Self Pleaser : खुद की खुशी को प्राथमिकता देने के लिए जरूर अपनाएं ये पैशन
Girl in a jacket

Self Pleaser : खुद की खुशी को प्राथमिकता देने के लिए जरूर अपनाएं ये पैशन

Self Pleaser : जिंदगी सही तरीके से जीने के लिए खुद को खुश रखना बेहद महत्वपूर्ण होता है। बता दें कि, नई पीढ़ी के युवा यानी हम सब पीपल प्लीजर नहीं बल्कि सेल्फ प्लीजर में विश्वास रख रहें है। अपनी रुचि की चीजों को करने से स्ट्रेस और एंजाइटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। ऐसे में हमें हमारे लिए अपने पैशन को फॉलो करना बेहद जरूरी हो जाता है। क्योंकि अपनी रुचि की चीजों को करने से स्ट्रेस और एंजाइटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। खुद को बेहतर बनाने के लिए कई एक्टिविटी को शामिल कर सकते हैं, जो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे।

Highlight : 

  • पीपल प्लीजर नहीं बल्कि सेल्फ प्लीजर में विश्वास
  • जिंदगी जीनें का सही तरीके सीखें
  • खुद को खुश रखना बेहद महत्वपूर्ण

खुश रहने के लिए पैशन को फॉलो करना जरूरी

Know how to be happy being single.- जानिए आप सिंगल होकर भी कैसे खुश रह सकती हैं। | HealthShots Hindi

बता दें कि खुद को खुश रखने के लिए हमारे लिए अपने पैशन को फॉलो करना बेहद जरूरी है। हम सब जानते हैं कि नई पीढ़ी के अंदर जिंदगी जीने के नजरिए में काफी बदलाव आया है। युवा अब पीपल प्लीजर नहीं बल्कि सेल्फ प्लीजर होने में यकीन रख रहे हैं। ऐसे लोग जो दूसरों की खुशी से पहले अपनी खुशी और कंफर्ट को महत्व देते हैं। दूसरों के लिए मददगार होना अच्छी बात है, लेकिन खुद को खुश रखना भी बेहद जरूरी है। क्योंकि अपनी रुचि की चीजों को करने से स्ट्रेस और एंजाइटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके लिए कोई गेम, म्यूजिक, एडवेंचर एक्टिविटी, बुक रीडिंग जैसे चीजों को शामिल कर सकते हैं।

जानें, सेल्फ प्लीजर का मतलब

Know how to be happy being single.- जानिए आप सिंगल होकर भी कैसे खुश रह सकती हैं। | HealthShots Hindi

आपको यह ज्ञात होना जरूरी है कि सेल्फ प्लीजर का मतलब ये नहीं है कि आप दूसरों को इग्नोर करें बल्कि इसका मतलब ये है कि खुद को खुश रखने का गुण सिखें इससे पॉजिटिविटी का संचार होगा । इसके लिए आपको पसंदीदा लोगों के साथ समय बिताना भी जरूरी है। आप भले ही व्यस्त हों, लेकिन खुद की खुशी के लिए उन लोगों के साथ बैठकर आनंद जरूर उठाएं जो सकारात्मक एहसास कराकर आपकी प्राथमिकताओं को महत्व दें।

मानसिक स्वास्थ्य होगा बेहतर

Iss tarah mental health ka rakhein khayal,- इस तरह से मेंटल हेल्थ का रखें ख्याल | HealthShots Hindi

इस नई पीढ़ी के युवा वर्ग बदलते समय के साथ समझ रहे हैं कि सेल्फ प्लीजर होना ज्यादा महत्वपूर्ण है। हालांकि यह सही भी है क्योंकि खुद को खुश रखने से आप न केवल अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि आप दूसरों के लिए भी एक सकारात्मक उदाहरण बन सकते हैं। खुद को प्राथमिकता देना और अपने जीवन का संतुलन बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए, खुद को खुश रखने की कला को समझें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।