मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
आज सोचे गए कामों के समय पर पूरा होने की संभावना कुछ कम दिखाई देती है। आप यह भी कह सकते हैं कि और अधिक मेहनत की आवश्यकता है। हालांकि परिवार और मित्रों का परस्पर सहयोग मिल सकेगा लेकिन आज के लिए यह काफी नहीं होगा। इसलिए आज के लिए जरूरी है कि अपने प्रयासों में तेजी दिखाई जाए
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
तीसरा चन्द्रमा सायं तक लाभदायक स्थिति को निर्मित कर सकता है। चिंता की कोई बात नहीं है। जितने प्रयास करेंगे उसी तुलना में उपलब्धि भी मिल जाये, इसकी पूरी संभावना है। परिवार में सौहार्द बनाए रखने का प्रयास करें। आज खर्च बढ़ेगा लेकिन उसका सकारात्मक फल प्राप्त होने में शंका बनी रहेगी। यात्रा से लाभ हो सकता है
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
केतु की खराब गोचर की स्थिति धन से दूरी बनाती है। इसलिए किसी को उधार रूपये देने से बचना चाहिए। यदि बिजनेस संबंधी यात्रा करना चाहते हैं तो उसे कल करना चाहिए। पूर्वनियोजित योजनाओं के अनुसार काम करने में कुछ परेशानी का अनुभव होगा। बेहतर हो कि जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। किसी दूर स्थान की यात्रा की योजना पर बातचीत हो सकती है
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
राशि पर आया हुआ चन्द्रमा यात्रा करवा सकता है। वैसे अभी समय आपके पक्ष का बना हुआ है। स्वास्थ्य में अच्छा सुधार होगा। स्त्री पक्ष से लाभ होगा, लेकिन संतान के संबंध में चिंता बनी रहेगी। विरोधी आपका नुकसान करने का प्रयास करेंगे लेकिन वे सफल नहीं होंगे। सामाजिक कार्यों में समय और धन का व्यय होगा
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
जीवन साथी के स्वास्थ्य का लेकर चिंता रह सकती है। इसलिए सावधानी रखने की आवश्यकता है। विवाद और झगड़े की आशंका है इसलिए वाणी में मधुरता का समावेश करना लाभदायक रहेगा। आप जिसे कमजोर समझ रहे हैं वह नुकसान कर सकता है। कला संगीत के प्रति लगाव उत्पन्न होगा। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की कोशिश कामयाब हो सकती है
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
आज पिछले दिनों पेंडिंग कामों में काफी बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। जितना परिश्रम करेंगे, उससे ज्यादा लाभ मिले, इसकी संभावना दिखाई देती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहगी। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें सगाई संबंधों जैसे मामलों में कोई खुश करने वाले समाचार मिल सकते हैं। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो लाभ की संभावना बन सकेगी
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
व्यापारिक दृष्टि से समय सामान्य अच्छा है। लेकिन संतान के कॅरियर को लेकर कोई चिंता रह सकती है। नजर लगने का भय रहेगा। धार्मिक या सामाजिक यात्रा संभावित है। ज्यादातर समय सैर-सपाटे और मनोरंजन में खर्च होगा। जो लोग लोहा सीमेंट आदि का बिजनेस या काम करते हैं, उनको विशेष लाभ हो सकता है
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
आज लाभ की स्थिति बनना तय है। जो लोग शेयर आदि का काम करते हैं उन्हें भी सायं तक लाभ के सौदे मिल सकेंगे। अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो कुछ अतिरिक्त लाभ की संभावना भी बनती है। संतान की सगाई-विवाह की योजना बन सकती है। घर में मांगलिक कार्य होने से मन में प्रसन्नता का अनुभव होगा। उत्तर दिशा की यात्रा लाभदायक रहेगी
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
समय और स्थिति को समझते हुए कार्य करें तो दिन सामान्य रह सकता है अन्यथा परेशानी तो दिखाई दे ही रही है। फाइनेंस की स्थिति में भी परिस्थिति जटिल बन सकती है। इसलिए कोई जोखिम का काम नहीं करें। धन के मामलों में समय आपके पक्ष का नहीं है। बिजनेस और नौकरी में आपकी स्थिति कुछ कमजोर दिखाई देती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
आज बिगड़े हुए काम बनेंगे और रोजगार और बिजनेस में नए अवसर मिलने की संभावना भी बन रही है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि पिता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता हो सकती है। किसी का सहयोग मिलने में आसानी होगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी सलाह से दूसरों को लाभ होगा
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
हालांकि दिन की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं होगी। लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष की बन सकती है। हालांकि राशि पर गोचर ग्रहों का पाप प्रभाव ज्यादा होने से आप पूरा लाभ उठाने में सफल नहीं होंगे। पुरूष जातकों को पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। बड़े भाई-बहनों को भी आर्थिक तौर पर परेशानी दिखाई देती है
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
मांगलिक कार्यों में खर्च होगा या पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेना पड़ सकता है। धर्म स्थान की यात्रा संभव है। गोचर ग्रह आपके बहुत अनुकूल नहीं है। रूपये-पैसों के संबंध में आज का दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा। लेकिन सायं तक अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ पुराना धन प्राप्त हो ऐसा भी संभव है