World Health Day 2024: क्यों मनाया जाता है World Health Day, जानें क्या है इसके पीछे की वजह ?
Girl in a jacket

क्यों मनाया जाता है World Health Day, जानें क्या है इसके पीछे की वजह ?

World Health Day 2024

World Health Day 2024: हर साल 7 अप्रैल को World Health Day मानाया जाता है। हेल्दी रहने से बीमारियां दूर रहती है और इंसान फुर्तीला और ऊर्जावान महसूस करता है। स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड हेल्थ डे मनाते हैं। आईए जानते हैं इसका इतिहास और कारण के बारे में।

Highlights

  • आज World Health Day है
  • हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है
  • इसकी शुरुआत 1948 में हुई थी

World Health Day 2024

स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है’ ये कहावत बचपन से हम सुनते आए हैं। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी बिजी लाइफस्टाइल की वजह से अपने स्वास्थ्य को अनदेखा करते हैं। अपने हेल्थ पर ध्यान देने को लेकर जागरुकता फैलान के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) हर साल 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाता है। जिसमें सेमिनार, भाषण, डिबेट के माध्यम से लोगों को हेल्थ के बारे में समझाया जाता है। इस दिन का खास मकसद यह होता है कि लोगों को सेहत से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी दी जाए।  लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं, कि विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का क्या इतिहास है।

health day2

World Health Day का इतिहास

WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 1948 में हुई थी, जिसके 2 साल बाद यह तय किया गया कि लोगों को गंभीर बीमारियों के बारे में जागरूक करने के लिए इस दिन को मनाया जाए। सन 1950 में पहली बार 7 अप्रैल को World Health Day मनाया गया था। तब से अभी तक हर साल इस दिन को स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का खास उद्देश्य यही रहा है कि लोगों को बीमारियों के बारे में बताएं और उसे कैसे बचाव करें इसके बारे में जानकारी दें। इसे मनाने के लिए अलग-अलग थीम भी बनाई जाती है। आईए जानते हैं 2024 की क्या थीम है।

health day3

साल 2024 की थीम

वर्ल्ड हेल्थ डे सेलिब्रेट करने के लिए हर साल एक थीम चुनी जाती है। ठीक उसी तरह इस साल 2024 में थीम का नाम ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार’ दिया है।

health day4

इस थीम के जरिए सभी लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए समझाया जायेगा। हर साल की तरह इस साल भी कई प्रोग्राम आयोजित होंगे। जो स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी के लिए रखे जाएंगे।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।