ये पौधे भीषण गर्मी में घर रखेंगे AC जैसा ठंडा, नहीं पड़ेगी कूलर-पंखे की जरूरत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ये पौधे भीषण गर्मी में घर रखेंगे AC जैसा ठंडा, नहीं पड़ेगी कूलर-पंखे की जरूरत

भीषण गर्मी में घर को ठंडा रखने के लिए लगाएं ये पौधे

गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए एलोवेरा, मनी प्लांट, रबर प्लांट, फर्न प्लांट और स्नेक प्लांट जैसे पौधे लगाएं। ये पौधे न केवल हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि घर के तापमान को भी कम करते हैं, जिससे AC की जरूरत नहीं पड़ती।

गर्मियां शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में लोगों को ठंडक की तलाश रहती है, लेकिन हर कोई AC अफोर्ड नहीं कर पाता। तो ऐसे में आज हम आपको ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप गर्मी के दिनों में अपने घर में लगा सकते हैं, यह आपके घर को कूल करने का भी काम करेंगे। आइए जानते हैं उन पौधों के बारे में।

एलोवेरा का पौधा

गर्मियों के दिनों में एलोवेरा का पौधा लगाना काफी फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। यह स्वास्थ्य और स्किन के लिए तो लाभकारी है ही, साथ ही गर्मियों में घर को ठंडा कर हवा को सुधारने का भी काम करता है। इस पौधे को आप अपनी खिड़की के पास रख सकते हैं, जहां इसे धूप भी मिलेगी। तो इस समर सीजन इस पौधे को अपने घर पर जरूर लगाएं।

aloevra imagemoney plant

मनी प्लांट

मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जिसे लोग अपने घर में पैसे के चलते लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हमारे आस-पास के एयर को फिल्टर करने का भी काम करता है। यह हमारे वातावरण को ठंडा कर घर को सुंदर बनाने में भी सक्षम है।

rubber plant

रबर प्लांट

घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप रबर प्लांट को अपने घर पर लगा सकते हैं। यह हमारे घर के तापमान को कम करता है और ऑक्सीजन का प्रोडक्शन भी बढ़ाता है। इस पौधे को घर पर लगाने से फ्रेशनेस का एहसास होता है।

फर्न प्लांट

अगर आप इनडोर प्लांट के शौकीन हैं, तो आप फर्न प्लांट अपने घर में जरूर लगाएं। औषधीय गुणों से भरपूर यह पौधा हवा में मौजूद टॉक्सिन्स को निकालकर एक स्वच्छ वातावरण में बनाता है। यह हमारे आस-पास मौजूद हवा में नमी बनाए रखता है, जिसके कारण वातावरण ठंडा रहता है।

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट काफी खूबसूरत पौधा होता है। यह आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। इसे आप घर पर कहीं भी रखें, यह रूम को फ्रेश और ठंडा रखेगा।

गर्मियों में इन फलों का सेवन करें, रहेंगे Energetic और Hydrated

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + fourteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।