सुबह का नाश्ता शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। हेल्दी नाश्ता मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। बिजी जीवनशैली में नाश्ते को नजरअंदाज करना सही नहीं है। जानें, नाश्ते में क्या खाएं ताकि आप स्वस्थ रहें और बीमारियों से बच सकें। हेल्दी फैट खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। यह शरीर के लिए जरूरी हार्मोन के उत्पादन में भी सहायक है।
आपने हमेशा लोगों को कहते सुना होगा कि दिन की शुरुआत हेवी नाश्ते से करनी चाहिए। इससे पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है और आप एक्टिव रहते हैं। लेकिन बिजी लाइफस्टाइल में लोग नाश्ते को सबसे ज्यादा नजरअंदाज करते हैं। हेल्दी नाश्ता करने से शरीर से कई बीमारियां दूर रहती हैं। इससे मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। इसलिए जरूरी है कि हम सही तरीके से नाश्ता करें। अब सवाल उठता है कि नाश्ते में क्या खाएं। आइए जानते हैं कि सही और हेल्दी नाश्ता कैसा होना चाहिए…
फाइबर से भरपूर नाश्ता
फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाता है। यह दिल के लिए भी अच्छा होता है। फाइबर युक्त नाश्ते में आप दलिया, फलों का सलाद, साबुत अनाज की रोटी या पराठे, आलू या शकरकंद की चाट खा सकते हैं।
हेल्दी फैट्स
हेल्दी फैट खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। यह शरीर के लिए जरूरी हार्मोन के उत्पादन में भी सहायक है। इसके लिए आप नाश्ते में एवोकाडो, नट्स और सीड्स (अखरोट, बादाम, चिया सीड्स), पीनट बटर और अलसी के तेल को शामिल कर सकते हैं।
अधिक प्रोटीन वाला नाश्ता
प्रोटीन शरीर के निर्माण और मरम्मत के लिए बहुत ज़रूरी है। प्रोटीन युक्त नाश्ता आपके शरीर को दिन भर ऊर्जा देने में मदद करता है और आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। प्रोटीन युक्त नाश्ते में आप उबले अंडे, पनीर या दही के साथ फल, दलिया या ओटमील, मूंग दाल चीला खा सकते हैं।
पानी और हाइड्रेटेड
सुबह-सुबह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रहने के लिए पानी की ज़रूरत होती है। पानी के अलावा, आप नींबू पानी, नारियल पानी या ग्रीन टी भी पी सकते हैं। ये आपके शरीर को ज़रूरी इलेक्ट्रोलाइट्स प्रदान करने और डिटॉक्सिफिकेशन में सहायता करते हैं।
Lifestyle Tips: घर पर आसानी से बनाएं गुलाब जल, जानें तरीका