कब्ज से राहत के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कब्ज से राहत के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

घर पर ही करें कब्ज का इलाज, आजमाएं ये आसान तरीके

बदलते लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण कब्ज की समस्या आम हो गई है। पर्याप्त पानी न पीना, तेल मसालेदार खाना, फाइबर की कमी आदि इसके मुख्य कारण हैं। एरण्ड का तेल, बेल का फल, जीरा और अजवाइन, अलसी के बीज जैसे घरेलू उपायों से कब्ज में तुरंत राहत मिल सकती है।

आजकल के बदलते लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण कब्ज की समस्या काफी आम हो गई है। अगर कब्ज का समय पर इलाज न हो, तो यह अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए कई ऐसे घरेलू नुस्खे मौजूद हैं। आज हम कुछ ऐसे असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिससे आपको कब्ज में तुरंत राहत मिलेगी।

कब्ज के कारण

कब्ज होने के कई कारण हैं, लेकिन इसकी मुख्य वजह पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना है। इसके साथ ही, मैदे से बने तेल मसालेदार खाना या डाइट में फाइबर की कमी, समय पर भोजन न करना, ज्यादा चाय-कॉफी आदि का सेवन करना, ज्यादा तनाव इत्यादि कब्ज का कारण हो सकते हैं। इसके लक्षण में भूख न लगना, बेचैनी, कमजोरी, थकान, उल्टी शामिल हैं।

एरण्ड के तेल

रात को सोने के समय गर्म दूध में 1-2 चम्मच एरण्ड के तेल का सेवन कब्ज से राहत पाने के लिए काफी कारगर उपाय है। तेल मल में नमी लाता है, इससे मल नरम बनाता है, जबकि गर्म दूध पेट को तेजी से साफ करने में मदद करता है।

arandioil

बेल से फायदा

बेल का फल कब्ज से राहत दिलाने के लिए कारगर उपाय है। आप बेल का जूस पी सकते हैं या शाम को भोजन से पहले आधा कप बेल का गुदा और गुड़ का सेवन भी कर सकते हैं। यह पेट से जुड़ी समस्याओं को मिटाने में मददगार हैं।

जीरा और अजवाइन

जीरा और अजवाइन पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता हैं। आप इसका चूर्ण तैयार कर सकते हैं। जीरे और अजवाइन को भूनकर पीस लें और इसमें काला नमक डालकर गुनगुने पानी के साथ पिएं। एसिडिटी, उल्टी, पेट में दर्द और ऐंठन जैसी समस्याओं से ये तुरंत राहत पहुंचाता हैं। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी सक्षम हैं।

jeera water

अलसी से लाभ

अलसी के बीजों को पीसकर इसके पाउडर को रात में सोने से पहले पानी के साथ लेना पेट के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसका सेवन करने से लंबे समय से चली आ रही कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है? Sunita Williams ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।