Shri Ramayana Yatra Train: भारतीय रेलवे ने राम भक्तों को एक अनोखा तौफा दिया है। प्राण प्रतिषमठा के बाद से ही सभी राम भक्त रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। वहीं भारतीय रेलवे ने 4 फरवरी को राजधानी दिल्ली से रामायण यात्रा स्पेशल ट्रेन शुरुआत की है। यह ट्रेन 122 passengers भारतीयों के लिए चलाई गई है, जो कि अभी यूनाइटेड किंगडम और पुर्तगाल में रह रहे हैं।
Highlights
- भारतीय रेलवे ने रामभक्तों को दी सौगात
- 4 फरवरी से शुरू हुई यात्रा
- अयोध्या से रामेश्वर तक जाएगी ट्रेन
भारतीयों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन
भारतीय रेवल ने रामायण यात्रा स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन राजधानी दिल्ली से शुरू हो रही है। बता दें पहली यात्रा ट्रेन रविवार शाम 7 बजे 122 प्रवासी भारतीयों को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो चुकी है। इन प्रवासी भारतीय के लिए ट्रेन में खास प्रबंध किए गए, ताकि वह भारतीय रेलवे के साथ एक सुखद यात्रा कर सके। विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सफदरजंग रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। यह सभी प्रवासी भारतीय रामायण यात्रा के जरिए अयोध्या रामेश्वरम जैसी जगहों को देखना चाहते थे। इसके लिए इन भारतीय प्रवासियों ने रेलवे को एक खास आवेदन किया था।
19 दिनों का भक्तिमय सफर
भारतीय रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। यमायण यात्रा ट्रेन भी उन ट्रेनों में से एक है। यह रामायण यात्रा 19 दिन का एक लंबा भक्तिमय सफर तय करेगी। जो राजधानी दिल्ली से होते हुए यह ट्रेन अयोध्या जाएगी, जहां पर सभी यात्री रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद हनुमानगढ़ जाएंगे फिर सरयू नदी के किनारे आरती देखेंगे। आरती के बाद यात्री जनकपुर जाएंगे, जहां माता सीता का जन्म हुआ था। उसके बाद नंदीग्राम जाएंगे, फिर बनारस में काशी विश्वनाथ से आशीर्वाद लेते हुए संगम जाएंगे। इसके बाद हंपी और रामेश्वरम के दर्शन करते हुए नासिक के रास्ते से दिल्ली वापसी करेंगे।
5 स्टार होटल जैसी है ये ट्रेन
भारतीय रेलवे की द्वारा बनाई गई रामायण यात्रा स्पेशल ट्रेन किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है। बता दे ट्रेन के बाहर खूबसूरत पेंटिंग की गई है, ट्रेन का रंग भी हल्का भगवा है। ट्रेन बाहर से जितनी खूबसूरत है, उतनी ही अंदर से भी शानदार है। ट्रेन के अंदर रामायण से जुड़ी हुई खूबसूरत पेंटिंग ही लगाई है। इसके अलावा ट्रेन में लगातार राम भजन बजते रहेंगे।
सुरक्षा और साफ-सफाई का खास इंतजाम
ट्रेन में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। रेलवे ने ट्रेन में CCTV कैमरा लगाए गए हैं। साथ ही यात्रियों के सुविधा के लिए लॉकर भी बनाएं गए है। इस स्पेशल ट्रेन में साफ सफाई का भी खास ध्यान रखा गया है। भारतीय रेलवे के कर्मचारी 24 घंटे इस ट्रेन में रहेंगे, जो लगातार इस ट्रेन को साफ करते रहेंगे।
रामायण यात्रा में सात्विक भोजन
भारत मेजबानी जब करता है, तो खाने-पीने में सबसे आगे रहता है। इसलिए इस ट्रेन में दो रेस्टोरेंट बनाए गए है। यात्री इन्हीं रेस्टोरेंट में आकर खाना खा सकेंगे। इसके लिए स्पेशल बावर्ची भी इस ट्रेन में लगाए गए हैं, जो यात्रियों का मन पसंदीदा खाना बनाएंगे। ट्रेन में सात्विक भोजन भी परोसा जाएगा।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।