आज का राशिफल (29 नवम्बर 2023) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (29 नवम्बर 2023)

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
वर्तमान में समय आपके पक्ष का है अतः आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से करें। आलस्य से आप को ही नुकसान होने की आशंका रहेगी।
क्या करें – पानी में सिक्के बहाएं।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
व्यापार में सफलता का योग है। नौकरी पेशा लोगों के रिपोर्ट कार्ड में सुधार होगा। मनोवांछित सफलता का दिन है। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है।
क्या करें – श्रमिकों को कुछ उपयोगी वस्तु भेंट दें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
परिश्रम का पूर्ण फल मिल जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। लोगों की आपके प्रति धारणा में बदलाव देखने में आ सकता है। बुजुर्गों को आशिर्वाद मिलेगा।
क्या करें – दो धातुओं की रिंग धारण करें।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
वाद-विवाद से बचने का प्रयास ही उत्तम रहेगा। सभी तरह के जोखिमों से दूर रहें। परिजन आपके लिए कोई समस्या पैदा कर सकते हैं। सावधान रहें।
क्या करें – मंगलवार का व्रत रखें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
धन संबंधी किसी समस्या का समाधान होने के आसार दिखाई देते हैं। यह मत सोचे कि यह काम होगा नहीं। ग्रह आपके पक्ष के हैं, परिश्रम का पूरा फल मिलेगा।
क्या करें – नन्दी की सेवा करें।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने की बजाए अपने काम में ही मन को लगाने का प्रयास करें। चिन्ता न करें शीघ्र ही समय आपके पक्ष का बन जायेगा।

क्या करें – अंक 5 की शुभता बढ़ाएं।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
लोगों के सामने खड़े हो कर बात करें तो अपना प्रभाव बढाने में कामयाब हो सकेंगे। सहज ही सफलता मिल सकेगी। भूमि की खरीद की चर्चा होगी।
क्या करें – मोगरे के इत्र का प्रयोग करें।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
चोट-मोच का भय बना रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं होगी। संतान पक्ष से कोई निराशा की बात निकल कर आ सकती है।
क्या करें – घर से निकलते ही कुछ कदम पूर्व दिशा की तरफ चलें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। लोग स्वतः ही आपकी सहायता के लिए आगे आयेंगे। सायं तक अवश्य ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
क्या करें – श्रीविष्णु की अराधना करें।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
किसी प्रकार से ले देकर काम निकालने के आपके प्रयास सफल नहीं होंगे। इसलिए किसी भी कार्य के लिए पहले से तैयार धरातल को ही प्राथमिकता दें।
क्या करें – वृद्ध लोगों की सेवा करें।

कंुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
खर्च पर नियंत्रण रख कर अपनी स्थिति को संभालने का प्रयास करें। अभी समय आपके पक्ष का नहीं है। सोच-समझ कर फैसला लें तो ही बेहतर है।
क्या करें – शनि मंदिर जाएं।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
जिस काम के लिए आप निकलेंगे उसके पूरा होने की संभावना बराबर बनी रहेगी। सायं तक जरूर कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंगों में नवीनता का बोध होगा।
क्या करें – नास्ते में किसी पीले खाद्य का सेवन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।