेकार के विवादों से दूर रहें। आपकी ईमानदारी और विशाल हृदय के कारण समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होेगी। साथ ही आपका उत्साह भी प्रबल रहेगा
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
दूषित वातावरण से स्वयं का निकाल पाने में सफल रहेंगे। जो कुछ सोच रखा है उसका पूर्ण होने की संभावना आज बन सकती है। बहुत समय से विचारे हुए काम अचानक बन जाने से आपको खुशी होगी। खर्च पर नियंत्रण रख कर अपनी स्थिति को संभालने का प्रयास करें
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
अगर आप अपने काम करने का तरीका बदल लें, तो आपको बिजनेस से अच्छा लाभ मिल सकता है। आगे समय आपके पक्ष का हो जायेगा। आपको लगेगा कि आपके संकट के दिन अब बीत गए हैं। लेकिन आज सोच-समझ कर फैसला लें तो कल का दिन अच्छा व्यतीत होगा